thumbnail

चटपटा आलू मसाला

आलू के कई लाजवाब स्वाद के बाद आज बनाएं यह चटपटा आलू मसाला. जानें इसे बनाने की विधि...
एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 4 - 6
    समय : सिर्फ 20 मिनट
    कैलोरी : 170
    मील टाइप : वेज, लंच, डिनर


आवश्यक सामग्री

    आधा किलो आलू (छोटे साइज के और उबले हुए)
    1 छोटा टुकड़ा अदरक
    6-7 कलियां लहसुन की
    1 छोटा चम्मच सौंफ
    1 छोट चम्मच कलौंजी
    1 छोट चम्मच साबुत धनिया
    1 छोट चम्मच जीरा
    चुटकीभर हींग
    2 सूखी लाल मिर्च
    1 छोट चम्मच अमचूर
    नमक स्वादानुसार
    तेल तलने के लिए

विधि
- चटपटा आलू मसाला बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें.
- पैन के गर्म होते ही साबुत धनिया, सौंफ और जीरा डालकर 1 से 2 मिनट तक भून ले और आंच बंद कर दें.
- आंच बंद करने के बाद ही सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स तक चलाते हुए भूनें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- मसाले के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही हींग, अदरक और लहसुन डाकर सुनहरा होने तक भून लें.
- अदरक और लहसुन के भुनने की भीनी खुशबू आते ही आलू डालें और इसे भी गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- आलू के सुनहरा होते ही तैयार पाउडर मसाला, अमचूर और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक कड़छी से चलाएं.
 - चटपटा आलू मसाला तैयार है. रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About