Showing posts with label Daily Dishes. Show all posts
thumbnail

चावल और उड़द दाल से इडली नहीं, ढोकला सैंडविच बनाइए

गुजराती ढोकला तो आपने बहुत बार खाया होगा पर क्या कभी सोचा है कि आप इससे सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं. जानें ढोकला सैंडविच बनाने का तरीका.

आवश्यक सामग्री
  • दो कप चावल
  • एक कप उड़द दाल
  • एक छोटी कटोरी धनिया पत्ती
  • एक छोटी कटोरी उबली हरी मटर (कद्दूकस की हुई)
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • एक छोटी चम्मच हल्दी
  • एक छोटा चम्मच गरम मसाला
  • एक छोटी चम्मच चीनी
  • एक छोटा चम्मच हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • दो छोटा चम्मच ईनो
  • तेल जरूरत के अनुसार
  • एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • एक छोटी चम्मच राई
  • एक छोटा चम्मच जीरा
  • दो साबुत सूखी लाल मिर्च
विधि
- ढोकला सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में चावल और उड़द दाल को आठ से नौ घंटे तक भिगोकर रख दें.

- तय समय के बाद चावल और दाल को बारीक पीस लें और फर्मेंट करने के लिए चार से पांच घंटे तक रख दें.

- मीडियम आंच में एक बर्तन में तेल गरम कर प्याज और हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालकर भूनें.

- प्याज के भुनते ही मटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चीनी और धनिया पत्ती मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.

- बैटर को अब दो कटोरियों में अलग-अलग कर लें.

- पहली कटोरी में हल्दी, तेल और ईनो डालकर अच्छे से मिक्स करें.

- अब मीडियम आंच में एक स्टीमर वाली कड़ाही में पानी डालकर गरम कर लें.

- पानी के गरम होते ही स्टीमर प्लेट को चिकना कर हल्दी वाला बैटर डालें और कड़ाही को ढककर तीन से चार मिनट तक पकाएं.

- तय समय के बाद पहले बेस पर मटर का मिश्रण रखें और दोबारा दो से तीन मिनट तक ढककर पकाएं.

- तीन मिनट बाद सफेद वाले बैटर में भी तेल और ईनो मिलाकर सैंडविच की आखिरी परत के तौर पर मटर के ऊपर डालें.

- काली मिर्च पाउडर छिड़के और फिर से दो से तीन मिनट तक फिर से ढककर पकाएं और आंच बंद कर दें.
- दूसरी ओर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.

- तेल के गरम होते ही सूखी लाल मिर्च, तिल, राई और जीरा डालकर छौंका तैयार कर लें.

- छौंक तैयार होते ही ढोकले पर डाल दें.

- ढोकला सैंडविच तैयार है. आप इसे मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें.          
thumbnail

चाय का मसाला बनाइए घर पर आसानी से

सामग्री :-

    2 बड़े चम्मच काली मिर्च
    2 बड़े चम्मच सोंठ पाउडर
    10-12 छोटी इलाइची
    10-12 लौंग
    ½ कप सुखी हुई तुलसी की पत्ती
    1 इंच का दालचीनी का टुकड़ा

विधि :-

सारी सामग्री को मिला के बारीक पीस ले. फिर एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे.

जब भी चाय बनानी हो तो 2 कप पानी में 1/8 छोटा चम्मच, 1 ½ छोटा चम्मच चाय पत्ती, 1 कप दूध और स्वादानुसार चीनी डाल के चाय बनाये.

छान के पिए और पिलाये.
thumbnail

वेज ऑमलेट बनाने की विधि - Veg Omelete Recipe In Hindi

अगर आप वेज खाना पसंद करते हैं तो आपको वेज ऑमलेट का देसी स्वाद जरूर पसंद आएगा. इसे ब्रेकफास्ट, लंच-डिनर या फिर स्नैक्स में भी बनाया और खाया जा सकता है. यहां जानें, इसकी आसान सी रेसिपी...
• आवश्यक सामग्री :-

    1 कप चना दाल
    1 कप चावल
    3 टमाटर, बारीक कटे हुए
    1 हरा प्याज, बारीक कटा हुआ
    1 प्याज, बारीक कटा हुआ
    1 चम्मच कटा हरा धनिया
    3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
    1 सैशे इनो
    2 चम्मच तेल
    नमक स्वादानुसार

• विधि :-
- वेज ऑमलेट बनाने के लिए चावल और दाल को अलग-अलग धो लें और पांच घंटे के लिए भिगो दें.
- अब भीगे हुए दाल और चावल को मिक्सर में अलग-अलग पीस लें और पिसी हुई दोनों चीजों को आपस में मिलाकर नमक डालकर फेंट लें.
- अब पैन को धीमी आंच पर गरम करें और फिर उसमें हल्का सा तेल डाल कर उसे फैला लें और उसे भी गरम होने दें.
- दाल-चावल के पेस्ट में कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर मिलाएं. उसके बाद तैयार मिश्रण में इनो डालें और उसे भी अच्छी तरह से मिला लें.
- अब एक छोटे कप में मिश्रण भरकर गर्म तवे पर डालें और मोटा-मोटा तवे में फैला दें.
- गैस की आंच को कम कर दें और ऑमलेट को अच्छी तरह सेंक लें.
- जब ऑमलेट एक ओर से गोल्डन ब्राउन कलर का हो जाए, उसे सावधानीपूर्वक पलट दें और दूसरी ओर से भी उसी तरह सेंक लें.
- बाकी के बचे मिश्रण से इसी तरह ऑमलेट बना लें.
- वेज ऑमलेट तैयार है. अपनी पसंद की सॉस या चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें.
thumbnail

इस डिश को खाकर बीमार भी कहेगा थोड़ी और चाहिए

यदि आपको खिचड़ी खाने को कहा जाए तो आपको शायद ही पसंद आए क्योंकि अधिकतर जब हम बीमार होते हैं तब ही हमें खिचड़ी खाने को दी जाती है। स्वस्थ्य व्यक्ति को तो खिचड़ी कभी भी पसंद नहीं आती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खिचड़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिसको बन जाने के बाद बीमार तो क्या आप भी अपने आप को इसे खाए बिना नहीं रोक सकेंगे। आइए हम आपको बता दें कि जिस खिचड़ी की हम बात कर रहे हैं वह है वेजिटेबल खिचड़ी जिसे खाकर आप और आपके मेहमान खुश हो जाएगें इस खिचड़ी को बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए वह इस प्रकार है।

बनाने के लिए सामग्री

एक कप मूँग की दाल, चार आलू बारीक कटे हुए, एक कप मटर के दाने, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक टुकड़ा अदरक, आधा चम्मच जीरा, थोड़ी सी हींग, पाँच-छ: काली मिर्च दरदरी पिसी हुई, पाँच लौंग, आधा चम्मच हल्दी पाउडऱ, आधा कप चावल
दो-तीन हरी मिर्च, डेढ़ से दो चम्मच देसी घी, थोड़ी सा हरा धनिया कटा हुआ और स्वादानुसार नमक आदि।

बनाने की विधि

खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले हम चावल और दाल को साफ कर लेंगे फिर उनको अच्छी तरह धोकर साफ पानी में आधा घण्टे के लिए भिगो देंगे अब प्रेशर कुकर में घी ड़ालकर उसको अच्छी तरह से गर्म कर लेंगे जब घी गरम हो जाए तब हम उसमें जीरा और हींग ड़ालकर चटका लेंगे चटक जाने के बाद हम उसमें काली मिर्च, लौंग और बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कसी हुई अदरक आदि ड़ाल देंगे फिर थोड़ी देर चलाने के बाद हम उसमें दाल, चावल, हल्दी, आलू, मटर, शिमला मिर्च और नमक आदि ड़ालकर थोड़ी देर चलाने के बाद उसमें पाँच गुना पानी ड़ालकर कुकर को बन्द कर देंगे और जब एक सीटी आ जाए तो गैस को कम करके दस मिनट के लिए और पकाएगें

दस मिनट बाद आपकी वेजिटेबल खिचड़ी बनकर तैयार है। अब आप इसको हरी धनिया से सजाऐं और इसे अपने मेहमानों को अचार और हरे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें और फिर देखिऐगा कि वो आपकी तारीफ किए बिना रह ही नहीं सकेंगे।
thumbnail

खट्टे मीठे भरवां करेले | Khatta Meetha Karela

मसालेदार भरवां करेलों के स्वाद से तो आप सभी वाकिफ होंगे लेकिन आज हम एक अलग तरह के खट्टे-मीठे करेले की रेसिपी लाए हैं, जिसे बच्चे भी शौक से खाएंगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet and Sour Stuffed Bitter Gourd

    करेले - 8 (400 ग्राम)
    नमक - 1 छोटी चम्मच

मसाला करेले में भरने के लिए

    सरसों का तेल - 4 टेबल स्पून
    सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
    धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
    अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
    नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
    पाउडर चीनी - 2.5 छोटी चम्मच
    हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
    जीरा - ½ छोटी चम्मच
    हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Khatta Meetha Karela
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. थोडा़ सा नमक छीलन में डाल कर रख दीजिये और थोडा़ नमक करेलों में लगा कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए.

करेलों और छीलन को अच्छी तरह से 2 बार साफ पानी से धो लीजिए. छीलन को धोकर छलनी से छान करके इसका सारा पानी निकाल लीजिए.

पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर और छीलन डाल कर 2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुए भून लीजिए. फिर इसमें धनिया पाउडर सौंफ पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए और गैस बंद कर दीजिए और इसके बाद नमक और पाउडर चीनी भी डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चला कर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए. मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए, थोडा़ ठंडा होने दीजिए. भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.

करेले को इस तरह से साइड से काटिए कि वे दूसरी साइड से जुड़ा रहे. फिर एक-एक करेले में मसाला दबा दबा कर भर लीजिए.

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगाइए और ढक्कन से ढककर 3-4 मिनिट तक धीमी और मीडियम आग पर पकने दीजिए और फिर चैक कीजिए. ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और करेलों को दोबारा ढक कर फिर से 3 मिनिट तक पकाइये. एक बार फिर से चैक कीजिए और करेलों को दूसरी ओर से सिकने के लिए पलट दीजिए. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए.

करेलों को प्लेट में निकाल लीजिये और हरे धनिये से सजाइये. खट्टे मीठे भरवां करेलों को चपाती, पराठे या पूरी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये. करेलों को फ्रिज में रखकर के 6-7 दिनों तक खाया जा सकता है.
thumbnail

टोमैटो चीज पूरी

सामग्री :
गेहूं का आटा- एक कप
टमाटर प्यूरी-एक कप
लाल मिर्च पाउडर-एक चम्मच
मैदा-एक कप
चीज- एक कप कद्दूकस किया हुआ
अदरक लहसुन का पेस्ट-आधी बड़ी चम्मच
धनिया पत्ती-एक बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ
तेल-आवश्यकतानुसार
नमक-स्वादानुसार

विधि :
एक बाउल में गेहूं का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, मैदा, चीज, धनिया की पत्ती, और टमाटर का रस डालकर आटा गूंथ लीजिए। अगर जरुरत लगे तो पानी भी मिला सकते हैं। अब इस गूंथे आटे को तीस मिनट तक ढंककर साइड रख लीजिए।
अब कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लें। गूंथे आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें। अब एक लोई लेकर एक छोटी सी पूरी बेलकर गरम तेल में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लें। इसी तरह सारी पूरी बना लें। गरमागरम टमाटर चीज पूरी तैयार है।
thumbnail

पनीर भरता

सामग्री:
आधा किलो पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
थोड़ा-सा हरा धनिया बारीक कटा हुआ।
मसाला पाउडर के लिए 2-2 टीस्पून तंदूरी मसाला और लाल मिर्च पाउडर
1 नींबू का रस
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार।
4 टमाटर की प्यूरी
आधा कप फ्रेश क्रीम
2 टीस्पून बटर
1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया कटा हुआ।

विधि:
मसाला पाउडर बनाने की सारी सामग्री को मिला लें। इस पाउडर में पनीर के टुकड़ों को मेरिनेट करके सींक पर लगाकर अवन में 6-7 मिनट तक ग्रिल करें। ठंडा होने पर पनीर को हल्का-सा ग्राइंड कर लें। पैन में बटर पिघलाकर टोमैटो प्यूरी डालें। 2 मिनट बाद बची हुई सारी सामग्री डालकर भून लें। 5 मिनट बाद क्रश किया हुआ पनीर डालकर पकाएं। पैन के तेल छोडऩे पर आंच से उतार लें। हरे धनिया से सजाकर सर्व करें।
thumbnail

पनीर नरगिसी कबाब

सामग्री
    चार उबले आलू
    100 ग्राम किसा पनीर
    नमक स्वादानुसार
    5-10 काजू व मुनक्के
    एक छोटा चम्मच हरा धनिया
    अदरक-मिर्च का पेस्ट
    दो छोटे चम्मच नींबू का रस
    आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर
    एक बड़ा चम्मच अनार के दाने
    एक छोटा चम्मच चाट मसाला
    एक छोटा चम्मच जीरा
    1/4छोटा चम्मच कुटी काली मिर्च
    दो बड़े चम्मच सेवइयों का बारीक चूरा
    तीन बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर का घोल।
    घी या तेल आवश्यकतानुसार।

बनाने की विधि

आलू को अच्छी तरह मैश कर लें। कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा तड़का लें।

हरा धनिया, अदरक व हरी मिर्च का तैयार पेस्ट डालें और भूनें। अब आलू डालकर सुनहरा होने तक पका लें।

कॉर्नफ्लोर व सेवइयों को छोड़ शेष सामग्री डालकर अच्छी तरह पका लें।

तैयार मिश्रण को ठंडा कर उसके मनचाहे आकार के कबाब बना लें।

सभी कबाब को कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोए और बारीक सेवइयों में लपेटकर कुछ समय के लिए सूखने रख दें।

कड़ाही में तेल गर्म कर सभी कबाब सुनहरे होने तक तल लें।पनीरी नरगिसी कबाब इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।
thumbnail

पालक मशरूम मखानी

सामग्री:
पालक- 200 ग्राम
मशरूम- 20
प्याज- 1
टमाटर प्यूरी- 2 चम्मच
लहसुन- 5
जीरा- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 2
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
ताजी क्रीम- 2 चम्मच
बटर- 1 चम्मच

विधि:
1. पानी में पालक को 5 मिनट के लिए उबाल लीजिये और छान कर ठंडे पानी में डाल दीजिये। थोड़ी देर बाद पालक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लीजिये।
2. अब पैन गरम कीजिये उसमें बटर डालिये और जब वह गरम हो जाए तब उसमें जीरा, बीच से कटी हरी मिर्च और मिर्च पाउडर डालिये।
3. अब पैन में कटी प्याज भूनिये, फिर पिसा लहसुन डाल कर 2 मिनट तक भूनिये।
4. उसके बाद पैन में बीच से कटे मशरूम डालिये। जब मशरूम अपना रस छोडऩे लगे तब टमाटर प्यूरी डाल कर नमक छिड़क दीजिये।
5. जब 2-3 मिनट हो जाए तब उसमें पालक का पेस्ट और गरम मसाला डाल कर चला दीजिये।
6. पैन को कवर कर दीजिये और आंच हल्की कर के 6-7 मिनट पकाइये।
7. जब सब्जी तैयार हो जाए तब गैस बंद करने से पहले उसमें फेंटी हुई क्रीम डालिये और मिक्स कीजिये। अब आपकी पालक मशरूम मखानी तैयार है, इसे हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व कीजिये।
thumbnail

राजस्थानी पंचमेल दाल

पांच दालों को बराबर मात्रा में लेकर बनने वाली, विशेषतौर पर बाटी के साथ सर्व होने वाली उम्दा ज़ायके की राजस्थानी पंचमेल दाल.

आवश्यक सामग्री -

    चना दाल - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम) (भीगी हुई)
    अरहर (तूअर दाल) - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम) (भीगी हुई)
    उड़द दाल - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम) (भीगी हुई)
    मूंग दाल - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम) (भीगी हुई)
    मसूर दाल - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम) (भीगी हुई)
    घी - 2-3 टेबल स्पून
    हरा धनिया - 2 - 3 टेबल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
    जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
    हींग - 1/2 पिंच
    हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
    धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
    टमाटर - 1
    अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
    साबुत मसाले - बडी इलायची -1, लौंग - 2, काली मिर्च- 8-10
    करी पत्ता - 8-10
    साबुत लाल मिर्च - 2
    हरी मिर्च - 2
    नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -
सारी दालों को साफ कीजिये, धोइये और 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. अतिरिक्त पानी हटा कर ले लीजिए.

सारी दालों को कुकर में डालिये और कुकर में दाल से 1 इंच ऊपर तक पानी डाल दीजिए. 1 छोटी चम्मच नमक और आधी हल्दी डाल दीजिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, दाल को 1 सीटी आने तक पकाइये. इसके बाद गैस धीमी करके दाल को 2 मिनिट और पकने दीजिए और इसके बाद गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर खोलिये.

टमाटर को बारीक काट कर ले लीजिए.
पैन में 2-3 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर तड़काइये. इसके बाद हींग डाल दीजिए, बची हुई आधी हल्दी, धनिया पाउडर, बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, करी पत्ते, साबुत लाल मिर्च और लम्बाई में कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. फिर, इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर मिक्स कीजिए. मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से घी न अलग होने लगे.

साबुत मसाले में बडी़ इलायची को छीलकर इसके बीज निकाल लीजिए और इन बीजों को काली मिर्च और लौंग के साथ दरदरा कूट कर ले लीजिए और इसे भी टमाटर के मसाले में डाल दीजिए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए.

मसाले में से घी अलग होने पर मसाला भुनकर तैयार है. उबाली हुई दाल को मसाले में डाल दीजिये, दाल को अच्छी तरह से मिला लीजिए और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए. दाल को 1-2 मिनिट और पका लीजिए.

दाल पककर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और पंचरतन दाल को प्याले में निकाल लीजिए. गरमागरम पंचरतन दाल को और भी टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से थोडा़ सा घी इस पर डाल दीजिए. दाल पर हरा धनियां डालकर सजाइये. स्वादिष्ट पंचरतन दाल को परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
thumbnail

टमाटर की ग्रेवी

किसी भी सब्जी, दाल या व्यंजन के स्वाद में मुख्य कारक ग्रेवी होती है़. अगर ग्रेवी बढ़िया ना हो तो अ़च्छे से अच्छी सब्जी बेस्वाद ही लगती है़. हम आपके लिए तरह-तरह की ग्रेवी लेकर आए हैं.  आइए देखते हैं टमाटर की ग्रेवी की रेसिपी

आवश्यक सामग्री -
    टमाटर - 2 (150 ग्राम)
    अदरक - ½ इंच टुकडा़
    हरी मिर्च - 1
    तेल - 2 छोटी चम्मच
    जीरा - ¼ छोटी चम्मच
    हींग - ½ पिंच
    हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
    धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
    नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
    गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
    हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि -
ग्रेवी बनाने के लिए, 2 टमाटर, ½ इंच अदरक और 2 हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लीजिए.

पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए, हींग डाल दीजिए और गैस धीमी रखें ताकि मसाले जले नहीं. जीरा भूनने पर हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. मसाला भून जाने पर टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना होने लगे.
मसाले को बीच-बीच में चलाते रहें. मसाले में से तेल अलग होने और अच्छी महक आने पर मसाला भुनकर तैयार है. मसाले में आधा या पौना कप पानी डाल दीजिए. ग्रेवी को पतली या गाढी़ जैसी पसंद करें उस हिसाब से पानी डाल सकते हैं.

ग्रेवी में उबाल आने दीजिए. फिर इसमें नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए ग्रेवी में उबाल आने पर टमाटर की ग्रेवी बनकर तैयार है.

गैस बंद कर दीजिए और ग्रेवी को प्याले में निकाल लीजिए. टमाटर की ग्रेवी को आप आलू, अरबी की सब्जी बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं. टमाटर की ग्रेवी में आप फ्राय आलू डालकर इसे सर्व कीजिए.

सुझाव
    हींग न डालना चाहें तो नहीं डालें.
    लाल मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
thumbnail

चटपटा क्रिस्पी सोयाबीन कबाब

सोयाबीन की सब्जी बहुत बना ली, अब बनाएं इसके लाजवाब कबाब जिसे खाकर सभी कह उठेंगे वाह! जानें विधि.

एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन, स्‍टार्टर्स
    कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    समय : सिर्फ 20 मिनट
    कैलोरी : 228
    मील टाइप : वेज, पार्टी

आवश्यक सामग्री
    1 कटोरी सोयाबीन
    2 बड़ा चम्मच मैदा
    2 कप गर्म पानी
    5-6 कलियां लहसुन की
    2 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
    2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    आधा कप हरा धनिया पत्ती
    1 छोटा टुकड़ा अदरक
    पेंसिल या स्टिक (कबाब को शेप देने के लिए)
    नमक स्वादानुसार
    तेल तलने के लिए

सजावट के लिए
    1 बड़ा चम्मच चाट मसाला

विधि
- क्रिस्पी सोयाबीन कबाब बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी को कटोरी में रखे सोयाबीन में डालें और 2 से 3 मिनट तक ढककर रख दें.
- तय समय के बाद सोयाबीन को छन्नी से छानकर एक कटोरी निकाल लें.
- ब्लेंडर में हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, धनिया पत्ती, सोयाबीन और नमक डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
- अब पेस्ट में मैदा और क्रिस्पी बनाने के लिए कॉर्न फ्लोर मिलाएं.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही हल्के हाथों से पेस्ट को स्टिक या पेंसिल के चारों तरफ लपेटें.
- अब धीरे-धीरे कबाब को सरकाते हुए तेल में डालें और सुनहरा होने तक तल लें.
- सोयाबीन कबाब तैयार है. ऊपर से चाट मसाला बुरक कर हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
thumbnail

आलू कतली

काजू कतली का नाम तो आपने सुना ही है, क्या भी आलू कतली के बारे में सुना है? आलू कतली, यह सुनने में जितनी मजेदार लग रही है खाने में भी उतनी ही मजेदार है.
एक नज़र


    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    समय : सिर्फ 20 मिनट
    कैलोरी : 104
    मील टाइप : वेज, लंच, डिनर

आवश्यक सामग्री
    500 ग्राम आलू (मोटे स्लाइस में कटे हुए)
    8 से 10 मोटी हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    चुटकीभर हींग
    1 बड़ा चम्मच साबुत जीरा
    2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    3 टमाटर (लंबे टुकड़ों में कता हुआ)
    1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती
    नमक स्वादानुसार
    तेल जरूरत के अनुसार
    पानी आवश्यकतानुसार

सजावट के लिए
    1 छोटी चम्मच धनिया पत्ती

विधि
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही हींग और जीरा डालें.
- जीरे के चटकने के बाद हरी मिर्च और आलू के स्लाइस डालकर कड़छी से चलाते हुए फ्राई करें.
- आलू के हल्का सुनहरा होते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और टमाटर डालकर पकाएं. टमाटर के सॉफ्ट होने तक भूनते रहें.
- टमाटर के सॉफ्ट होते ही पानी डालें और कूकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें. ध्यान रहे कि 2 से ज्यादा सीटी न लगाएं.
- भाप पूरी तरह से निकल जाने के बाद ढक्कन खोलकर गरम मसाला और धनिया पत्ती मिलाएं.
thumbnail

चटपटा आलू मसाला

आलू के कई लाजवाब स्वाद के बाद आज बनाएं यह चटपटा आलू मसाला. जानें इसे बनाने की विधि...
एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 4 - 6
    समय : सिर्फ 20 मिनट
    कैलोरी : 170
    मील टाइप : वेज, लंच, डिनर


आवश्यक सामग्री

    आधा किलो आलू (छोटे साइज के और उबले हुए)
    1 छोटा टुकड़ा अदरक
    6-7 कलियां लहसुन की
    1 छोटा चम्मच सौंफ
    1 छोट चम्मच कलौंजी
    1 छोट चम्मच साबुत धनिया
    1 छोट चम्मच जीरा
    चुटकीभर हींग
    2 सूखी लाल मिर्च
    1 छोट चम्मच अमचूर
    नमक स्वादानुसार
    तेल तलने के लिए

विधि
- चटपटा आलू मसाला बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें.
- पैन के गर्म होते ही साबुत धनिया, सौंफ और जीरा डालकर 1 से 2 मिनट तक भून ले और आंच बंद कर दें.
- आंच बंद करने के बाद ही सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स तक चलाते हुए भूनें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- मसाले के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही हींग, अदरक और लहसुन डाकर सुनहरा होने तक भून लें.
- अदरक और लहसुन के भुनने की भीनी खुशबू आते ही आलू डालें और इसे भी गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- आलू के सुनहरा होते ही तैयार पाउडर मसाला, अमचूर और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक कड़छी से चलाएं.
 - चटपटा आलू मसाला तैयार है. रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
thumbnail

दाल बुखारा बनाने की आसान विधि

आवश्यक सामग्री
एक कप उड़द दाल
एक प्याज बारीक कटे
एक टमाटर बारीक कटा
2 बड़े चम्मच टमाटर प्यूरी
2 हरी मिर्च बारीक कटी
एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
एक छोटा चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
एक तेज पत्ता
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच भुना जीरा पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच सूखी कसूरी मेथी के पत्ते
एक चम्मच गुड़ कद्दूकस किया
स्वादानुसार नमक
घी 

Recipe Garnish
दाल बुखारा को हरी धनिया की पत्तियों से सजाएं. 

विधि
– उड़द की दाल को धोकर 6 से 8 घंटे के पानी में भिगो कर रख दें.
– दाल में तेज पत्ता, 3 कप पानी और एक चम्मच नमक मिक्स करके प्रेशर कूकर में डालकर ढक्कन बंद कर दें और गैस पर मध्यम आंच पर रख दें. कूकर में 3 से 4 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें.
– कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद उसे खोलकर दाल को एक बड़ी चम्मच की मदद से थोड़ा मैश कर लें.
– अब गैस पर एक पैन में घी गर्म करें और इसमें जीरा व हींग डालकर फ्राई करें.
– जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज, हरी मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
– फिर कटे टमाटर और नमक मिलाकर पकाएं. उसके बाद 1 कप पानी मिक्स करके आंच को तेज करके ग्रेवी को 5 मिनट तक पकने दें.
– इसके बाद पैन में टमाटर प्यूरी, हल्दी पाउडर, गुड़, भुना जीरा पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स करके एक प्लेट से ढककर मध्यम आंच पर रख दें. 6 से 7 मिनट तक ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं.
– अब पकी उड़द की दाल ग्रेवी में मिलाकर चलाएं. फिर दाल को प्लेट से ढककर धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकाएं.
– गैस बंद करने से पहले कसूरी मेथी के पत्ते मसलकर दाल में मिलाएं और गैस बंद कर दें.
thumbnail

ये है तड़का बनाने की सही विधि

दाल का असली स्वाद इसमें लगने वाले तड़के से आता है. कई बार तड़का तो लगाना चाहते हैं, लेकिन सही तरीका पता न होने पर दाल बेस्वाद हो जाती है. इसलिए जानिए सही तड़का बनाने की विधि...

    मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 बड़ा चम्मच घी
    1 छोटा चम्मच जीरा
    चुटकीभर हींग
    2-3 लाल मिर्च
    2-3 हरी मिर्च, कटी हुई
    4-5 कलियां लहसुन, कटी हुई
    आधी प्याज, बारीक कटी हुई
    थोड़ी सी धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई

टिप्‍स
- सबसे पहले तड़का पैन या कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लें.
- जब घी गरम हो जाए तो इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
- इसके बाद इसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च और हींग डालकर चलाते हुए पकाएं.
- फिर इसमें धनियापत्ती डालकर आंच बंद कर दें.
- तैयार तड़के को दाल में डालकर ढक दें.

नोट-
- इस तरह का तड़का मध्य और दक्षिण भारत में बनता है.
- दक्षिण भारत में के तड़के में करी पत्ता भी डाला जाता है.
- अगर आप सिंपल तड़का बनाना चाहते हैं इसमें जीरा, लहसुन और मिर्च का तड़का बना सकते हैं.
- आप चाहें तो तड़के में खड़ी मिर्च की जगह मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
- दाल या सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए पूरी दाल में तड़का न मिलाएं बल्कि कटोरी में सर्व करते वक्त इस तड़के को ऊपर से डाल दें.
thumbnail

चिली पनीर

चिली पनीर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. पनीर के पांरपरिक भारतीय स्वाद से हटकर यह डिश बनाने में भी बेहद आसान है. इसे स्नैक्स के तौर पर भी सर्व किया जा सकता है. पेश है इसकी रेसिपी.
एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन, स्‍टार्टर्स
    कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    समय : 15 से 30 मिनट
    कैलोरी : 161
    मील टाइप : वेज, पार्टी

आवश्यक सामग्री


    250 ग्राम पनीर
    2 चम्मच मैदा
    2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
    7 से 8 कटी हरी मिर्च
    बारीक कटी 4 से 5 लहसुन की कलियां
    2 प्याज कटे हुए
    कटी हुई एक शिमला मिर्च
    एक टमाटर कटा हुआ
    एक चम्मच कद्दूकस किया अदरक
    एक बड़ा चम्मच सोया सॉस
    एक बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस
    2 बड़े चम्मच टोमैटो सॉस
    एक चम्मच सफेद सिरका
    स्वादानुसार नमक
    आवश्यकतानुसार तेल

सजावट के लिए

    कद्दूकस किए हुए पनीर
    बारीक कटी धनियापत्ती
    बारीक कटे हरे प्याज

विधि

- पनीर के चौकोर पीस काट लें. अब एक बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर और 2 से 3 चुटकी नमक डालें और पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें. यह घोल न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को घोल में डुबोकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़ों को एक प्लेट में टिशू पेपर पर निकाल लें.
- उसके बाद एक और अलग पैन में तेल डालकर या जिसमें पनीर फ्राई किया है, उसी कड़ाही में से थोड़ा तेल कम करके अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कुछ देर तक भूनें.
- फिर तेल में कटा हुआ प्याज डालकर फ्राइ करें. इसके भुन जाने पर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं.
- इन पकी हुई सब्जियों में सोया सॉस, सफेद सिरका, रेड चिली सॉस, टोमेटो सॉस, नमक और फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें और 5 मिनट तक पकने दें और लीजिए तैयार है टेस्टी चिली पनीर.
thumbnail

केर सान्गरी Recipe

तैयारी का समय : १६-२० मिनट

खाना पकाने के समय : २१-२५ मिनट

सर्विंग्स : ४

खाना पकाने का स्तर : मध्यम

स्वाद : नरम
सामग्री केर सान्गरी

    केर १/२(आधा) कप
    सांगरी १ कप
    दही १ कप + ४ बड़े चम्मच
    नमक स्वादानुसार
    सूखी लाल मिर्च ५-६
    सूखे आम के टुकड़े ५-६
    ऑइल ४ बड़े चम्मच
    जीरा १ छोटा चम्मच
    अदरक की पेस्ट २ छोटे चम्मच
    हल्दी का पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पावडर १ छोटा चम्मच
    धनिया पावडर १ छोटा चम्मच
    आमचूर पावडर १ छोटा चम्मच

विधि
स्टेप 1
रातभर केर और सान्ग्रिया को 1 कप फेंटे हुए दही में भिगो कर रखें। फिर उन्हें दही में से निकालकर अच्छी तरह धो लें।
स्टेप 2
2 कप पानी और नमक के साथ 15-20 मिनिट तक उबाल लें। लाल मिर्चों को काटकर उनके बीज निकाल लें।
स्टेप 3
सूखे आम के टुकड़ों के छोटे टुकड़े कर लें। एक नॉन स्टिक कढ़ाई में तेल गरम कर लें। उसमें डालें जीरा और लाल मिर्च और महकने तक भूनें।
स्टेप 4
फिर डालें अदरक पेस्ट और मिला लें। थोड़ा पानी, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर और सूखे आम के टुकड़े डालें और मिला लें। बचा हुआ दही डालकर मिला लें।
स्टेप 5
केर और सान्ग्रिया को छानकर कढ़ाई में डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब डालें अमचूर और मिला लें और पानी सूख जाने तक पकाएँ।
स्टेप 6
गरमागरम परोसें।
thumbnail

तिल मटरवाले आलू Recipe

तैयारी का समय : ११-१५ मिनट

खाना पकाने के समय : ११-१५ मिनट

सर्विंग्स : ४

खाना पकाने का स्तर : निम्न

स्वाद : मसालेदार
सामग्री तिल मटरवाले आलू

    काले तिल १ छोटा चम्मच
    सफेद तिल १ १/२ (डेड छोटे चम्मच
    हरे मटर १/२(आधा) कप
    आलू उबालकर छीले हुये ४ स्वास्थ्यवर्द्धक
    जीरा १ छोटा चम्मच
    साबुत सूखा धनिया १ छोटा चम्मच
    सौंफ १ छोटा चम्मच
    कलौंजी १/२(आधा) छोटा चम्मच
    अनारदाना १ छोटा चम्मच
    सूखी लाल मिर्च २-३
    ऑइल २ बड़े चम्मच
    अदरक बारीक कटा हुआ १/२(आधा) इन्च
    लहसुन कटा हुआ १ बड़ा चमचा
    प्याज़ बारीक कटा हुआ१ स्वास्थ्यवर्द्धक
    लाल मिर्च पावडर १/२(आधा) बड़ा चमचा
    हल्दी का पावडर १/४(एक चौथ छोटा चम्मच
    गरम मसाला पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
    हरी मिर्च बारीक कटी हुईं२-३
    अमचूर १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच
    नमक स्वादानुसार

विधि
स्टेप 1
एक नॉन स्टिक पैन में जीरा, धनिया के दाने, सौंफ, कलौंजी, अनारदाने और सूखी लाल मिर्चों को सुगंधित होने तक सूखा भून लें।
स्टेप 2
अब उबले हुये आलू मध्यम टुकड़ों में काट लें। फिर भूने हुये मसालों को दरदरा पीस लें।
स्टेप 3
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें अदरक, लहसुन और काले तिल और लहसुन के सुनहरे होने तक भूनें।
स्टेप 4
फिर डालें सफेद तिल, टॉस करके मिलायें और एक मिनट तक पकायें। फिर डालें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर, अमचूर और हरी मिर्च और टॉस करके मिलायें।
स्टेप 5
फिर डालें नमक और टॉस करके मिलायें। फिर डालें मटर, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
स्टेप 6
फिर डालें बनाया हुआ पावडर, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। पराठों के साथ गरम-गरम परोसें।
thumbnail

रेड पम्पकिन और पालक सब्ज़ी

तैयारी का समय : ६-१० मिनट

खाना पकाने के समय : २१-२५ मिनट

सर्विंग्स : ४

खाना पकाने का स्तर : निम्न

स्वाद : नरम
सामग्री रेड पम्पकिन और पालक सब्ज़ी


    लाल कद्दू/ भोपला छीलकर छोटे क्यूब्स् में कटा हुआ५०० ग्राम
    पालक कटा हुआ१
    घी १ बड़ा चमचा
    सूखी लाल मिर्च ३
    जीरा १ छोटा चम्मच
    साबुत सूखा धनिया १ बड़ा चमचा
    राई १ छोटा चम्मच
    हींग १/२(आधा) छोटा चम्मच
    लहसुन कटा हुआ १ बड़ा चमचा
    अदरक कटा हुआ १ बड़ा चमचा
    हरी मिर्च बारीक कटी हुईं३-४
    प्याज़ बारीक कटा हुआ १ स्वास्थ्यवर्द्धक
    लाल मिर्च पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
    धनिया पावडर १ बड़ा चमचा
    हल्दी का पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
    जीरा पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
    रेड चिल्ली फ्लेक्स १/२(आधा) छोटा चम्मच
    नमक स्वादानुसार
    कसा हुआ नारियल ताज़ा१/२(आधा) कप
    नींबु का रस १ बड़ा चमचा

विधि
स्टेप 1
एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें। उसमें डालें सूखी लाल मिर्चें, जीरा, धनिया के दाने और राई और राई के फूटने तक भूनें।
स्टेप 2
फिर डालें हींग, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च और एक मिनट तक भूनें। अब डालें प्याज़ और कद्दू, मिलायें और 12-15 मिनट तक पकायें।
स्टेप 3
फिर डालें लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, जीरा पावडर और रेड चिल्ली फ्लेक्स्, टॉस करके मिलायें और एक मिनट कत पकायें। अब डालें नमक और टॉस करके मिलायें।
स्टेप 4
फिर डालें पालक, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
स्टेप 5
अब डालें नारियल, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। फिर डालें निंबु का रस और अच्छे से मिलायें। गरम-गरम परोसें।

About