Showing posts with label health tips. Show all posts
thumbnail

लीची का ऐसे करेंगे इस्तेमाल, तो मिलेगा जबरदस्त फायदा

बारिश के शुरुआती दिनों में बाजारों की रौनक बढ़ाने वाला फल लीची आप सभी को पसंद होगा. अगर आप लीची का भरपूर मजा लेना चाहते हैं तो कुछ ऐसे करें लीची का सही इस्तेमाल. पढ़ें ये टिप्स.
टिप्‍स
- लीची को छीलकर एक जिपर बैग में सील करके फ्रीजर में स्टोर करें, इससे आप लंबे समय तक लीची का स्वाद ले सकते हैं.
- इसका इस्तेमाल सलाद, कॉकटेल और कई तरह की मीठी चीजें बनाने में कर सकते हैं.
- लीची का रायता भी बना सकते हैं. इससे रायते में खट्टा-मीठा स्वाद आएगा.
- घर पर लीची की आइसक्रीम बनाकर भी खा सकते हैं.
- आप लीची के बीज के पाउडर की चाय बनाकर पी लीजिए. पाचन संबंधी सभी बीमारी से छुटकारा मिलेगा.
- एक्सपर्ट के मुताबिक 1 चम्मच लीची के बीजों का पाउडर आधा चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाएं. ये नुस्खा पेट के कीड़े मारने में ये मददगार साबित होगा.
thumbnail

एलोवेरा जूस

   
भारत में एलोवेरा ग्वारपाठा या घृतकुमारी के नाम से जाना जाता है. यह एक कांटेदार पत्तियों वाला पौधा है जिसमें रोग निवारण के गुण कूट-कूट कर भरे हुए हैं. पकवानगली में जानें एलोवेरा जूस बनाने का तरीका...

    एक नज़र
        रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
        कितने लोगों के लिए : 1 - 2
        समय : 5 से 15 मिनट
        कैलोरी : 131
        मील टाइप : वेज


    आवश्यक सामग्री

        1 एलोवेरा का पत्ता
        1 कप पानी
        चीनी स्वादानुसार
        नींबू का रस

    विधि
    - एलोवेरा जूस बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को धोकर अच्छे से पोछ लें.
    - कैंची की मदद से पत्ते के बाहरी लेयर को काटें.
    - पत्ते के बाहरी लेयर को काटने के बाद उससे निकल रहे रस (Gel) को निकालें.
    - अब इस रस को एक गिलास में डालकर पानी के साथ मिक्स करें.
    - तैयार है एलोवेरा जूस. नींबू का रस मिलाकर पिएं.

    नोट:
    - आप पानी के बजाय किसी भी फ्रूट जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
    - जूस तैयार होने के तुरंत बाद ही इसे पिएं.
    - आप पत्ते से निकाले गए रस को स्टोर कर फ्रिज में भी रख सकते हैं.
thumbnail

सुबह-शाम शहद के साथ पियें ये चीजें, गजब की ताकत मिलेगी

बिजी शेड्यूल और भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद का ध्यान नहीं रख पाते. एक समय महसूस होता है शारीरिक रूप से कमजोर पड़ते जा रहे हैं. अपनाइए ये टिप्स फिर देखिएगा कैसी मर्दाना ताकत आपको मिलती है.

विधि

- सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच मुलेठी और 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं.
- आधा कप पानी में 2 चम्मच आंवले का जूस मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं. कमजोरी 7 दिन में गायब हो जाएगी.
- रातभर साफ पानी में काले चने भिगोकर सुबह इसका पानी पिएं. चने चबाकर खा लें. फिर फायदा देखें.
- रात में 2-2 बादाम और अंजीर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इसका पानी पीना किसी चमत्कारिक फायदे से कम नहीं होगा. बादाम और अंजीर चबाकर खा लें.
- दिन में कम से कम 2 बार एक कटोरी दही में एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं. कमजोरी आसपास भी नहीं भटकेगी.
- एक गिलास पानी में 5 मुनक्के रातभर के लिए भिगोकर रख दें. सुबह मुनक्के चबाकर इसका पानी लें. फिर देखिएगा कमजोरी कैसे दूर होती है.
- फलों में अनार सबसे फायदेमंद चीज है. सुबह-शाम इसका एक गिलास जूस आपकी हर तरह की कमजोरी को दूर कर सकता है.
- दूध और केले में गजब के चमत्कारिक गुण होते हैं. रोजाना सुबह-शाम में एक गिलास दूध में 1 केला और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं. जबरजस्त ताकत मिलेगी.
- सुबह-शाम एक गिलास ठंडे दूध में 2 चम्मच गुलकंद मिलाकर पिएं. कमजोरी दूर हो जाएगी.

About