Showing posts with label Fasting Foods - व्रत का खाना. Show all posts
thumbnail

फराली चिवडा Recipe

तैयारी का समय : ११-१५ मिनट
खाना पकाने के समय : ६-१० मिनट
सर्विंग्स : ४
खाना पकाने का स्तर : निम्न
स्वाद : नरम


सामग्री फराली चिवडा
    आलू २-३
    कच्ची मूंगफली १/२ कप
    हरी मिर्च दरदरा कटे हुए २-३
    ऑइल तलने के लिए
    पिसी हुई चीनी पिसी हुई २ छोटे चम्मच
    सेंधा नमक स्वादानुसार

विधि
स्टेप 1
आलू को छिलकर कद्दुकस करें और एक बाउल में पानी डालकर उसमें डुबोकर पाँच मिनट तक रखें।
स्टेप 2
फिर पानी में से छानें, आलू को एक प्लेट पर फैलाएँ और पेपर टॉवल से सूखाएँ। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें।
स्टेप 3
धिमी आँच पर आलू को सुनहरे और करारे होने तक तलें। तेल में से निकालकर एक ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। उसी गरम तेल में मूंगफली और हरि मिर्चें भी तलें।
स्टेप 4
तेल में निकालकर एक ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। एक बाउल में तले आलू, मूंगफली, हरि मिर्चें, पिसी चीनी और सेन्धा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ठंडा करके परोसें।
thumbnail

How to make Upvaas Thalipeeth

सामग्री१/२ कप राजगीरे का आटा
१/४ कप छिले और कसे हुए कच्चे आलू
२ टेबल-स्पून भूना हुआ मूँगफली पाउडर
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून नींबू का रस
२ टेबल-स्पून बारीक कटा धनिया
१ टी-स्पून हरी मिर्च पेस्ट
चुपड़ने और पकाने के लिये घी

परोसने के लिये
ताज़ा दही
हरी चटनी
विधि

    सभी सामग्रीयों को 2 टी-स्पून पानी के साथ एक बाउल में डालकर अच्छि तरह से मिला लें। एक गाढ़ा घोल बना लें।
    घोल को ४ बराबर हिस्सों में बाँटकर एक तरफ रख दें।
    एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और घी से हल्का चुपड़ लें।
    उँगलीयों को गीला करें और घोल के एक हिस्से को तवे पर 100 mm (4'') व्यास के गोल आकार में फैलाकर मोटा गोल बना लें।
    थोड़े से घी का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ से सुनहरे होने तक पकायें।
    बचे हुए घोल का प्रयोग कर ३ और थालीपीठ बनायें।
    ताजे दही और हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
thumbnail

दही अरबी - Dahi Arbi

व्रत की फलाहारी में कुछ नया बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें दही अरबी की रेसिपी...

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    समय : 15 से 30 मिनट
    मील टाइप : वेज, लंच, डिनर


आवश्यक सामग्री

    250 ग्राम अरबी, उबली हुई
    3 कप दही (1.5 कप दही में 1.5 कप पानी मिला हुआ)
    1 चम्मच अजवायन
    1 चम्मच धनिया पाउडर
    1/4 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
    1/4 अमचूर पाउडर
    2-3 चम्‍मच घी
    सेंधा नमक स्‍वादानुसार

सजावट के लिए

    कुछ पत्‍ते पुदीने

विधि

- सबसे पहले उबली हुई अरबी को काट कर अलग रख लें.
- अब एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें अजवाइन डालकर भून लें.
- गैस की आंच धीमी करें और घी में सारे मसाले डालकर फ्राई कर लें.
- अब मसाले में अरबी के टुकड़े डालकर तल लें जब त‍क कि वे सुनहरे भूरे न हो जाएं.
- अरबी में दो कप पानी डालकर चलाएं और फिर उसमें पतला दही डालकर कुछ देर तक चलाते रहें.
- धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें नमक मिला दें.
- पुदीने के पत्‍तों से सजाकर पूरी और पराठे के साथ सर्व करें.
thumbnail

आलू की खिचड़ी - Aloo Ki Khichdi

व्रत में अक्सर ये सवाल होता है कि क्या खाया जाए. ऐसे सवाल का जबाव मिलेगा यहां व्रत की एक और स्वादिष्ट रेसिपी के साथ बनाना सीखें आलू की खिचड़ी...

एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 1 - 2
    समय : 15 से 30 मिनट
    मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    4 आलू
    2 हरी मिर्च, बारीक कटी या पेस्ट
    1.5 चम्मच नींबू का रस
    1/4 कप मूंगफली के दाने, भुने हुए
    एक चम्मच जीरा
    4 करी पत्ते
    स्वादानुसार सेंधा नमक (व्रत वाला नमक)
    एक चम्मच चीनी
    हरी धनिया पत्तियां, बारीक कटी
    घी या तेल

विधि
- आलू को छीलकर धोएं और कद्दूकस कर लें. फिर इन्हें पानी में डालकर रखें ताकि ये काले न पड़ें.
- अब आलू का सारा पानी निकालकर इन्हें अच्छी तरह निचोड़कर अलग रख दें.
- फिर पैन में घी या तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- घी में जीरा डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब जीरा तड़कने लगे तो इसमें करी पत्ते डालें कुछ सेकंड फ्राई करें.
- फिर पैन में आलू और नमक डालकर कलछी से चलाते हुए मिलाएं.
- इसके बाद आंच धीमी करके पैन को ढक दें और 8 से 10 मिनट तक आलू पकाएं.
- आलू को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वो जलें न.
- जब आलू को पक जाएं तो ढक्कन हटा कर इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस, मूंगफली और हरी धनिया डालकर मिलाएं. इसे 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद खिचड़ी में चीनी डालकर मिक्स करें और एक मिनट पकाकर गैस बंद कर दें. तैयार है आलू की खिचड़ी. अब इसे गर्मागर्म सर्व करें.
thumbnail

Fried Samvat Rice Or Barnyard Millet

Recipe Ingredients

    1 cup samvat rice or vrat ke chawal
    2 tbsp pure ghee
    1/2 tsp cumin seeds
    3-4 black pepper
    2 green chillies (chopped)
    1 small potato (peeled & cubed)
    1 tomato (chopped)
    1 tbsp fresh coriander leaves
    150 gram homemade cottage cheese (cubed)
    1 tsp Lemon juice
    8-10 Cashews
    Rock salt/sendha namak as required

Recipe Preparation

    Wash and soak samvat rice for 20 minutes.
    Now heat 2.5 cups of water in a sauce pan and add soaked samvat rice, cubed potatoes in it and cook until u feel that it is cooked properly(cook on medium heat)
    In a pan - heat ghee, add cumin seeds, black pepper and cashews and saute until cumin splutters.
    Now add tomato and green chillies cook it for about 3 to 4 minutes.
    Now add salt and cook it for few minutes on low heat.
    Now add cooked samvat rice and mix it well.
    Now switch off the flame and add lemon juice and coriander leaves mix well. Again cover the pan and let it sit for 15 minutes. Fried Samvat rice is ready to serve now, server hot with plain yogurt.....enjoy
thumbnail

नवरात्री स्पेशल – चटपटा चीला - Chatpata Cheela

सामग्री :
    1 कप दही ,
    1 कप आलू-रतालू कटे हुए ,
    2 बड़े चम्मच हरीमिर्च-अदरख पेस्ट ,
    2 बड़े चम्मच कसी लोकी ,
    2 बड़े चम्मच साबूदाने ,
    2 कप सामा चावल ,
    सेंधा नमक स्वादानुसार |

विधि :
साबूदाना व सामा चावल चार घंटे के लिए पानी में भिगो दें , बाद में पानी से निकालकर पीस लें

इस पेस्ट में सेंधा नमक , दही , आलू-रतालू , अदरख-हरीमिर्च पेस्ट,कसी लोकी डालकर मिक्स करके पांच घंटे के लिए ढककर रख दें |

तवा गरम करके घी से चिकना कर एक बड़ा चम्मच घोल डालकर फैलाएं और किनारों पर घी लगाकर दोनों तरफ से सेंककर सर्व करें |
thumbnail

व्रत के लिये बनाएं ये खास – आलू के दही वडे

सामग्रीः
आलूः 400 ग्राम
सिंघाडा या कुट्टू- 50 ग्राम
सेंधा नमकः स्वाद अनुसार
काली मिर्चः 1 छोटा चम्मच
इलायचीः 2 छिली हुई
हरी धनियाः 1 चम्मच
दहीः 400 ग्राम
घी: फ्राई करने के लिये

विधि:
आलू उबाल कर छील कर उसमें सिंघाडे या कट्टू का आटा (जो भी उपलब्ध हो),
सेंधा नमक, काली मिर्च, इलायची और धनिया मिला कर आटा गूथ लें।
एक ओर दही और स्वाद अनुसार
सेंधा नमक और आधा चम्मच काली मिर्च मिक्स करें।
अब एक पैन या कढाई में घी गरम कर लें।
अब आटे की छोटी छोटी लोई तैयार कर लें।
इनसे वडे तैयार करें और हथेलियों पर पानी लगा कर इन्हे चपटा कर लें।
अब इन वडों को गरम घी में फ्राई कर लें।
फिर इन्हें दही में डुबोएं और ऊपर से हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
thumbnail

कच्चे केले के कटलेट (व्रत )

कच्चे केले के कटलेट की सामग्री (Raw Banana Cutlet):

    कच्चा केला 2-3
    आलू 2 (उबले )
    सिंघाड़े का आटा 2 बड़े चम्मच
    सेंधा नमक स्वादानुसार
    काली मिर्च 2 बारीक कटी
    हरा धनिया 2 चम्मच बारीक कटी
    हरी मिर्च 2 बारीक कटी
    तेल तलने के लिए

बनाने की विधि :
कच्चा केला धो कर दोनों सिरों से काट ले एक बर्तन में रख कर प्रेशर कुक करे और स्टीम में पकाए
केले को छीले और आलू के साथ मेश कर ले
अब इस मिक्सचर में सेंधा नमक ,काली मिर्च ,हरा धनिया ,हरी मिर्च और सिंघाड़े का आटा मिलाये और गूँथे
अब इन्हें मन चाहा कटलेट का आकार दे
एक कढ़ाही में तेल गर्म करे और इन कटलेट को डीप फ्राई करें ,जब तक सुनहरी न हो जाए
एक टिशू पेपर पर निकले
हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें
thumbnail

व्रत स्पेशल फरियाली चूरमा - Vart Special FariYali Churma

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज
  • त्‍योहार : दशहरा

आवश्यक सामग्री

    250 ग्राम सिंघाड़े का आटा
    250 ग्राम राजगिरा आटा
    300 ग्राम गुड़
    50 ग्राम गोंद
    50 ग्राम बादाम बारीक कटी
    1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    1 नारियल का गोला, कदूदकस किया हुआ
    1 बड़ा चम्मच घी, मोयन के लिए
    100 ग्राम घी तलने के लिए
    गार्निशिंग के लिए
    4-5 चांदी का वर्क
    7-8 किशमिश
    7-8 काजू
    8-10 बादाम

विधि

- सिंघाड़े और राजगिरे के आटे को मिलाकर एक बड़ा चम्मच घी डालें और पानी डालकर मुलायम आट गूंद लें.
- अब एक कड़ाही में घी गर्म करें. तैयार आटे की लोइयां बनाकर घी में गुलाबी होने तक तल लें.
- आटे की सारी लोइयां ऐसे ही तलकर प्लेट पर निकाल कर रख लें.
- इन्हें ठंडा होने के बाद मिक्सर में बारीक पीसकर छान लें.
- अब इसी घी में गोंद भी तल लें.
- अब 100 ग्राम घी में गुड़ डालकर धीमी आंच पर गर्म करें.
- जब गुड़ अच्छी तरह घी में मिल जाए तो इसमें पिसा हुआ चूरा मिला लें.
- अब इस मिश्रण को एक बड़ी थाली में निकाल लें और इसमें इलायची, गोंद , नारियल व बादाम डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- फिर इसमें काजू, बादाम और किशमिश मिलाकर फरियाली चूरमा तैयार कर लें.
thumbnail

व्रत वाला चिली पनीर - Vart Wala Chilli Paneer

आवश्यक सामग्री

    250 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
    आधा छोटा चम्मच जीरा
    स्वादानुसार सेंधा नमक
    2 टमाटर बारीक कटे हुए
    एक चौथाई कप पाइनएपल, पतला लंबा कटा हुआ
    आधा छोटा चम्मच चीनी
    आधा कप लाल और पीली शिमला मिर्च लंबी व पतली कटी हुई
    1 छोटा चम्मच तेल

विधि
- एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, टमाटर , शिमला मिर्च डालकर हल्का भूनें.
- इसके बाद इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- फिर इसमें नमक और चीनी डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- सर्व करने से पहले पाइनएपल से गार्निश करें.
thumbnail

Mungfali Ki Chutney Recipe (Vrat) मूंगफली की चटनी रेसिपी (उपवास)


- मूंगफली की चटनी की सामग्री -

    1/2 कप  मूंगफली के दाने (भुने हुए)
    1 कप दही
    2 छोटा चम्मच रिफाइन्ड तेल
    1 चम्मच नींबू का रस
    2 हरी मिर्च
    4-5 करी पत्ता
    1/2  चम्मच राई
    1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च (पाउडर )
    नमक स्वादानुसार

- मूंगफली की चटनी बनाने की विधि -


    सबसे पहले मूंगफली के दानों औरदही के साथ मिक्सर में डाल कर महीन पीस लें।
    इसके बाद मिक्सर में हरी मिर्च, नमक डालें और दुबारा से  पीस लें।
    अब मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और उसमें नींबू का रस मिला दें।
    अगर आपको मूंगफली का घोल गाढ़ा लग रहा हो, तो इसमें उचित मात्रा में पानी डालें और मिक्स कर लीजिए।
    अब एक फ्राई पैन में तेल को गरम करें।
    तेल गरम होने पर उसमें राई डाल कर चटकायें। अब पैन में लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता डालें ।आपका चटनी का तड़का तैयार हो गया है।
    अब आप  तड़के की सामग्री को मूंगफली के पेस्ट में मिला दें और अच्छी तरह चला लें।
    लीजिए आपकी मूंगफली की चटनी तैयार है.......
thumbnail

French Fries Recipe For Fast (Vrat) फ्रेंच फ्राई (व्रतवाले)

फ्रेंच फ्राई (व्रतवाले) की सामग्री :-

    6 आलू
    1/२ चम्मच कालीमिर्च (पाउडर)
    1/2 चम्मच अमचूर (पाउडर)
    1/2चम्मच गरम मसाला
    शुद्ध घी (तलने के लिए)
    सेंदा नमक स्वादानुसार

फ्रेंच फ्राई (व्रतवाले) बनाने की विधि :-

    आलुओं को छीलकर लंबाई में पतला-पतला काट लें।
    आलू के टुकड़ों को चिल्ड पानी में डालकर सामान्य तापमान पर 1 घंटे के लिए रख दें।
    एक घंटे बाद पानी से निकालकर सूती कपड़े पर फैला दें, जिससे इनका पानी सुख जाये।
    कड़ाही में शुद्ध घी डालकर गरम करें। आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें ।
    एक प्लेट पर पेपर नैपकिन बिछा लें, उस पर फ्रेंच फ्राइज  रखें, ऊपर दिए सारे मसाले छिड़क कर  टेस्टी बना लें।
    आपके गरमागरम और स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज तैयार  हैं आप इन्हें हरी चटनी या इमली की खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
thumbnail

उबले आलू की कुरकुरी कुटू पकौड़ी (Kuttu Atta Pakodi)

- सामग्री -

    1 कप कुटू का आटा
    8-10 उबले हुए आलू (हाथो से फूटे हुए )
    1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1/2 चम्मच गरम मसाला 
    2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई 
    थोड़ा हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ)
    सेंदा नमक स्वादनुसार 
    तलने के लिए तेल 

आइये अब हम  उबले आलू की कुरकुरी कुटू पकौड़ी बनना शुरू करें


    सबसे पहले एक बड़े बरतें में हाथो से फूटे हुए आलू ले।
    अब फूटे हुए आलू में कुटू का आटा , नमक, गरम मसाला, हरी मिर्च, हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर डाल कर थोड़ा पानी की सहायता से गाड़ा मिश्रण बना ले।
    अब एक कड़ाई में तेल गरम करके, मिश्रण को हाथ की सहायता से थोड़ा - थोड़ा कड़ाई में छोड़े।
    अब उलट-पलट करके ब्राउन होने तक तले।
    एक प्लेट में पेपर नैपकिन लगाकर उसमे पकौड़े निकाल ले। (जिससे अतिरिक्त तेल पेपर सोख ले )
    अब आपकी उबले हुए आलू की कुरकुरी पकोड़ी तैयार है। 
    इसे आप हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें और चाय के साथ खाने का मजा ही कुछ ओर है ।
thumbnail

कुट्टू की भरवां कचौरी – Kuttu / Singhare ki bharwan kachori

कुट्टू की कचौरी की सामग्री :

    कुट्टू का आटा -125  ग्राम
    सिंघाड़े का आटा -125  ग्राम
    उबले आलू -4-5
    सेंधा नमक -स्वादानुसार
    लाल/काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
    हर धनिया -१ बड़ा चम्मच
    हरी मिर्च -2 बारीक कटी
    अदरक -१ बड़ा टुकड़ा कद्दुकस
    नींबू का रस -१/२ चम्मच
    तेल -तलने के लिए

विधि :

थोड़ा सा सूखा आटा रख कर, बाकी आटे में नमक ,लाल/कालीमिर्च एक चम्मच मोयन का तेल डालकर सख्त आटा गूँथ ले।
एक बाउल में आलू मेश कर के उसमे नमक , मिर्च ,हर धनिया,हरी मिर्च,अदरक,नींबू का रस डाल स्टफिंग तैयार कर ले।
अब १० से १२ लोइया बनाकर हर एक लोई में स्टफिंग भर कर इन्हे कचौड़ी की शेप दे।
तेल गर्म कर के एक एक कर के इन कचौड़ियों को सुनहरे होने तक तल ले।
इन कचौड़ियों को दही और हरी चटनी के साथ सर्व करे।
यदि आप लालमिर्च इस्तेमाल न करना चाहे तो काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते है।
thumbnail

आलू कबाब (व्रत स्पेशल ) – Aloo Kay Kabab Potato Kebabs


सामग्री :

    उबले आलू -4 मीडियम
    सेंधा नमक -स्वादानुसार
    काली मिर्च -स्वादानुसार
    मूंगफली -2 बड़े चम्मच बारीक कटी
    अदरक -1 बड़ा टुकड़ा (कद्दुकस किया)
    हरी मिर्च -1 से 2 बारीक कटी
    हरा धनिया -1 चम्मच बारीक कटी
    सावक के चावल -2 बड़े चम्मच
    कुट्टू का आटा -1 चम्मच
    तेल -तलने के लिए

विधि :

    उबले आलू को कद्दूकस कर के मेश करे।
    इसमें अदरक,हरी मिर्च,हरा धनिया,सेंधा नमक ,काली मिर्च मिलाकर गूँथ ले।
    इस मिक्सचर की मध्यम आकर की बॉलस बना ले और बीच में बारीक कटी मूंगफली भर ले ।
    अब एक प्लेट में सावक और के चावल कुट्टू का आटा में २ चम्मच पानी कर २ मिनट रख ले।
    इन बोलस को इसमें रोल कर ले।
    एक कड़ाही में तेल गर्म कर के इन बोलस को गोल्डेन ब्राउन कर ले।
    हरे धनिये की चटनी के साथ आलू कबाब सर्व करे।
thumbnail

फलाहारी भेल (Vrat Bhel)

 सामग्री -

    ¾ कप कच्ची मूँगफली
    2 कप माखाने
    सेंधा नमक स्वादानुसार
    2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई )
    2 मध्यम आलू (उबले हुए)
    हरा  धनिया (बारीक़ कटा हुआ )
    1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
    2½ छोटा चम्मच तेल / घी

- फलाहारी भेल बनाने की  विधि -

    एक कड़ाही में 1½ चम्मच घी/ तेल गरम करें,
    अब इसमें मूँगफली को मध्यम आँच पर लगभग 10 मिनट के लिए भूनें. जब मूँगफली भुन जाएँगी तो उनका रंग बदल जाएगा और सौंधी सी खुश्बू भी आएगी. भुनी मूँगफली को अलग रखें ।
    अब उसी कड़ाही में 1 चम्मच घी/ तेल गरम करें, और मध्यम आँच पर मखाने को भूनें जब तक कि मखाने करारे ना हो जाएँ. इसमें 2-3 मिनट का समय लगता है. मखाने को ठंडा होने के लिए अलग रखें ।
    उबले आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ।
    अब एक कटोरे में भुनी मूँगफली, मखाने, सेंधा नमक, हरी मिर्च,और कटे आलू लें. सब सामग्री को अच्छे से मिलाएँ ।
    इसमें नींबू का रस डालें और फिर अच्छे से मिलाएँ ।
    फलाहारी भेल तैयार है सर्व करने के लिए । चटपटी करारी भेल को तुरंत सर्व करें नही तो मखाने सील जाएगें ।
    अगर आप चाहे तो उबले आलू की जगह तैयार आलू का लच्छा भी डाल सकते है।
    अगर आप चाहें तो मूँगफली और मखाने को पहले से भून कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें और जब भेल बनानी हो तो बाकी सामग्री डाल लें ।
thumbnail

क्रंची केले के चिप्स (Banana Chips)

 उपवास में खाने योग्य रेसिपी-
आज हम बनते है कुछ स्पैशल, यानि कच्चे केले के चिप्स
इनको बनाना बहुत आसान है और खाने में भी बहुत स्वादिस्ट होते है।
 - सामिग्री -
४ कच्चे केले
आधा चम्मच काली मिर्च
आधा चम्मच आमचूर पाउडर
सेंदा नमक स्वादानुसार
तलने के लिए रिफाइंड

- चलिए बनाएं क्रंची कच्चे केले के चिप्स -


सबसे पहले कच्चे केलो को छील कर चिप्स कटर से कट ले
(यदि चिप्स कटर उपलब्ध नहो तो आप ये काम चाकू की सहायता से भी कर सकते है)

फिर एक बर्तन में पानी और सेंदा नमक मिला ले सभी, कटे हुए चिप्स को 15 मिनट तक पूरा डुबा दे,
 फिर एक तौलिए पर पानी सूखने तक फैला दीजिए |

अब एक कड़ाई में रिफाईंड डाल कर चिप्स को सुनहरा होने तक फ्राई करें । 

लीजिए तैयार है क्रंची चिप्स ,प्लेट  में निकल कर सेंदा नमक , काली मिर्च और आमचूर पाउडर छिड़क  दे |
(चाहे तो आप एयर टाइट डिब्बे में भर कर कभी भी चाय के साथ खा सकते है।
thumbnail

लौकी की बर्फी बनाने की विधि - Lauki Barfi Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री (Ingredients):
लौकी_Bottle Gourd - 500 ग्राम,
शक्कर_Sugar - 200 ग्राम,
माव/ख़ोया_Mawa - 200 ग्राम, 
काजू_Cashew - 01 बड़ा चम्मच (बारीक कतरे हुए),
पिस्ता_Pistachios - 01 छोटा चम्मच (बारीक कतरे हुए),
चिरौंजी_Charoli - 01 छोटा चम्मच,
देशी घी_Pure ghee - 01 छोटा चम्मच,
हरी इलाइची_Green cardamom - 2-3 नग।

लौकी की बर्फी बनाने की विधि:
लौकी की बर्फी_Lauki ki Barfi बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें। इसके बाद लौकी को बीच से काट कर उसे बीज निकाल दें और उसे कद्दूकस कर लें।

अब भगोने में 2 लीटर पानी डाल कर गैस पर उबालें। जब पानी गरम हो जाए, उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें।

पानी में 1 एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इसके बाद पानी को छान कर लौकी को अलग कर लें और ठंडी होने दें। लौकी ठंडी होने पर उसे हाथ से निचोड़ कर पानी पूरी तरह से निकाल दें।

इसके बाद लौकी और शक्कर को एक कड़ाही में डाल दें और धीमी आंच पर पकायें। लौकी को बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे वह तली में लगने न पाए।

जब लौकी का पानी सूखने के करीब पहुंच जाए, उसमें मावा/खोया और काजू डाल दें और चलाते हुए पकाएं। जब लौकी जमने वाली हालत में पहुंच जाए, उसमें इलायची के दाने पीस कर डाल दें और गैस बंद कर दें।

अब एक समतल थाली में एक चम्मच देशी घी लेकर उसकी सतह को चिकना कर लें। इसके बाद लौकी के मिश्रण को थाली में निकालें और चम्मच से बराकर कर लें। इसके बाद थाली में ऊपर से चिरौंजी और पिस्ता डालें और उन्हें दबा कर बराबर कर लें। इसके बाद थाली को 1 घंटे के लिए रख दें।

1 घंटे में लौकी की बर्फी_Lauki ki Burfi अच्छी तरह से जम जाएगी। अब एक चाकू की मदद से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें और परिवार के साथ आनंद लें। आप चाहें तो एयर टाइट कंटेनर में रख 1 सप्ताह तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
thumbnail

पनीर दही वड़ा बनाने की विधि - Paneer Dahi Barey Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री (Ingredients):
पनीर (Cottage cheese) - 200 ग्राम,
दही (Curd) - 04 कप,
आलू (Potato) - 02 (उबले हुए),
कॉर्नफ्लोर (Cornflour) - 02 बड़े चम्मच चम्मच,
हरी मिर्च (Green chilli) - 01 (बारीक कटी हुई),
अदरक (Ginger) - 1/2 इंच का टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ),
हरी चटनी (Green chutney) - 01 कप,
मीठी चटनी (Sweet chutney) - 01 कप,
भुना जीरा (Roasted cumin) - 02 बड़े चम्मच,
लाल मिर्च पाउडर (Chilli powder) - 1/2 छोटा चम्मच,
काली मिर्च पाउडर (Black pepper powder) - 1/2 छोटा चम्मच,
तेल (Oil) - तलने के लिये,
काला नमक (Black salt) - 02 बड़ा चम्मच,
सेंधा नमक (व्रत के लिए)/नमक (अन्य दिनों के लिए)-स्वादानुसार।

पनीर दही वड़ा बनाने की विधि:
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। उसके बाद उबले हुए और आलुओं को छील कर कद्दूकस कर लें। उसके बाद इन दोनों चीजों को एक प्याले में लेकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण में मिश्रण में कार्नफ्लोर, अदरक, हरी मिर्च और नमक भी डालें और अच्छी तरह से गूंथ लें।

गुंथी हुई सामग्री में से थोडा सा मिश्रण लें और उसे हथेली से गोल करे वड़े के आकार कर बना लें। अब वड़ा तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालें और गरम करें। तेल गरम होने पर तीन-चार वड़े कढ़ाई में डालें और उन्हें उपलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लें।

परोसेने के लिए सर्विंग प्लेट में इच्छानुसार तीन-चार वड़े निकालें। ऊपर से दही, सेंधा नमक/नमक, काला नमक, भुना हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मीठी चटनी और हरी चटनी डालें और सर्व करें।
thumbnail

व्रत वाली अरबी मसाला सब्जी - Fast Wali Arbi Masala Sabji

अगर आज व्रत हैं और खाने में कुछ ऐसा चाहते हैं जो मसालेदार हो तो अरबी मसाला सब्जी बना सकते हैं. देखें इसे बनाने का तरीका...
एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 1 - 2
    समय : 15 से 30 मिनट

आवश्यक सामग्री

    10-12 अरबी
    आधा बड़ा चम्मच अजवाइन
    आधा बड़ा चम्मच हल्दी
    आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    आधा बड़ा चम्मच गरम मसाला
    2 बड़ा चम्मच तेल
    2 कप पानी
    काला नमक और पुदीना-धनिया की पत्तियां
    पेस्ट बनाने की सामग्री
    3 टमाटर, बारीक कटा हुआ
    1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
    आधा इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
    1 छोटा चम्मच जीरा

सजावट के लिए

    धनिया पत्ती
    पुदीना पत्ती

विधि
- अरबी को धोकर कुकर में 2-3 आने तक पका लें.
- फिर अरबी को पानी से निकालकर छीलकर चार टुकड़ों में काट लें.
- अब पेस्ट बनाने की सामग्री को एक साथ मिलाकर मिक्सर में पीस लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए मध्यम आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अजवाइन डालें.
- फिर टमाटर का तैयार पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद इसमें सभी मसाले एक-एक कर डालें.
- जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें सेंधा नमक, पानी और अरबी मिलाएं.
- गैस को धीमा कर सब्जी को 7-8 मिनट तक पकाएं.
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो धनिया और पुदीना की पत्ती डालकर आंच बंद कर दें.
- अरबी की सब्जी तैयार है गर्मागर्म सर्व करें और खुद भी खाएं.

About