Showing posts with label Raita. Show all posts
thumbnail

10 मिनट में तैयार हो जाएगा यह रायता...

कई तरह के रायते बनाने, खाने और खिलाने के बाद अब बनाएं यह पनीर का रिफ्रेशिंग रायता...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • कैलोरी : 59
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    डेढ़ कप दही
    आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
    एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज
    2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    आधा छोटा चम्मच काला नमक

सजावट के लिए

    आधा छोटा चम्मच भुना जीरा
    आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

विधि

- सबसे पहले एक बड़े बॅाउल में दही को अच्छे से फेंट लें. 
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर,  और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें.
-पनीर रायता तैयार है. भुने जीरे, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें. टिप्स
- आप इस रायते में पनीर के साथ अपनी मनचाही कोई भी सब्जी यूज कर सकते हैं.
- फ्रेश पनीर का ही इस्तेमाल करें.
- अगर आप फ्रोजेन पनीर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे गर्म पानी में 10-15 मिनट तक जरूर भिगो कर रख दें जिससे कि यह सूखा सा न लगे.
- हेल्थ कॉन्शस हैं तो टोफू भी डाल सकते हैं.
thumbnail

South Indian Cucumber Raita

सामग्री२ टी-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१/२ टी-स्पून सरसों
७ to ८ कड़ी पत्ते
१/२ कप कटा हुआ प्याज़
१ कप कटी हुई ककड़ी
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१/२ कप ताज़ा दही , फेंटा हुआ
नमक स्वादअनुसार
                                                                                   विधि

    एक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों डालें।
    जब बीज चटकने लगे, कड़ी पत्ते और प्याज़ डालकर, प्याज़ के सुनहरा होने तक मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए भुन लें।
    ककड़ी, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर २-३ मिनट तक भुन लें। आँच से हठाकर एक तरफ रख दें।
    जब मिश्रण ठंडा हो जाये, दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    तुरंत परोसें।
thumbnail

How to make Yam Raita


सामग्री
१ कप छिले , उबले और मसला हुआ कन्द
१ कप ताज़ा दही
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
१ १/२ टी-स्पून शक्कर
१/२ टी-स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
१/२ टी-स्पून काली मिर्च पाउडर
२ टेबल-स्पून कटा धनिया
विधि

    सभी सामग्रीयों को एक बाउल में डालकर अच्छि तरह से मिला लें।
    १ घंटे तक फ्रिज में रखकर ठंडा करें। ठंडा परोसें।
thumbnail

Cooling Cucumber Raita recipe

सामग्री
१ कप कटी हुई ककड़ी
२ कप फेंटा हुआ लो-फॅट दही , 99.7% वसा मुक्त दूध से बना हुआ
१/४ कप कटा हुआ पुदिना
१/२ टी-स्पून भुना हुआ ज़ीरा पाउडर
नमक स्वादअनुसार
                                                                                                 विधि

    सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला ले।
    कम से कम १ घंटे के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा परोसें।
thumbnail

Coconut Raita recipe

सामग्री
३/४ कप ताज़ा दही , फेंटा हुआ
१/३ कप ताज़ा कसा हुआ नारियल
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१/२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ अदरक
नमक स्वादअनुसार
२ टी-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१/४ टी-स्पून सरसों
७ to ८ कड़ी पत्ते
       विधि

    दही, नारियल, हरी मिर्च, अदरक और नमक को साथ में परोसने के बाउल में अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
    तड़के के लिए, एक छोटे पॅन में तेल गरम करें और सरसों डालें।
    जब बीज चटकने लगे, कड़ी पत्ते डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
    तड़के को दही-नारियल के मिश्रण के उपर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    तुरंत परोसें।
thumbnail

South Indian Cucumber Raita recipe

सामग्री
२ टी-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१/२ टी-स्पून सरसों
७ to ८ कड़ी पत्ते
१/२ कप कटा हुआ प्याज़
१ कप कटी हुई ककड़ी
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१/२ कप ताज़ा दही , फेंटा हुआ
नमक स्वादअनुसार
                                                                                                                                                                                विधि

    एक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों डालें।
    जब बीज चटकने लगे, कड़ी पत्ते और प्याज़ डालकर, प्याज़ के सुनहरा होने तक मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए भुन लें।
    ककड़ी, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर २-३ मिनट तक भुन लें। आँच से हठाकर एक तरफ रख दें।
    जब मिश्रण ठंडा हो जाये, दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    तुरंत परोसें।
thumbnail

Cucumber Raita

सामग्री
३/४ कप कसी हुई ककड़ी
१ १/४ कप ताज़ा लो-फॅट दही
१ टी-स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
नमक स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून ज़ीरा
३ कड़ी पत्ता
                                                                                                                                                                                विधि

    दही, हरी मिर्च का पेस्ट और नमक को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिलाकर फेंट लें।
    ककड़ी डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें।
    एक छिटे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, ज़ीरा और कड़ी पत्ता डालकर मध्यम आँच पर ३० सेकन्ड तक भुन लें।
    तड़के को दही-ककड़ी के मिश्रण में डालकर मिला लें।
    कम से कम १ घंटे के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा परोसें।

About