Showing posts with label Chutney. Show all posts
thumbnail

गुड़-लहसुन की चटनी

आवश्यक सामग्री
एक हरा धनिया का गुच्छा2-3 हरी मिर्च बड़े टुकड़ों में कटी हुई
5-7 लहसुन की कलियां
1/4 चम्मच पिसी मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच जीरा
एक छोटी डली गुड़
चुटकीभर हींग
नमक स्वादानुसार
एक नींबू का रस
1/4 छोटा चम्मच काला नमक

विधि
– हरे धनिए की नरम-नरम डंडी वाला धनिया बारीक काट कर अच्छी तरह धो लें.
– लहसुन छील लें और सभी सामग्री को मिलाकर मिक्सी में चटनी पीस लें.
– इसके बाद इसमें नींबू निचोड़ दें.
– गुड़-लहसुन की स्वादिष्ट चटनी गरमा-गरम पराठें या दाल-चावल के साथ सर्व करें.
thumbnail

20 मिनट में बन जाएगी यह तुरई की चटनी

तुरई की सब्जी तो आप अक्सर बनाते ही हैं. आज ट्राई करें इसकी मजेदार चटनी. पकवानगली में जानें इसका तरीका...
एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

    कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    समय : सिर्फ 20 मिनट
    कैलोरी : 225
    मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री


    1 तुरई
    1 प्याज (टुकड़ो मे कटा हुआ)
    2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    5-6 करी पत्ते
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1 छोटा चम्मच सरसों दाना
    1 बड़ा चम्मच काजू
    20 ग्राम इमली
    चुटकीभर हींग
    2 बड़ा चम्मच तेल
    नमक स्वादानुसार

विधि
- सबसे पहले तुरई को छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ो में काट लें. (कच्चे आम की चटनी)
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (धनियापत्ती मूंगफली की चटनी)
- तेल के गर्म होते ही एक के बाद एक सभी सामग्री पैन में डालें और कड़छी से चलाते हुए अच्छी तरह से फ्राई कर लें. (गार्लिक टोमैटो चटनी)
- अब इसे ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लें. (नारियल और तिल की चटनी)
- तुरई की चटनी तैयार है. गर्मागर्म चावल और रोटी के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
thumbnail

बनाइए लहसुन की चटनी


एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    समय : सिर्फ 20 मिनट
    कैलोरी : 600-700
    मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री


    1 छोटा चम्मच तेल
    18-20 लहसुन की कलियां, छिली हुईं
    3/4 कप नारियल की सूखी गिरी
    3-4 साबुत लाल मिर्च
    1 छोटा चम्मच तिल
    1/2 छोटा चम्मच साइट्रिक एसिड
    एक चुटकी चीनी पाउडर
    एक चुटकी नमक
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

विधि
- एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम करें. (कैरी लहसुन की चटनी )
- जब तेल हल्का गरम हो जाए इसमें पहले लहसुन की कलियां डालकर खुशबू आने तक भूनें. फिर एक प्लेट पर निकाल लें.
- इसके बाद इसी पैन में नारियल की गिरी डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें और निकाल लें.
- ब्लेंडर जार में नारियल, लहसुन की कलियां, साबुत लाल मिर्च डालकर दरदरा पीस लें. (ऐसे बनाएं अदरक-लहसुन का पेस्‍ट )
- जार का ढक्कन खोलकर इसमें तिल, साइट्रिक एसिड, नमक, चीनी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर एक बार ग्राइंडर और चला दें ताकि यह अच्छी तरह मिल जाए. (बटर गार्लिक फ्राइड राइस
- लहसुन की लजीज चटनी तैयार है. इसे एयरटाइट जार में रख लें.
- जब भी पराठे या रोटी खाएं लहसुन की चटनी का स्वाद भी लेते जाएं.
thumbnail

इमली छुआरे की मीठी चटनी

सामग्री

पकी इमली – 1 कप (पानी में रात भर भीगी हुई)
गुड़ या चीनी – 3 कप
किशमिश – 1/4 कप
छुआरे – 6 (बारीक कतरे हुए)
गरम मसाला – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
काला नमक – 3/4 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच

विधि

भीगी हुई इमली को पानी सहित 5 मिनट के लिए उबाल लें। उसके बाद ठंडा करें और फिर मसल कर छान लें।

अब गुड़ को तोड़ कर महीन कर लें और उसे इमली के पेस्ट में मिला दें। इसके बाद उसमें एक कप पानी मिलाएं और गैस पर रख कर उबाल लें। जब इमली के घोल में उबाल आने लगे, आंच को धीमी कर दें।

इसके बाद घोल में किशमिश और छुआरे डाल दें और उसे गाढ़ा होने तक पकने दें। घोल को बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे वह तले में लगने न पाए।

घोल गाढ़ा होने पर उसमें गरम मसाला, लाल मिर्च और नमक डाल दें और 2 मिनट तक पकने दें। उसके बाद चटनी में पिसी इलाइची डाल दें और आंच बंद कर दें।

इमली की मीठी चटनी तैयार है। इसे आप दही वड़ा, चाट अथवा परांठे के साथ खा सकते हैं। इसे आप फ्रिज में रख कर एक महीने तक प्रयोग कर सकते हैं।

thumbnail

मानगो चटनी रेसिपी

Ingredients for Mango Chutney Recipe

  • Raw Mango 1 medium

  • Coconut grated 1 tablespoon

  • Green chilli 2

  • Onion 1 small

  • Salt to taste

Method

Step 1

Chop the raw mangoes, onions, green chillies into small pieces.

Step 2

In a blender; blend together mangoes, onions, green chillies, coconut and salt with very little water till smooth. Serve as an accompinment with rice or roti.

thumbnail

Coriander Onion Chutney recipe

सामग्री
१/४ कप कटा हुआ हरा धनिया
१ कप कटा हुआ प्याज़
७ टी-स्पून तेल
१/४ कप उड़द दाल , 15 मिनट के लिए भिगोकर छानी हुई
१/४ टी-स्पून हींग
१ टेबल-स्पून इमली का पल्प
४ सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
नमक स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून सरसों
                                                                                                          विधि

    एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में ६ टी-स्पून तेल गरम करें, उड़द दाल डालकर, मध्यम आँच पर २-३ मिनट के लिए भुन लें।
    प्याज़, हींग, इमली का पल्प, आधी लाल मिर्च और नमक डालकर मध्यम आँच पर २ मिनट तक भुन लें। हल्का ठंडा करने एक तरफ रख दें।
    धनिया डालकर, १/४ कप पानी के साथ मिक्सर में पीसकर दरदरा पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
    बचे हुए १ टी-स्पून तेल को एक छोटे नॉन-स्टिक पॅन में गरम करें और सरसों डालें।
    जब बीज चटकने लगे, बची हुई लाल मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
    तड़के को तैयार पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    फ्रिज में रखकर ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
thumbnail

Coriander Chutney ( South Indian Recipes )

सामग्री
४ हरी मिर्च , कटी हुई
११/२ टेबल-स्पून इमली
नमक स्वादअनुसार
१ कप कटा हुआ हरा धनिया
१ टेबल-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१/२ टी-स्पून सरसों
१ टी-स्पून चना दाल
१ टी-स्पून उड़द दाल
१ सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
७ to ८ किलो कड़ी पत्ते
१ टेबल-स्पून पतला स्लाईस्ड लहसुन
१ टेबल-स्पून कसा हुआ गुड़
    विधि

    हरी मिर्च, इमली, नमक और २ टेबल-स्पून को साथ में मिलाकर मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
    धनिया और ११/२ टेबल-स्पून पानी डालकर, दुबारा पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
    एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों डालें।
    जब बीज चटकने लगे, चना दाल, उड़द दाल, लाल मिर्च, कड़ी पत्ते और लहसुन डालकर, मध्यम आँच पर १ से २ मिनट या दाल के गुलाबी होने तक भुन लें।
    तैयार धनिया का पेस्ट डालकर धिमी आँच पर २ मिनट या तेल छुटने तक भुन लें।
    गुड़ डालकर और २ मिनट के लिए भुन लें। इडली और डोसे के साथ तुरंत परोसें।
thumbnail

Ridge Gourd Chutney recipe


सामग्री
१/२ कप बारीक कटी हुई तुरई
३ टी-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१ टी-स्पून सरसों
२ टी-स्पून चना दाल
२ टी-स्पून उड़द दाल
एक चुटकी हींग
१ कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
२ हरी मिर्च , कटी हुई
१ कप कटा हुआ हरा धनिया
१ टेबल-स्पून इमली
२ टेबल-स्पून ताज़ा कसा हुआ नारियल
नमक स्वादअनुसार
                                                                                                                                                                विधि
एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में २ टी-स्पून तेल गरम करें, तुरई डालकर, मध्यम आँच पर २ मिनट तक भुन लें। निकालकर एक तरफ रख दें।
तड़के के लिए, उसी कढ़ाई में १ टी-स्पून तेल गरम करें और सरसों डालें।
जब बीज चटकने लगे, चना दाल, उड़द दाल, हींग और लाल मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए २ मिनट के लिए भुन लें।
तड़के को भुनी हुई तुरई के उपर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
धनिया, इमली, नारियल, नमक और १/४ कप पानी डालकर मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। हवा बंद डब्बे में रखकर ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
thumbnail

राजस्थान की महशूर लहसुन की चटनी

आवश्यक सामग्री
एक कप लहसुन की कलियां
1 से 2 इंच अदरक का टुकड़ा
2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्‍मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक

विधि
– लहसुन की कलियों को छील लें.
– अदरक के टुकड़े को भी छीलें, धोकर काट लें.
– अब मिक्सी में लहसुन की कलियां, अदरक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें फिर मिक्सी चलाएं सारी सामग्री पीसकर पेस्ट बना लें.
– चटपटी लहसुन की चटनी तैयार हैं, इसे खाने में, पराठे के साथ, स्नैक्स के साथ परोस कर खाएं.
thumbnail

खजूर के लाभ और चटनी बनाने की विधि

खजूर में मौजूद पोषक तत्‍व

रासयनिक विश्‍लेषकों के अनुसार सौ ग्राम खजूर में 04 ग्राम चर्बी, 12 ग्राम प्रोटीन, 338 ग्राम कार्बोदित पदार्थ, 22 मिलीग्राम कैल्शियम, 38 मिलीग्राम फास्फोरस होते हैं। इसके अलावा विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, लौह तत्‍व, पोटेशियम व सोडियम आदि तत्‍व पाए जाते हैं।
खजूर के लाभ

– शारीरिक व मानसिक कमज़ोरी दूर करने के लिए खजूर के व्यंजन बहुत उपयोगी हैं। पाक बनाने के लिए 200 ग्राम खजूर, 60 ग्राम चिलगोजा गिरी, 60 ग्राम बादाम गिरी, 240 ग्राम काले चने का चूर्ण, आधा किलो गाय का घी व दो लीटर दूध तथा आधा किलो गुड़ की ज़रूरत पड़ती है। इन सबको मिलाकर पाक बना लें और प्रतिदिन 50 ग्राम गाय के दूध के साथ लेने से मानसिक व शारीरिक कमज़ोरी दूर हो जाती है।

– पेशाब का रोग दूर करने में छुहारा लाभकारी है। बुढ़ापे में बार-बार पेशाब आने की समस्‍या हो तो प्रतिदिन दो छुहारों का सेवन करना चाहिए, यह दूध के साथ लेने से ज्‍यादा लाभ करता है। बच्‍चा यदि रात को बिस्‍तर पर पेशाब करता हो तो उसे रात को दूध में छुहारे उबालकर पिलाना चाहिए। इससे मसानों को शक्ति मिलती है।
– छुहारे के सेवन से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में राहत मिलती है।

– खजूर रात को सोते समय पानी में भिगो दें और सुबह दूध या घी से खाएं तो हृदय व मस्तिष्‍क को ताकत मिलेगी।

– रक्‍त की वजह से होने वाली हृदय की धड़कन व एकाग्रता के लिए विशेष लाभकारी है।

– खजूर में पर्याप्‍त मात्रा में चीनी, वसा व प्रोटींस पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन रक्‍त व मांस की वृद्धि करता है तथा शरीर को पुष्‍ट करता है।
Reading Khajoor Benefits in Hindi…

– गाय के घी या बकरी के दूध के साथ खजूर लेने से शुक्राणुओं की वृद्धि होती है। यह अधिक मासिक स्राव, खांसी, चक्‍कर आना, कमर दर्द, क्षय रोग, हाथ-पैरों के दर्द तथा उनके सुन्‍न होने व थायराड से संबंधित रोगों में खजूर के लाभ देखने को मिलते हैं।

– यह शरीर से नशे की वजह से पैदा हुए जहर को बाहर निकालता है। पांच-सात खजूर अच्छी तरह से धुलकर रात को भिगो दें व सुबह दूध या घी के साथ खाएं। बच्‍चों को दो से चार खजूर ही देना चाहिए।

– 3-4 खजूर गर्म पानी में धुलकर गुठली निकाल दें। गाय के दूध में उबालकर पीने से लो बल्‍डप्रेशर ठीक हो जाता है।

– कब्‍ज दूर करने के लिए सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर गर्म पानी पीना चाहिए।

– डायबिटीज के रोगी कम मात्रा में खजूर का सेवन कर सकते हैं।

– खजूर की गुठली जलाकर राख बना लें। इसे पुराने घावों पर लगाने से घाव ठीक हो जाते हैं।

– खजूर की गुठली का सूरमा आंखों में लगाने से आंखों के रोग विदा हो जाते हैं।

– घी में छुहारा भून लें। इसका सेवन दिन में दो-तीन बार करने से खांसी व बलगम में लाभ होता है।

– सिर के जुएं मारने के लिए खजूर की गुठली घिसकर सिर पर लगाया जाता है।
खजूर की चटनी बनाएं

खजूर के लाभ जानने के बाद आप खजूर की चटनी बनाना भी सीख लें। इसे बनाने के लिए खजूर 200 ग्राम, इमली 100 ग्राम, आधा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर व आधा चम्‍मच भुना जीरा, चौथाई चम्‍मच काला नमक लें। खजूर की गुठली निकाल कर धुल लें और एक कप पानी में डाल दें। दो घंटे बाद उसे निकालकर पांच मिनट पकाएं और और पीस लें। इसमें शेष सभी सामग्री डालकर अच्‍छी तरह मिला लें, अब चटनी तैयार हो गई।
thumbnail

टमाटर प्याज चटनी रेसिपी - Tomato Onion Chatni Recipe

चटनी अगर खाने में हो तो खाने का मज़ा दुगना हो जाता है !  प्याज और टमाटर की चटनी आसानी से बन जाती है और समय भी कम लगता है ! ये चटनी किफायती भी है ! वैसे तो चटनी कई तरह से बनती हे जैसे मूंगफली की चटनी ,पुदीने की चटनी ,नारियल की चटनी पर आज हम आपको प्याज़ टमाटर की चटनी बनना बताएंगे ! आज इसे खाने के साथ साथ किसी भी स्नैक्स के साथ जैसे समोसा ,पकोड़े और कचोरी ! प्याज़ और टमाटर की चटनी ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते तो उसी दिन बना कर उपयोग कर लें !टमाटर प्याज़ की चटनी  ऐसे बनाई जाती है !

 टमाटर प्याज की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

    टमाटर – 2
    प्याज -1
    लाल मिर्च पाउडर -1 चम्म्च
    नमक -स्वादानुसार
    लहसुन -4 -5 कलियाँ
    तेल

समय -10 मिनट्स


विधि –

प्याज़ और टमाटर को धो कर काट लें ! लहसुन के भी छिलके निकल कर छोटे टुकड़े कर लें ! अब एक पेन में तेल गरम कर लें और इसमें लहसुन डाल कर भून लें अब इसमें प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक भून लें ! प्याज़ के भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर नमक और टमाटर डाल लें  जब टमाटर पक जाये तो गैस बंद कर लें ! अब सारे मिश्रण को ठंडा कर लें ! ठंडा होने पर साडी सामग्री को मिक्सर में ड़ाल कर इसका पेस्ट बना लें ! पेस्ट बनने के बाद चटनी को मिक्सर के जार से कटोरी में निकल लें ! टमाटर प्याज की चटनी तैयार है ! खाने या किसी भी स्नैक्स के साथ परोसे ,खाएं और खिलाएं !

नोट –
1 )अगर आप टमाटर प्याज़ की चटनी में पुदीना डाल दें तो चटनी में खुशबु भी अच्छी आएगी और स्वाद भी बदल जायेगा !

2 )अगर टमाटर प्याज़ की चटनी में खट्टा स्वाद चाहिए तो थोड़ा सा निम्बू का रस मिला लें ! चटनी में खट्टा स्वाद भी आएगा और चटनी और भी स्वादिष्ट हो जाएगी !
thumbnail

Angoor Chutney (Upvas) Recipes अंगूर की चटनी (व्रत) रेसिपी

अंगूर  की चटनी की सामग्री :-

    2 कप लाल अंगूर
    1/2 कप चीनी
    1 चम्मच काली मिर्च( पाउडर)
    सेंधा नमक स्वाद अनुसार
    1/2 चम्मच शुद्ध घी

अंगूर की चटनी बनाने की विधि :-

    सबसे पहले अंगूरों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट ले।
    अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा शुद्ध घी डालें और इसमें अंगूर के टुकड़ों को डाल कर धीमी आंच पर भून लें।
    अब 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अंगूरों को गलने दें, इसमें 5 मिनट का समय लगेगा।
    अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और चीनी को डालें चीनी को चटनी में घुल जाने तक पकाएं और लगभग 1 मिनट तक लगातार चलाएं।
    आपकी चटनी धीरे- धीरे तैयार हो रही है, चटनी जब गाड़े पेस्ट की तरह हो जाएं तब गैस को बंद कर दें।
    अब आपकी टेस्टी अंगूर वाली चटनी तैयार है अगर आप चाहें तो किसमिस डाल कर इसके टेस्ट को और बढ़ा सकती हैं। (यह फ्रिज में स्टोर करके काफी समय तक सुरक्षित रहती है)।
thumbnail

पंजाबी हरी चटनी - Panjabi Hari Chatni

एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    समय : 5 से 15 मिनट
    मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    एक प्याज, छिली और कटा
    एक टमाटर, कटा
    1/4 कप पुदीना पत्तियां, कटी
    आधा कप धनिया पत्तियां, कटी
    अदरक का आधा इंच टुकड़ा
    लहसुन की 4 कलियां, छिली
    2 हरी मिर्च, कटी
    आधा चम्मच अनार दाने
    स्वादानुसार काला नमक

विधि
- ब्लेंडर जार में धनिया, पुदीना पत्तियां, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च लहसुन, अदरक और 2 बड़े चम्मच पानी डालें.
- अब जार का ढक्कन लगाकर इसे ब्लेंडर पर सेट करके बारीक पेस्ट बनने तक ग्राइंड करें.
- इसके बाद ब्लेंडर बंद करके जार में अनारदाने और काला नमक डालकर ढक्कन लगाएं और फिर से ग्राइंड करें.
- 2 से 3 बार हाई पर ग्राइंड करके चटनी को बॉउल में निकाल लें.
- अब पंजाबी हरी चटनी को किसी भी स्नैक्स का टेस्ट बढ़ाने के लिए उसके साथ सर्व करें. इसे 3 से 4 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.
thumbnail

टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी रेसिपी

टमाटर की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

    टमाटर- आधा किलो
    लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
    चीनी -एक चम्मच
    जीरा -एक चम्मच
    घी -एक चम्मच
    नमक-स्वादानुसार
    अमचूर पाउडर -एक चम्मच
    गरम मसाला -आधा चम्मच

समय -दस मिन्ट्स

विधि –सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धो कर उबाल कर रख लें ! अब इनका छिलका निकाल दें और इनकी प्यूरी बना लें ! एक पेन में घी गरम करें और इसमें जीरा डाल दें ! जीरे को कुछ देर भून लें ,जीरे के भुनने के बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डाल दें और पकाएं ! इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक इससे घी न अलग हो जाएँ ! गैस को हमेशा धीमा रखें और इसे लगातार चलाते रहें !

अब इसके बाद इसमें नमक और चीनी डाल दें और थोड़ी देर पकाएं ताकि चीनी इस मिश्रण में अच्छे से घुल जाये ! इसके बाद इसमें अमचूर ,लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर मिक्स कर लें ! थोड़ी देर टमाटर की चटनी को पकाएं ! दो -तीन मिन्ट्स के बाद इस चटनी को कटोरी में निकाल कर रख लें ! टमाटर की चटनी तैयार हैं ! कटे हुए हरे धनिये से सजाएँ और रोटी या चावल किसी के भी साथ परोसे ! खुद भी खाएं ,बाकि सब को भी खिलाएं !

नोट : 1 ) अगर आप चाहे तो चटनी बनाते हुए इसमें चुटकी भर हींग डाल सकते हैं !
2 ) तीखा खाने के शौकीन हैं तो इसमें हरी मिर्च के टुकड़े भी इसमें डाल दें ! चटनी और भी स्वादिष्ट बनेगी !
thumbnail

प्याज और पुदीने की चटनी


आवश्यक सामग्री

    2 प्याज (छिले और कटे)
    एक कच्चा आम (छिला और कटा)
    लहसुन की 6 कलियां (छिली)
    8 पुदीना पत्तियां
    2 हरी मिर्च (कटी हुईं)
    स्वादानुसार नमक

सजावट के लिए

    चटनी के स्वाद को पुदीना और कच्चा आम डालकर एक ठंडा-चटपटा जायका दें. यहां जानें प्याज और पुदीने की चटकारे वाली चटनी की रेसिपी..

विधि
- पुदीना पत्तियों को धोकर काट लें.
- अब मिक्सर जार में प्याज, कच्चे आम के टुकड़े, लहसुन की कलियां, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च और एक चम्मच पानी डालकर जार का ढक्कन लगा दें.
- इसके बाद जार को मिक्सर पर सेट करके सारी सामग्री को बारीक पीस लें.
- जब चटनी बारीक पिस जाए तो इसमें नमक डालकर एक बार फिर ग्राइंड कर लें.
- तैयार है प्याज और पुदीने की चटनी. अब इसे खाने में, पराठे के साथ या स्नैक्स के साथ सर्व करें.
thumbnail

नारियल और तिल की चटनी


आवश्यक सामग्री

    आवश्यक सामग्री
    एक कप नारियल, कद्दूकस किया
    3 छोटे चम्मच सफेद तिल, भुने हुए
    3 छोटी चम्मच मूगंफली, भुनी और बिना छिलकेवाली
    एक छोटी चम्मच इमली, बीज निकले हुए
    3 सूखी लाल मिर्च
    लहसुन की 2-3 कलियां, छिली
    स्वादानुसार नमक
    पानी

विधि
- मिक्सर जार में नारियल, तिल, मूगंफली, इमली, लाल मिर्च, लहसुन, नमक और थोड़ा पानी डालें.
- अब जार का ढक्कन लगाकर ग्राइंडर पर सेट करके सारी सामग्री बारीक पीस लें.
- जब सामग्री का चटनी की तरह पेस्ट बन जाए तो ग्राइंडर हेद कर दें.
- चटनी को किसी बर्तन में निकालें. तैयार है नारियल और तिल की चटनी. इसे डोसा, उपमा, उत्तपम, इडली या वड़ा के साथ सर्व करें.
thumbnail

Lasun Laal Mirch ki Chutney Recipe

 

Ingredients for Lasun Laal Mirch ki Chutney Recipe in Hindi
 
सूखी लाल मिर्च – 10 (Dry red chilli)
लहसुन – 12 (Garlic)
नमक – स्वादानुसार (Salt)
जीरा पाउडर – T spoon (Cumin powder)
निम्बू का रस – 2 T spoon (Lemon juice)
How to Lasun Laal Mirch ki Chutney Recipe – विधि

★ सूखी लाल मिर्च को 1/2 कप पानी में 30 मिनट तक भिगो कर रखे. उसके बाद पानी से मिर्ची निकाल कर रख लीजिये.

★ अब सूखी लाल मिर्च, लहसुन, निम्बू का रस को मिक्सी से बारीक़ पीस लीजये. उसके बाद नमक और जीरा पाउडर मिलाकर फिर से पीस लीजिये. मिर्च और लहसुन का चटनी तैयार.

About