Showing posts with label Khichri. Show all posts
thumbnail

दलिया मूंगदाल खिचड़ी

दलिया और मूंगदाल से बनी खिचड़ी काफी पौष्टिक एवं स्वादिष्ट होती है. मरीजों का आहार समझी जानी वाली इस खिचड़ी को विभिन्न तरीके से बनाकर आप छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक परोस सकते हैं.  आइए देखते हैं तीन प्रकार से तैयार करके सर्व होने वाली दलिया और मूंगदाल की खिचड़ी की रेसिपी.

आवश्यक सामग्री -

    दलिया- 1/3 कप (50 ग्राम)
    मूंगदाल- 1/3 कप (50 ग्राम) (धुली हुई)
    घी- 1 टेबल स्पून
    जीरा- ½ छोटी चम्मच
    हींग- 1 पिंच
    हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
    नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि
दलिया और मूंग की दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को कुकर में डालकर भून लीजिए. इसके लिए, गैस जलाकर कुकर गरम कीजिए और इसमें 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर कुकर में दलिया डाल दीजिए. दलिया को लगातार चलाते हुए रंग बदलने तक और अच्छी सी महक आने तक भून लीजिए.

दलिया के भुन जाते ही, कुकर में धुली हुई मूंग की दाल डाल दीजिए. इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, कुकर में 2.5 कप पानी डाल दीजिए. फिर, इसमें ½ छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा नमक और हल्दी पाउडर डालकर मिला दीजिए. कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और खिचड़ी को एक सीटी आने तक पकने दीजिए.

जैसे ही कुकर में सीटी आ जाए, वैसे ही गैस एकदम धीमी कर दीजिए और धीमी आंच पर खिचड़ी को 3 से 4 मिनिट तक पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का सारा प्रैशर खत्म होने तक खिचड़ी को कुकर में ही रहने दीजिए.

कुकर का प्रैशर समाप्त होने के बाद, कुकर का ढक्कन खोलिए. खिचड़ी बनकर तैयार है, पर हल्की सी गाढ़ी है. इसमें ½ कप पानी डाल दीजिए और खिचड़ी को उबाल आने तक पका लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए. यह खिचड़ी छोटे बच्चे के लिए तैयार हो गई है.
शिशुओं के लिए खिचड़ी
तैयार खिचड़ी को छोटे से प्याले में निकाल लीजिए. 6 माह से ऊपर के बच्चों को सोलिड खाना देना शुरू कर दिया जाता है. इन शिशुओं के लिए यह बहुत ही अच्छा आहार है क्योंकि इसमें सिर्फ नमक और हल्दी का प्रयोग हुआ है. शिशुओं के लिए और किसी मसाले का उपयोग करने की आवश्यकता नही है, बस थोड़ा सा घी डालकर खिचड़ी में मिक्स कर दीजिए.

बुजुर्गों और मरीजों के लिए खिचड़ी
बची हुई खिचड़ी को एक प्याले में निकाल लीजिए और इसमें तड़का लगा लीजिए. तड़के के लिए पैन गरम कर लीजिए. पैन में 1 से 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी में जीरा डाल दीजिए और गैस धीमी कर दीजिए. जीरा के चटखने के बाद, इसमें हींग डालकर हल्का सा भुनने दीजिए. तड़का तैयार है.
इस तड़के को खिचड़ी के ऊपर डाल दीजिए और मिक्स कर दीजिए. यह खिचड़ी बुजुर्गों और मरीजों के लिए तैयार है.

बच्चों और व्यस्कों के लिए खिचड़ी
बच्चों और व्यस्कों के लिए खिचड़ी थोड़ी सी स्वादिष्ट और मसालेदार बनाई जा सकती है. इसके लिए, सब्जियों को क्रन्ची भूनकर खिचड़ी में मिक्स कर सकते है.

इसके लिए, गैस पर एक पैन गरम कीजिए और इसमें 1 से 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. खिचड़ी में हींग तथा जीरा तो पहले से पड़ा हुआ है. अब, पैन में 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक (1 इंच से कम टुकड़ा) डालकर जरा सा भून लीजिए. फिर, पैन में 1/2 कप हरे मटर के दाने और ¼ कप बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर भून लीजिए और 1 मिनिट तक ढककर पका लीजिए ताकि मटर के दाने हल्के से नरम हो जाएं.

1 मिनिट बाद, सब्जियां चैक कीजिए. इन्हें एकदम नरम नही कीजिए, हल्का सा क्रन्ची रखिए. इसके बाद, पैन में 1 बारीक कटा टमाटर और ¼ छोटी चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. फिर, सब्जियों में खिचड़ी और थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला दीजिए. सब्जियों वाली खिचड़ी बनकर तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए और खिचड़ी में थोड़ा सा घी डालकर गार्निश कर लीजिए.

दलिया और मूंग की दाल की खिचड़ी बनकर तैयार है. इस स्वादिष्ट और पौष्टिक खिचड़ी को घर के सभी सदस्य खा सकते हैं. खिचड़ी को अलग-अलग वर्गों के लिए तैयार किया गया है. बिना मसाले वाली शिशुओं के लिए, हल्के से तड़के के साथ बुजुर्गों और मरीजों के लिए और सब्जियों के साथ मसालेदार खिचड़ी घर के बाकी सदस्यों जैसे कि युवा वर्ग और व्यस्कों के लिए.

स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर दलिया मूंगदाल खिचड़ी को आप दही, पापड़, चटनी और अचार के साथ परोसिए और चाव से खाइए.

सुझाव
    मूंग की दाल को पानी से अच्छे से धोकर लें.
    खिचड़ी बनाने के लिए घी की जगह बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
    घी खिचड़ी के स्वाद को तो बढ़ाता ही है, साथ ही साथ यह बच्चों के लिए पौष्टिक भी होता है.
    आप अपने स्वादानुसार घी की मात्रा कम या ज़्यादा रख सकते हैं.
    अगर बच्चे बिल्कुल भी तीखा पसंद न करते हो, तो हरी मिर्च और अदरक का इस्तेमाल ना करें.
thumbnail

How to make Buckwheat Khichdi

सामग्री१ कप कुट्टु
१/२ कप खट्टा दही
१ टी-स्पून ज़ीरा
१ टेबल-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
१/४ कप भूने और दरदरी पीसी हुई मूँगफली
१ टी-स्पून शक्कर
१/२ टी-स्पून नींबू का रस
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
१/२ कप आलू, छिले , 12 mm (1/2'') टुकड़ो में कटे हुए

सजाने के लिये
१ टेबल-स्पून बारीक कटा धनिया
१ टी-स्पून भूना तिल

परोसने के लिये
मूँगफली कढ़ी
    विधि

    कुट्टु को साफ और धोकर उपयुक्त पानी में 2 घंटे के लिये भिगो दें। पानी छानकर एक तरफ रख दें।
    दही और 1½ कप पानी को एक बाउल में अच्छि तरह से मिलाऐं। एक तरफ रख दें।
    एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और ज़ीरा डालें।
    जब वे चटकने लगे, आलू डालकर अच्छि तरह से मिलाऐं और मध्यम आँच पर आलू के आधे पक जाने तक पकाऐं।
    अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और मूँगफली डालकर लगातार हिलाते हुए, मुँगफली के भूरे और सुगंध आने तक पकाऐं।
    दहीं का मिश्रण, सेंधा नमक और कुट्टु डालकर अच्छि तरह से मिलायें।
    १० से १२ मिनट तक या कुट्टु के पक जाने तक और सारा पानी सुख जाने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पकाऐं।
    धनिया और तिल से सजाकर मूँगफली कढ़ी के साथ गरमा गरम परोसें।
thumbnail

Khichdi – Bengali Style recipe

सामग्री
१ कप चावल , भिगोकर छाने हुए
१/२ कप मसूर दाल
३ टेबल-स्पून घी
२ तेज़पत्ता
१/२ कप बारीक कटे हुए प्याज़
२ टी-स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
१/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१/२ कप हरे मटर
१/२ कप फण्सी , 1" के टुकड़ों में काटे हुए
६ to ७ छोटे प्याज़ , छिले हुए
४ to ५ किलो छोटे आलू , छिले हुए
२ १/२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
नमक स्वादअनुसार

पीसकर दरदरा पउडर बनाने के लिए
४ लौंग
२ इलायची
५० मिलीमीटर (2") दालचीनी का टुकड़ा
         विधि

    एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें, तेज़पत्ता और तैयार पाउडर डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुनें।
    प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर १ से २ मिनट तक भुनें।
    अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, चावल और मसूर दाल डालकर अच्छी तरह मिलायें और मध्यम आँच पर १ से २ मिनट तक भुनें।
    ३१/२ कप गरम पानी, हरे मटर, फण्सी, प्याज़, आलू, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर कम से कम २० मिनट तक पकाऐं।
    गरमा गरम परोसें।


thumbnail

Wholesome Khichdi recipe

सामग्री३/४ कप चावल
३/४ कप पीली मूंग दाल
१ कप कसी हुई लौकी
१ कप कसा हुआ गाजर
१/२ टेबल-स्पून घी
१ टी-स्पून ज़ीरा
एक चुटकी हींग
६ काली मिर्च
१ तेज़पत्ता
४ लौंग
१/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
नमक स्वादअनुसार

परोसने के लिए
ताज़ा दही

विधि
    चावल और पीली मूंग दाल को साफ और धोकर, ज़रुरत मात्रा में पानी में लगभग १५ मिनट के लिए भिगो दें। छानकर एक तरफ रख दें।
    प्रैशर कुकर में घी गरम करें और ज़ीरा डालें।
    जब बीज चटकने लगे, हींग, काली मिर्च, तेज़पत्ता और लौंग डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
    लौकी और गाजर डालकर, मध्यम आँच पर और १ मिनट के लिए भुन लें।
    मूंग दाल, चावल, हल्दी पाउडर, नमक और ३ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और ३ सिटी तक प्रैशर कुक कर लें।
    ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
    खिचड़ी को हल्के हाथों फेंट कर, ताजे दही के साथ तुरंत परोसें।

thumbnail

Puli Pongal Recipe

Ingredients for Puli Pongal – आवश्यक सामग्री

चावल – 1 कप (Rice)
मूंग दाल – 1 कप (Yellow gram)
इमली – निम्बू के बराबर का (Tamarind)
मूंगफली – 2 Table spoon (Peanuts)
तिल का तेल – 3 Table spoon (Sesame oli)
हल्दी – 1/4 T spoon (Tummeric)
राय – 1/2 T spoon (Mustard seeds)
उरद दाल – T spoon (white lentil)
लाल मिर्च – 2 (Red chilli)
पानी -2 कप (Water)
हींग – एक पिंच (Asafoetida)
कड़ी पता – 8-10 (Curry leaves)
नमक – स्वादानुसार (Salt)

How to Make Puli Pongal – विधि

★ एक पेन चावल और मूंग दाल को भून लीजिये, ठंडा होने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लीजिये (सूजी जैसा होना चाहये).

★ एक बाउल में इमली और 2 कप पानी डाल कर भिगो कर रखिये.

★ एक पेन में तेल डाल कर गरम करे, गरम तेल में राय डाल कर भुने, अब उरद दाल, लाल मिर्च, मूंगफली, हींग, कड़ी पता डाल कर भुने, अब चावल का मिश्रण डाल कर मिलाये, इमली का रस, हल्दी, नमक डाल कर मिलाये, ढककर 20 मिनट पकाये, बीच बीच में मिलते रहये, गरमा गरम पुलि पोंगल तैयार.
thumbnail

अरहर की खिचड़ी - Arhar Ki Khichri

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

1 कप अरहर की दाल, डेढ़ कप चावल, स्वादानुसार नमक, 1 तेजपत्ता, 1 हरी मिर्च कटी हुई, 1 बड़ी इलायची, 1 बड़ा प्याज लंबा कटा हुआ, 1 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टेबलस्पून रिफाइंड ऑयल/ देसी घी, 1 कली अमचूर (खटाई)।

विधि :

1. दाल और चावल को धोकर अलग रखें।

2. प्रेशर कुकर में घी/ तेल डालकर गर्म करें। तेजपत्ता और इलायची डालें। जीरा डालकर चटकाएं।

3. प्याज डालकर सुनहरा करें। फिर हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर और दाल-चावल डालें। नमक और खटाई डालकर अच्छी तरह चलाएं।

4. कुछ देर भूनने के बाद ढाई कप पानी डालकर कुकर बंद कर दें। धीमी आंच पर गलने तक पकाएं। अचार व पापड़ के साथ गरमागरम सर्व करें।

About