thumbnail

दही अरबी - Dahi Arbi

व्रत की फलाहारी में कुछ नया बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें दही अरबी की रेसिपी...

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    समय : 15 से 30 मिनट
    मील टाइप : वेज, लंच, डिनर


आवश्यक सामग्री

    250 ग्राम अरबी, उबली हुई
    3 कप दही (1.5 कप दही में 1.5 कप पानी मिला हुआ)
    1 चम्मच अजवायन
    1 चम्मच धनिया पाउडर
    1/4 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
    1/4 अमचूर पाउडर
    2-3 चम्‍मच घी
    सेंधा नमक स्‍वादानुसार

सजावट के लिए

    कुछ पत्‍ते पुदीने

विधि

- सबसे पहले उबली हुई अरबी को काट कर अलग रख लें.
- अब एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें अजवाइन डालकर भून लें.
- गैस की आंच धीमी करें और घी में सारे मसाले डालकर फ्राई कर लें.
- अब मसाले में अरबी के टुकड़े डालकर तल लें जब त‍क कि वे सुनहरे भूरे न हो जाएं.
- अरबी में दो कप पानी डालकर चलाएं और फिर उसमें पतला दही डालकर कुछ देर तक चलाते रहें.
- धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं और फिर उसमें नमक मिला दें.
- पुदीने के पत्‍तों से सजाकर पूरी और पराठे के साथ सर्व करें.

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About