टमाटर की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
टमाटर- आधा किलो
लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
चीनी -एक चम्मच
जीरा -एक चम्मच
घी -एक चम्मच
नमक-स्वादानुसार
अमचूर पाउडर -एक चम्मच
गरम मसाला -आधा चम्मच
समय -दस मिन्ट्स
विधि –सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धो कर उबाल कर रख लें ! अब इनका छिलका निकाल दें और इनकी प्यूरी बना लें ! एक पेन में घी गरम करें और इसमें जीरा डाल दें ! जीरे को कुछ देर भून लें ,जीरे के भुनने के बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डाल दें और पकाएं ! इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक इससे घी न अलग हो जाएँ ! गैस को हमेशा धीमा रखें और इसे लगातार चलाते रहें !
अब इसके बाद इसमें नमक और चीनी डाल दें और थोड़ी देर पकाएं ताकि चीनी इस मिश्रण में अच्छे से घुल जाये ! इसके बाद इसमें अमचूर ,लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर मिक्स कर लें ! थोड़ी देर टमाटर की चटनी को पकाएं ! दो -तीन मिन्ट्स के बाद इस चटनी को कटोरी में निकाल कर रख लें ! टमाटर की चटनी तैयार हैं ! कटे हुए हरे धनिये से सजाएँ और रोटी या चावल किसी के भी साथ परोसे ! खुद भी खाएं ,बाकि सब को भी खिलाएं !
नोट : 1 ) अगर आप चाहे तो चटनी बनाते हुए इसमें चुटकी भर हींग डाल सकते हैं !
2 ) तीखा खाने के शौकीन हैं तो इसमें हरी मिर्च के टुकड़े भी इसमें डाल दें ! चटनी और भी स्वादिष्ट बनेगी !

Tags :
Chutney
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments