Showing posts with label Roti's and Parantha's. Show all posts
thumbnail

तंदूरी रोटी बनाने की विधि - Tandoori Roti Recipe

सामग्री

  • १ कप गेहूँ का आटा या मैदा 
  • १ टी-स्पून चूरा कीया हुआ खमीर
  • १ टी-स्पून शक्कर
  • १ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
  • १/२ टी-स्पून नमक
  • १ टी-स्पून तेल
  • गेहूं का आटा , बेलने के लिए
  • १ टी-स्पून तेल ,चुपड़ने के लिए
विधि 
तेल छोड़कर सभी समग्री को बाउल में मिलाकर, ज़रुरत हो उतने पानी का प्रयोग कर, नरम आटा गूंथ लें। तेल लगाकर दुबारा गूंथ लें। आटे को गीले सूती कपड़े से ढ़ककर आटे को फूलने रख दें (लगभग १५ से २० मिनट के लिए)। आटे को हलका दबाकर सारी हवा निकाल लें। आटे को ८ बराबर भाग में बाँट लें। आटे के हर भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, १२५ मिमी (५") व्यास के गोल आकार में बेल लें। प्रैशर कुकर का ढ़क्कन निकालकर, अंदर के भाग को तेल से चुपड़ लें। आँच पर उल्टा रखकर गरम कर लें। हर तंदुरी रोटी के एक तरफ पानी लगाकर, रोटी को पानी के तरफ से कुकर के अंदर के भाग में चिपका लें। दुबारा कुकर को उल्टा रखकर रोटी के दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक और रोटी के अपने आप निकलने तक पका लें। आप कुकर के अंदर के भाग में ३ से ४ तंदुरी रोटी चिपका सकते हैं। गरमा गरम परोसें।
thumbnail

नर्म फूली फूली रोटी | Phulka, Chapati or Roti


फूली मुलायम रोटियां कैसे बनाएं? अक्सर यह लोगों का सवाल रहता है. आज हम आपके लिए लाए हैं नर्म फूली फूली रोटी बनाने का आसान सा तरीका.

आवश्यक सामग्री -

    गेहूं का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
    नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
    तेल- 2 छोटी चम्मच
    घी- 2 से 3 टेबल स्पून
    गेहूं का आटा- 1 कप (150 ग्राम) (परथन के लिए)

विधि -
एक बड़े प्याले में आटा, ½ छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए और मिक्स कर लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. नरम रोटी बनाने के लिए आटे को नरम और चिकना तैयार कीजिए. आटा गूंथने में आटे की मात्रा का आधा पानी लग जाता है. (गेहूं की गुणवत्ता के आधार पर पानी कम या ज्यादा हो सकता है.)

पहले तो आटे को पूरी तरह से बांध लीजिए. फिर, इसे मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को पलट-पलट कर मुक्कियां लगाकर 3 से 4 मिनिट तक मसल लीजिए. इससे आटा चिकना हो जाएगा. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए.

20 मिनिट बाद, हाथ पर थोड़ा सा तेल लेकर आटे को मसलकर नरम और चिकना कर लीजिए. रोटी बनाने के लिए, गुंथे आटे में से थोड़ा सा आटा तोड़िए. आटे को गोल-गोल करते हुए फिर हल्का सा चपटा करके पेड़ा तैयार कर लीजिए. इसे सूखे आटे से लपेट लीजिए और रोटी को 6 से 7 इंच व्यास में पतला बेलकर तैयार कर लीजिए. जैसे ही रोटी चकले से चिपकने लगे, वैसे ही इसे फिर से सूखे आटे से लपेट लीजिए और पतली रोटी बेल लीजिए. चपाती को किनारे से बेलते हुए एकसार बेलें.

इसी बीच, गैस पर तवा गरम होने रख दीजिए. रोटी को आराम से उठाकर तवे पर डाल दीजिए और नीचे की ओर से हल्का सा सेक लीजिए. इसी बीच, दूसरी लोई बनाकर और बेलकर तैयार कर लीजिए. तवे पर पड़ी हुई रोटी का भी पूरा-पूरा ध्यान रखिए.
जैसे ही रोटी का ऊपर का रंग हल्का सा गहरा होने लगे, वैसे ही रोटी पलट दीजिए. रोटी को दूसरी ओर हल्का सी ब्राउन चित्ती आने तक सिकने दीजिए. इसके बाद, इसे तवे से उतारकर सीधे आंच पर घुमा-घुमाकर सेक लीजिए. सिकी हुई रोटी को उठाकर प्लेट में रखी प्याली पर रख दीजिए. सभी रोटियों को इसी तरह बेलकर सेककर तैयार कर लीजिए.

रोटी पर घी लगाने के लिए, हाथ में दो रोटी एक साथ लीजिए, ऊपर वाली रोटी पर 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए और नीचे वाली रोटी को ऊपर लाकर दोनों को आपस में रगड़कर प्याली पर रख दीजिए. इनके हल्का सा ठंडा होने के बाद ही प्लेट में रख लीजिए.

रोटी को एक अलग तरीके से भी सीधा तवे पर सेका जा सकता है. इसके लिए, पहले रोटी को दोनों तरफ से तवे पर सेक लीजिए. फिर, रोटी को पलट कर कलछी से दबाकर फुलाते हुए ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए.

इतने आटे में 12 रोटियां बनकर तैयार हो जाती है. आटा बच जाने पर आप इसे डिब्बे में रख दीजिए और इसके ऊपर थोड़ा सा घी या तेल लगाकर डिब्बा बंद कर दीजिए. इससे दूसरे दिन तक आटा नरम मिलेगा और काला भी नही होगा. सभी रोटियों को बनाने के बाद फोइल बिछे कैसरोल में रख दीजिए और ढक दीजिए.

इन नरम-नरम रोटियों को जब भी खाना हो, तब कैसरोल से निकालकर अपनी मनपसंद सब्जी के साथ खाइए.

सुझाव
    आटे में नमक या तेल डालना बिल्कुल आवश्यक नही है, पर आटे में नमक डालने से रोटियां नमकीन और स्वादिष्ट बनती हैं और तेल से रोटियां मुलायम बनती हैं.
    आटा गूंथते समय एक साथ पानी ना डालें.
    चपाती को बीच से न बेलकर किनारे से बेलिए वरना चपाती कही से मोटी, कही से पतली रह जाती है.
    रोटी को सीधे प्लेट में मत रखिए क्योंकि इससे रोटियां गिलगिली हो जाती है.
    गरम रोटी पर घी लगाने में कठिनाई हो, तो आप रोटी को प्लेट में रखकर भी चम्मच से घी डालकर लगा सकते हैं.
    बचे हुए आटे को 24 घंटे से ज्यादा रखकर इस्तेमाल नही करना चाहिए.
    फोइल की जगह मोटे सूती कपड़े के नैपकिन बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
    रोटियों को सेकने और घी लगाने के बाद तुरंत कैसरोल में भी रख सकते हैं, लेकिन इसे रोटियों के ठंडा होने के बाद ही ढकिए. ऎसा न करने पर रोटियों में से भाप निकलकर कैसरोल के चारों ओर जमा हो जाएगी और इससे रोटियां गीली हो जाएंगी.
    गर्मी के मौसम में कैसरोल में रोटी को थोड़ा ठंडा करके रखना चाहिए लेकिन सर्दियों में आप गरम रोटी भी कैसरोल में सीधे रख सकते है.
thumbnail

कूकर में बनाएं तंदूरी रोटी

 दो कटोरी आटा लें और इसे एक बड़े बर्तन में नर्म गूंद लें. चाहें तो इसमें थोड़ा घी मिला सकते हैं.– आटा तैयार हो जाए तो इसे गीले कपड़े से ढककर आधे से एक घंटे के लिए रख दें.
– गैस ऑन करें और इस पर कूकर को उलटा रख दें. जब कूकर गर्म हो जाए तो आंच एकदम कम कर दें.
– आटे की लोई बनाएं. ध्यान रखें कि इसमें आपको सूखा आटा (पलेथन) का इस्तेमाल नहीं करना है.
– हाथ में थोड़ा पानी लें. लोई को दोनों हाथों में लेकर और किनारों से दबाते हुए चपटा कर लें.
– यह रोटी तवे पर बनने वाली रोटी से थोड़ी मोटी रहेगी.
– अब रोटी की एक तरफ पानी लगाएं और गर्म कूकर की एक साइड पर चिपका दें.
– अब रोटी के दूसरी ओर पानी लगाएं और कूकर को कम आंच पर उलटा करके रख दें.
– 2-4 मिनट के अंदर रोटी तैयार होगी. मक्खन या घी लगाकर इसे परोसें. शुरुआत में एक समय पर एक ही रोटी बनाएं. प्रैक्ट‍िस हो जाने के बाद आप 3 या 4 रोटी एक साथ बना सकते हैं.
– तेज आंच से कूकर जल सकता है. तो रोटी बनाते समय आंच पर नियंत्रण रखें. या पुराना कूकर इसके लिए इस्तेमाल में लाएं.
– कूकर अगर गहरा होगा तो रोटी बनाने में आसानी होगी.

thumbnail

Tukkad Roti

Ingredients

  • 2 Tbsp corn flour
  • 2 Tbsp wheat flour
  • 1 tsp ajwain
    1 onion
  • 2 tomatoes
  • 1 green chilli
  • 1 desi ghee
  • Salt

Method

  1. Knead a dough using corn flour, wheat flour, ajwain & salt.
  2. Make dough balls.
  3. Roll dough balls gently into small sizes, sprinkle some chopped onion, tomatoes & green chillies.
  4. Roll it again to embed it into the roti.
  5. Fry it in desi ghee. 
  6. Serve
thumbnail

Coriander Roti recipe

सामग्री

आटे के लिये
१/२ कप गेहूँ का आटा
१ १/२ टी-स्पून तेल
नमक स्वादअनुसार

मिलाकर भरवां मिश्रण बनाने के लिये
३/४ कप बारीक कटा हुआ धनिया
२ टी-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१ टेबल-स्पून बेसन
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
नमक स्वादअनुसार

अन्य सामग्री
गेहूँ का आटा , बेलने के लिये
तेल , पकाने के लिये
   विधि
आटे के लिये

    सभी सामग्री को एक गहरे बाउल मे अच्छी तरह मिला ले और ज़रुरत अनुसार पानी का प्रयोग कर हल्का कड़ा और मुलायम आटा गूँथ ले। ढ़ककर कम से कम १०-१५ मिनट के लिये एक तरफ रख दें।
    आटे को ४ बराबर भाग मे बाँटकर एक तरफ रख दें।

आगे बढ़ने की विधी

    भरवां मिश्रण को ४ बराबर भाग मे बाँट लें।
    आटे के एक भाग को १००mm। (४") व्यास के गोल आकार मे थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर बेल लें।
    भरवां मिश्रण के एक भाग को बीच मे रखें, सभी किनारों को बीच मे लाकर अच्छी तरह बंद कर लें जिससे भरवां मिश्रण बाहार ना आये।
    एक और बार १२५ mm। (४") व्यास के गोल आकार मे थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर बेल ले।
    एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी को थोड़े तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
    विधी क्रमांक २-५ को दोहराकर ३ और रोटी बनायें।
    तुरंत परोसें।
thumbnail

Khoba Roti, Rajasthani Khoba Roti recipe

सामग्री
२ कप गेहूं का आटा
२ टी-स्पून घी
नमक स्वादअनुसार
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
घी , चुपड़ने और परोसने के लिए
                                                                                      विधि

    सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर, पर्याप्त मात्रा में पानी का प्रयोग कर सख्त आटा गूंथ लें।
    आटे को ४ भाग में बाँट लें।
    थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, आटे के प्रत्येक भाग को १५० मिमी। (६") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
    एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और रोटी को दोनो तरफ से लगभग २-३ मिनट तक पकाकर प्लेट में निकाल लें।
    रोटी को समान अंतर पर ऊँगली से चिमट लें (जैसा चित्र क्रमांक १ से ३ में दिखाया गया है)।
    रोटी को सुबारा तवे पर डालकर, धिमी आँच पर ५-६ मिनट या दोनो तरफ से सुनहरे दाग पड़ने तक, सूती के कपड़े से सबाते हुए पका लें।
    विधी क्रमांक ३ से ६ को दोहराकर ३ और रोटी बना लें।
    घी और अपनी पसंद की सब्ज़ी के साथ तुरंत परोसें।

thumbnail

Bajra Methi Khakhra ( Gluten Free Recipe)

सामग्री
१ कप बाजरे का आटा
१/४ कप चावल का आटा
१ टी-स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
१ टी-स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
१/२ कप बारीक कटी हुई मेथी
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
२ टी-स्पून तेल
नमक स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून तेल , गूंथने के लिए
बाजारा का आटा , बेलने के लिए
                                                                                                                                                              विधि
बाजरे का आटा, चावल का आटा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, मेथी। हल्दी पाउडर, तेल और नमक को एक गहरे बाउल में मिला लें और ज़रुरत मात्रा में गुनगुने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें। १० मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
तेल का प्रयोग कर दुबारा आटे के नरम होने तक गूंथ लें।
आटे को ६ भागों में बाँटकर, प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे बाजरे का आटा का प्रयोग कर, १२५ मिमी। (५”) व्यास के गोल आकार में बेल लें।
एक तवा गरम करें और उसे धिमी आँच पर, दोनो तरफ गुलाबी दाग पड़ने तक पका लें।
प्रत्येक खाखरे को धिमी आँच पर, सूती कपड़े से दबाते हुए, उनके दोनो तरफ से सुनहरा और करारे होने तक सेक लें।
तुरंत परोसें या ठंडा कर हवा बन्द डब्बे मे रखें।
thumbnail

Soya Methi Garlic Naan recipe

सामग्री
१/४ कप सोया का आटा
१/४ कप बारीक कटी हुई मेथी
८ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
१ टी-स्पून शक्कर
१/२ टी-स्पून सूखा खमीर/ 1 टी-स्पून चूरा किया हुआ ताज़ा खमीर
१ कप गेहूं का आटा
नमक स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून तेल
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
१ टी-स्पून मक्ख़न , लगाने के लिए

विधि
    शक्कर, सूखे खमीर और 2 टेबल-स्पून पानी को एक छोटे बाउल में मिला लें। ढ़ककर 10 मिनट या खमीर के फूलने तक रख दें।
    गेहूं के आटे, सोया का आटा, खमीर-शक्कर का मिश्रण, नमक, तेल और मेथी को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत हो उतने पानी का प्रयोग कर, नरम आटा गूंथ लें।
    आटे को ढ़क्कन या गीले सूती कपड़े से ढ़ककर हल्का फूलने के लिए एक तरफ रख दें (लगभग 20-30 मिनट के लिए)।
    आटे को ८ बराबर भाग में बाँट लें।
    आटे के एक भाग को चकले पर रखकर उपर 1 टी-स्पून लहसुन छिड़के। थोड़े सूखे गेहूं के आटे का प्रयोग कर, आटे को 125 मिमी (5") व्यास के अंडाकार में बेल लें।
    एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और रोटी को एक तरफ से हल्का फूलने तक पका लें और पलट लें।
    दुसरी ओर से फूलने तक पका लें और खूली आँच पर रोटी के दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
    विधी क्रमांक ५ से ७ को दोहराकर ७ और नान बना लें।
    प्रत्येक नान पर १/८ टी-स्पून मक्ख़न लगाकर तुरंत परोसें।
thumbnail

Saatdhan Paratha recipe

सामग्री
१/४ कप गेहूं का आटा
१/४ कप ज्वार का आटा
१/४ कप बाजरे का आटा
१/४ कप रागी का आटा
२ टेबल-स्पून बेसन
१/४ कप मकई का आटा
२ टेबल-स्पून चावल का आटा
१/४ कप कसी हुई लौकी
१/२ कप कसा हुआ गाजर
१/४ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
१ टी-स्पून लसहुन का पेस्ट
१/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१ १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादअनुसार
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
२ १/२ टी-स्पून तेल , पकाने के लिए
                                                                                                                                                           विधि                  

    सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत हो उतने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें।
    आटे को १० बराबर भाग में बाँट लें और थोड़े सूखे गेहूं आटे का प्रयोग कर, १२५ मिमी (५") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
    एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक पराठे को १/४ टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
    तुरंत परोसें।
thumbnail

Coriander Roti recipe

सामग्री
आटे के लिये
१/२ कप गेहूँ का आटा
१ १/२ टी-स्पून तेल
नमक स्वादअनुसार

मिलाकर भरवां मिश्रण बनाने के लिये
३/४ कप बारीक कटा हुआ धनिया
२ टी-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१ टेबल-स्पून बेसन
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
नमक स्वादअनुसार

अन्य सामग्री
गेहूँ का आटा , बेलने के लिये
तेल , पकाने के लिये

विधि
आटे के लिये
    सभी सामग्री को एक गहरे बाउल मे अच्छी तरह मिला ले और ज़रुरत अनुसार पानी का प्रयोग कर हल्का कड़ा और मुलायम आटा गूँथ ले। ढ़ककर कम से कम १०-१५ मिनट के लिये एक तरफ रख दें।
    आटे को ४ बराबर भाग मे बाँटकर एक तरफ रख दें।

आगे बढ़ने की विधी

    भरवां मिश्रण को ४ बराबर भाग मे बाँट लें।
    आटे के एक भाग को १००mm। (४") व्यास के गोल आकार मे थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर बेल लें।
    भरवां मिश्रण के एक भाग को बीच मे रखें, सभी किनारों को बीच मे लाकर अच्छी तरह बंद कर लें जिससे भरवां मिश्रण बाहार ना आये।
    एक और बार १२५ mm। (४") व्यास के गोल आकार मे थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर बेल ले।
    एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी को थोड़े तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
    विधी क्रमांक २-५ को दोहराकर ३ और रोटी बनायें।
    तुरंत परोसें।
thumbnail

Beetroot and Sesame Roti recipe

सामग्री
१/४ कप उबला , छिला और कसा हुआ चुकंदर
१ टेबल-स्पून तिल
१/२ कप गेहूं का आटा
२ टी-स्पून तेल
१/४ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
१/२ टी-स्पून धनिया पाउडर
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
एक चुटकी हींग
नमक स्वादअनुसार
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
२ टी-स्पून तेल , पकाने के लिए

विधि
    सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर, थोड़े पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें।
    आटे को 8 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे गेहूं के आटे का प्रयोग कर, 100 मिमी (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
    एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी को 1/4 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
    रोटी को पुरी तरह ठंडा करने रख दें।

पैक करने का तरीका
    एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटकर टिफिन बॉक्स् में पैक कर लें।
thumbnail

Soya Methi Garlic Naan recipe


सामग्री
१/४ कप सोया का आटा
१/४ कप बारीक कटी हुई मेथी
८ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
१ टी-स्पून शक्कर
१/२ टी-स्पून सूखा खमीर/ 1 टी-स्पून चूरा किया हुआ ताज़ा खमीर
१ कप गेहूं का आटा
नमक स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून तेल
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
१ टी-स्पून मक्ख़न , लगाने के लिए
                                                                                                                                                       
     विधि
शक्कर, सूखे खमीर और 2 टेबल-स्पून पानी को एक छोटे बाउल में मिला लें। ढ़ककर 10 मिनट या खमीर के फूलने तक रख दें।

गेहूं के आटे, सोया का आटा, खमीर-शक्कर का मिश्रण, नमक, तेल और मेथी को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत हो उतने पानी का प्रयोग कर, नरम आटा गूंथ लें।

आटे को ढ़क्कन या गीले सूती कपड़े से ढ़ककर हल्का फूलने के लिए एक तरफ रख दें (लगभग 20-30 मिनट के लिए)।

आटे को ८ बराबर भाग में बाँट लें।
आटे के एक भाग को चकले पर रखकर उपर 1 टी-स्पून लहसुन छिड़के। थोड़े सूखे गेहूं के आटे का प्रयोग कर, आटे को 125 मिमी (5") व्यास के अंडाकार में बेल लें।

एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और रोटी को एक तरफ से हल्का फूलने तक पका लें और पलट लें।

दुसरी ओर से फूलने तक पका लें और खूली आँच पर रोटी के दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।

विधी क्रमांक ५ से ७ को दोहराकर ७ और नान बना लें।
प्रत्येक नान पर १/८ टी-स्पून मक्ख़न लगाकर तुरंत परोसें।
thumbnail

Raabdi with Bajra Roti recipe

सामग्री

राबड़ी के लिए
१/४ कप बाजरा का आटा
१/२ कप फेंटा हुआ दही
१ टी-स्पून घी
एक चुटकी हींग
नमक स्वादअनुसार

सजाने के लिए
१ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

परोसने के लिए
बाजरा रोटी
                                                                                                                                                                 विधि
राबड़ी के लिए
बाजरा का आटा, दही और २ कप पानी को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें और फेंट लें। एक तरफ रख दें।
एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में घी गरम करें, हींग डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
बाजरा-दही का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए, ३ मिनट तक पका लें।
पुरी तरह ठंडा होने दें।

परोसने का तरीका
राबड़ी को बाजरा रोटी के साथ तुरंत परोसें।


thumbnail

Bajra Na Rotla Recipe recipe

सामग्री
२ कप बाजरे का आटा
नमक स्वादअनुसार
बाजरे का आटा , बेलने के लिए
पिघला हुआ घी , चुपड़ने के लिए

परोसने के लिए
लहसुन कि चटनी
गुड़
                                                                                                                                                              विधि
आटे और नमक को एक गहरे बाउल में मिलाकर छान लें।
ज़रुरत मात्रा में गुनगुना पानी डालकर हल्का नरम आटा गूंथ लें। ३ से ४ मिनट के लिए या आटे के नरम होने तक गूंथते रहें।
आटे को ६ भाग में बाँट लें।
आटे के प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, १२५ मिमी। (५") व्यास के गोल आकार में बेल ले।
एक नॉन-स्टिक तवे को तेज़ आँच पर गरम करें और जब तवा गरम हो जाए, रोटले को धीरे से रख दें।
सतह पर हल्के दाग पड़ने तक पका लें। रोटला को पलटाकर कुछ और सेकन्ड तक पका लें।
बचे हुए आटे का प्रयोग कर ५ और रोटला बना लें।
लहसुन कि चटनी, गुड़ और घी के साथ तुरंत परोसें।
thumbnail

गोभी मेथी पराठा बनाने की विध‍ि - Gobhi Methi Paratha Recipe in Hindi

आवश्‍यक सामग्री (Ingredients):
आटा_Wheat flour - 06 रोटियों के लिए,
तेल_Oil - पकाने के लिए।

भरावन के लिए सामग्री:
फूलगोभी_Cauliflower - 02 कप (कद्दूकस की हुई),
मेथी पत्‍ता_Fenugreek leaves - 01 कप (महीन कटी हुई),
हरी मिर्च_Green chilli - 01 बड़ा चम्‍मच (महीन कटी हुई),
हल्‍दी पाउडर_Turmeric powder - 1/4 छोटा चम्‍मच,
तेल_Oil - 02 बड़ा चम्‍मच,
नमक_Salt - स्‍वादानुसार

भारतीय समाज में तरह-तरह के पराठे प्रचलित हैं। जैसे मूली का पराठा, आलू का पराठा, दाल का पराठा, आदि इत्यादि। पराठों की इसी विश‍िष्ट परम्परा के अन्तर्गत आज हम गोभी मेथी पराठा_Gobhi Methi Paratha की रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आशा है आपको यह रेसिपी पसंद आएगी।

गोभी मेथी पराठा बनाने की विधि:
गोभी मेथी पराठा_Gobhi Methi Paratha बनाने के लिये सबसे पहले भरावन की सामग्री तैयारी कर लें। इसके लिए कड़ाही में तेल गरम करके उसमें हरी मिर्च, हल्‍दी पाउडर डालें और मध्‍यम आंच पर 15-20 सेकेंड तक पकाएं।

अब कड़ाही में गोभी डालें और चलाते हुए 01 मिनट तक पकाएं। इसके बाद मेथी मिलाएं और 1-2 मिनट पकाएं।

कड़ाही को आंच से अलग उतार कर रख दें। ठंडा होने पर मिश्रण को 06 भागों में बांट लें।

अब आटे को गूंथ कर लोई बना लें। एक लोई लेकर उसके बीच में भरावन को रखें और किनारे से रोटी को मोड़ कर बेल लें।

इसके बाद नॉन स्टिक तवा में हल्‍का सा तेल डाल कर पराठा को सुनहरा होने तक सेंकें। इसी तरह अन्‍य पराठे भी सेंकें।

लीजिये आपके गोभी मेथी पराठे_Gobhi Methi Parathe तैयार हैं। इन्हें मनचाही चटनी / अचार के साथ टेस्‍ट करें।
thumbnail

बची हुई रोटी के पकौड़े : Leftover / Basi Roti Pakode

जब रोटिया बच जाएं तो इससे पकौड़ा बना लें. यह खाने में मजेदार भी लगेगा और आपको एक नई डिश भी मिल जाएगी....

• आवश्यक सामग्री:-

4 बासी रोटी,
1 प्याज, बारीक कटा हुआ,
3 बड़ा चम्मच बेसन
3 आलू उबले हुए
1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
एक छोटा चम्मच साबुत जीरा
तलने के लिए तेल
2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच धनिया पाउडर
एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
स्वादानुसार नमक

• विधि :-

- एक बर्तन में बेसन , लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ घोल तैयार कर लें. ध्यान रहे घोल ज्यादा गाढ़ा भी न रहे.

- मध्यम आंच में एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, प्याज डालकर फ्राई कर लें.

- इसके बाद इसमें धनिया, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह फ्राई कर लें.

- इसके बाद इसमें धनिया पत्ती, मैश किया आलू और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर फ्राई कर लें. आलू का स्टफिंग तैयार है.

- रोटियों पर इस मिश्रण को समान मात्रा में फैलाकर फोल्ड करें और टूथपिक से सील कर दें.

- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. (तेल गर्म हुआ है या नहीं, चेक करने के लिए बेसन की एक छोटी से बूंद इसमें डालें. अगर यह तुरंत तेल के ऊपरी सतह पर आ जाता है तेल पकौड़े तलने के लिए गर्म हो चुका है.)

- अब तैयार रोटियों को बेसन के घोल में मिलाकर तेल में डीप फ्राई कर लें.

- पकौड़ों को निकालकर किचन पेपर रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाएं.

- तैयार रोटी के पकौड़ों को चटनी के साथ खाएं और दूसरों को भी सर्व करें.
thumbnail

कश्मीरी रोटी - Kashmiri Roti

भारत की यही तो खासियत है कि यहां खाने की बहुत वैराइटी हैं. रोटी के सादा स्वाद से बोर हो गए हैं तो आजमाएं कश्मीरी रोटी की स्वादिष्ट रेसिपी...

एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 1 - 2
    समय : 15 से 30 मिनट
    मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1.5 कप गेंहू का आटा
    आधा कप दूध (लो फैट)
    एक चुटकी हींग
    आधा चम्मच सौंफ
    आधा चम्मच जीरा
    आधा चम्मच अजवायन
    8 से 10 काली मिर्च
    स्वादानुसार नमक
    तेल

विधि
- गैस पर पैन गर्म करें. इसमें सौंफ, जीरा, अजवायन और काली मिर्च डालकर मध्यम आंच पर भूनें.
- जब इन खड़े मसालों की खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें.
- अब सभी भुने खड़े मसालों को ओखली में डालकर कूटें और पीस लें.
- इसके बाद बर्तन में आटा निकालें इसमें पिसे मसाले का पाउडर, हींग, दूध और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए गूंदे.
- फिर आटे में आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें.
- अब आटे में से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तैयार करें.
- इसके बाद लोई लें गोल करें इसे सूखे आटे में लपेटे और गोल रोटी बेलें.
- गैस पर तवा गर्म करने रखें. फिर तवे पर तेल डालकर इसे चिकना करें.
- अब तवे पर रोटी डालकर सेकें. रोटी के ऊपरी हिस्से पर भी तेल लगाएं और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी हल्का ब्राउन होने तक सेकें.
- इसी तरह सभी रोटियां सेकें और गर्मागर्म कश्मीरी रोटियां खाने की थाली में सर्व करते जाएं.
thumbnail

Punjabi Aloo Paratha

Ingredients

Whole wheat flour – 2 cups

Salt to taste

Water as required.
For Potato stuffing

Boiled and mashed potatoes – 2 cups

Crushed pomegrate seeds – 1/4 tsp

Crushed coriander seeds – 1/4 tsp

Carom seeds/ajwaiin – 1/4 tsp

Salt to taste

Dry mango powder/aamchur powder – 1 tbsp

Chaat masala – 1 tsp

Red chili powder – 1 tsp

Finely Chopped green chilies -1 tbsp

Garam masala – 1/2 tsp

Finely chopped onion – 1/4 cup

Finely chopped cilantro/coriander – 2 tbsp



Other Ingredients


Ghee or oil for frying.

Extra wheat flour for rolling



Direction

For the Dough.


1. Mix the flour and salt. Add water and knead to a smooth and soft dough. Cover and let the dough rest for 15 to 20 minutes. Divide them into equal parts
For potato Stuffing

2. Take mashed potato in a big mixing bowl. Add the ingredients of stuffing one by one and mix them very well. Taste the stuffing add more of the spices or salt if needed. Divide the balls into equal portion.
3. Take one dough ball, dip it into dry flour and roll into 4 inch diameter circle. Place one potato ball in the center, gather the edges and pinch it into the center to seal it properly. Flatten it with your hands.
4. Again dip into dry flour and roll it into a normal size of roti.
5. On the hot tava/griddle place the rolled paratha. The tave should be hot. When the base is partly cooked, flip the paratha.

6. Spread some ghee or oil. Flip it again and spread some ghee or oil. Flip again once or twice until both the sides are cooked properly. Press the edges with the spatula or spoon, so that it fried well. Make all the remaining Punjabi Aloo Paratha this way.
7. Dhaba Style Punjabi Aloo Paratha is ready. Serve them hot with dollop of butter, pickle and curd.
thumbnail

चुकंदर का भरवां पराठा - Chukander Bharva Prantha


आवश्यक सामग्री


    2 कप आटा
    आधा चम्मच नमक
    2 चम्मच तेल
    आवश्यकतानुसार पानी

    भरावन के लिए:
    4 चुकंदर, छीले और कद्दूकस किए
    2 हरी मिर्च, बारीक कटी
    एक चम्मच अमचूर
    आधा चम्मच गरम मसाला स्वादानुसार नमक
    तेल या घी (पराठे सेंकने के लिए)

विधि
- सबसे पहले बर्तन में आटा छान लें. इसमें नमक और 2 चम्मच तेल डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं.
- इसके बाद आधा कप पानी डालकर आटा गूंदना शुरू करें.
- फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें और इसे 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- पैन में एक चम्मच तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- अब पैन में चुकंदर डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर इसे चलाते हुए पकाएं.
- जब चुकंदर का सार पानी सूख जाए तो इसमें हरी मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
- अब गैस बंद कर दें और भरावन को ठंडा होने दें.
- आटे की एक लोई बनाएं, इसकी छोटी पूरी बेलें.
- पूरी के बीच में 1 से 2 चम्मच चुकंदर का भरावन रखें. फिर पूरी के चारों कोनों को पलटकर भरावन को इसमें अच्छी तरह बंद कर दें.
- अब भरावन वाली पूरी पर सूखा आटा लगाकर गोल पराठा बेल लें.
- गैस पर तवा गर्म करने रखें.
- तवे पर घी या तेल डालकर इसे चिकना कर लें अब इस पर पराठा डालें और मध्यम आंच पर सेंके.
- पराठे के ऊपरी हिस्से पर भी घी या तेल लगाएं और इसे पलटकर सेंक लें.
- अब प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें सिका हुआ पराठा रखें. इसी तरह सभी पराठे बनाएं.
- लीजिए बन गए चुकंदर के पराठे, अब इन्हें चटनी, दही, रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
thumbnail

गुजराती फुल्के (रोटी) - Gujrati Chapati


आवश्यक सामग्री
    एक कप गेहूं का आटा
    स्वादानुसार नमक
    तेल
    रोटी बेलने के लिए सूखा आटा
    घी, रोटी में लगाने के लिए

विधि
- बर्तन में आटा छान लें. इसमें नमक और तेल डालकर दोनों हाथों से मसलते हुए मिलाएं.
- अब आटे में आवश्यकतानुसार पानी डालकर नर्म गूंद लें.
- आटा गूंदते समय इसमें 3 से 4 बूंद तेल और डालकर गूंदें.
- इसके बाद आटे को कम से कम 15 मिनट के लिए ढककर रखें.
- फिर हाथों में थोड़ा तेल या घी लगाकर आटे को थोड़ा और गूंदकर इससे बराबर छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- अब एक लोई गोल करके हल्के हाथों से दबाएं और इस पर सूखा आटा लपेटकर पतले बेलन से रोटी बेलें.
- रोटी को एक दम पतला बेलें.
- गैस पर तवा गर्म करने रखें और इस पर रोटी डालकर हल्की ब्राउन होने तक सेंकें.
- फिर रोटी पलटकर दूसरी तरफ से भी हल्की ब्राउन होने तक सेकें.
- अब रोटी को तवे से हटाकर सीधे गैस पर तेज आंच में अच्छी तरह फुलाकर दोनों तरफ से सेकें.
- इसी तरह सभी रोटियों को बनाकर सेकें. इन पर घी लगाकर गर्मागर्म खाने की थाली में परोसें.

About