thumbnail

10 मिनट में तैयार हो जाएगा यह रायता...

कई तरह के रायते बनाने, खाने और खिलाने के बाद अब बनाएं यह पनीर का रिफ्रेशिंग रायता...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • कैलोरी : 59
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    डेढ़ कप दही
    आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
    एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज
    2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    आधा छोटा चम्मच काला नमक

सजावट के लिए

    आधा छोटा चम्मच भुना जीरा
    आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

विधि

- सबसे पहले एक बड़े बॅाउल में दही को अच्छे से फेंट लें. 
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर,  और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें.
-पनीर रायता तैयार है. भुने जीरे, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें. टिप्स
- आप इस रायते में पनीर के साथ अपनी मनचाही कोई भी सब्जी यूज कर सकते हैं.
- फ्रेश पनीर का ही इस्तेमाल करें.
- अगर आप फ्रोजेन पनीर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे गर्म पानी में 10-15 मिनट तक जरूर भिगो कर रख दें जिससे कि यह सूखा सा न लगे.
- हेल्थ कॉन्शस हैं तो टोफू भी डाल सकते हैं.
Tags :

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About