Ingredients
सफेद चना/ काबुली चना - 2 कप
प्याज़ - 4, मोटा कटा
टमाटर - 3, बारीक कटा + 1, मोटा कटा
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा, बारीक कटा
लहसुन - 8 से 10 कलियाँ, बारीक कटा
हरी मिर्च - 1, लंबी कटी हुई
लौंग - 4
तेज़ पत्ता - 1
दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा
साबुत धनिया - 1 चम्मच
हल्दी - ½ चम्मच
मोटी इलाइची - 1
जीरा - ½ चम्मच
चना मसाला - 1 चम्मच
सूखा आंवला - 4 से 5 पीस
लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच + ½ चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
अमचूर - ½ चम्मच
टी बैग - 1
गरम मसाला - ½ चम्मच
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
नमक - स्वादानुसार + ½ चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
Instructions
काबुली चने को रात भर या 4 से 5 घंटे भिगो कर रख दें।
कुक्कर में चना, टी बैग, आंवला, ½ चम्मच नमक और 8 कप पानी डालकर मध्यम आँच पर ½ घंटा उबाल लें।
छोले उबलने पर आंवला और टी बैग निकाल दें।
कड़ाही में जीरा, साबुत धनिया, मोटी एलाईची, लौंग और दालचीनी को भुन लें।
भुने मसालों को बेलन से मोटा पीस लें।
एक कड़ाही में तेल गरम करके तेजपत्ता, बारीक कटा अदरक, लहसुन को डालें।
अब मोटे कटे प्याज़ भी कड़ाही में डालें।
प्याज़ हल्का भूरा होने पर बारीक कटे टमाटर कढ़ाई में डालें और मध्यम आँच पर पकाएं।
टमाटर गलने पर लंबी कटी हरी मिर्च, धनिया पाउडर, चना मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, हल्दी, बेलन से कूटा हुआ मसाला, स्वादानुसार नमक और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर मसाला भुन लें।
मसाला भुनने पर उबले चने कढ़ाई में डालें और उबाले हुआ चने का पानी भी डालकर आँच धीमी करके 5 से 7 मिनट पकाएं।
गैस बंद करके बारीक कटा हरा धनिया और गरम मसाला डालें।
एक फ्राइंग पैन में 1 चम्मच तेल गरम करके 1 मोटा कटा टमाटर थोड़ा सा भुने और ½ चम्मच लाल मिर्च डालकर गैस बंद कर दें।
टमाटर के तड़के तो तैयार छोले की सब्ज़ी पर डालकर गरमा गरम भठूरे के साथ सर्व करें।