Showing posts with label Other. Show all posts
thumbnail

घर पर बनाएं तंदूरी स्टाइल सोया चाप

ढाबे पर सोया चाप खाते होंगे तो मन करता होगा कि इसी तरह से घर में भी बनाकर खाया जाए, लेकिन सोचते होंगे कि घर में तंदूर नहीं है तो वैसा स्वाद नहीं आ पाएगा. अगर घर में सोया चाप बनाना चाहते हैं तो आजमाएं ये तरीका.

आवश्यक सामग्री
  • सोया चाप 6 स्टिक
  • एक बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 
  • एक लाल शिमला मिर्च 
  • आधा कप दही 
  • एक चौथाई कप पनीर कद्दूकस किया हुआ 
  • चार लाल मिर्च बारीक कटी हुई 
  • एक छोटा चम्मच तंदूरी मसाला 
  • एक छोटा चम्मच गरम मसाला 
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • दो बड़ा चम्मच तेल 
  • नमक स्वादानुसार 
सजावट के लिए
  • धनियापत्ती बारीक कटी
  • स्लाइस में कटे प्याज
  • आधा नींबू
विधि
- सबसे पहले सोया चाप को स्टिक निकाल लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक कटोरी में रख लें.

- इसके बाद इसमें अदरक -लहसुन पेस्ट और नमक डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें.

- मिलाने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए रख दें.

- जब तक शिमला मिर्च को गैस की आंच पर चारो तरफ सेक लें (जैसे गैस पर बैंगन या भुट्टा सेंका जाता है उसी तरह से सेंक लें.)

- इसे सेंकने के बाद कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें.

- जब यह ठंडा हो जाए, हाथों से इसकी जली परत को छुड़ा लें.

- इसके बाद पकी हुए शिमला मिर्च और हरी मिर्च को एक साथ पीस लें.

- इसके बाद मैरिनेट किए सोया चाप में शिमला मिर्च पेस्ट, दही, पनीर, नमक, तंदूरी मसाला, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.

- मिलाने के बाद इसे दोबार 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.

- तय समय के बाद मीडियम आंच पर एक पैन में में तेल गरम करें.

- तेल गरम होने के बाद इसमें सोया चास डालकर 7-8 मिनट तक पकाएं.

- तय समय के बाद आंच धीमी करके इसे कुछ देर अच्छे से पकने दें.

- जब यह पक जाए तो आंच बंद कर दें और एक प्लेट में निकाल लें और धनिया पत्ती से गार्निश करें.

- तैयार है तंदूरी स्टाइल सोया चाप.
thumbnail

माइक्रोवेव में ढोकला बनाने का तरीका

ढोकला बनाने के लिए किचन में रखे माइक्रोवेव का इस्तेमाल करना चाहते हैं पर आपको इसका तरीका नहीं मालूम तो यहां जानें माइक्रोवेव ढोकला की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री
घोल के लिए :
  • 2 कप बेसन
  • एक बड़ा चम्मच रवा (चाहें तो)
  • 3 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चुटकी हींग
  • एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा या ईनो
  • स्वादानुसार नमक
  • एक कप पानी
तड़का लगाने के लिए :
  • एक छोटा चम्मच राई
  • 2 चम्मच तिल
  • एक छोटा चम्मच चीनी
  • 8 से 10 करी पत्ते
  • एक हरी मिर्च (बीच से दो भागों में कटी)
  • आधा कप मट्ठा (बटर मिल्क)
  • तेल
सजावट के लिए
  • बारीक कटी हुई हरी धनिया
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल
विधि
घोल तैयार करने का तरीका :
- बर्तन में बेसन छान लें. इसमें हींग, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक और नींबू का रस डालकर मिलाएं.

- अब एक से डेढ़ कप पानी डालकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें.

- इसके बाद अगर आप चाहें तो रवा डालकर मिलाएं.

- अब घोल को आधे घंटे के लिए रखा रहने दें.

- आधे घंटे बाद घोल में बेकिंग सोडा या ईनो डालकर मिक्स करें.

माइक्रोवेव में ढोकला बनाने का तरीका :

- माइक्रोवेव सेफ डिश में तेल लगाकर इसे चिकना करें.

- इसमें ढोकले का आधा घोल डालें.

- अब डिश को ढककर माइक्रोवेव में रखें.

- इसके बाद माइक्रोवेव को हाई पर करके घोल को 5 मिनट तक पकने दें.

- फिर माइक्रोवेव को खोलें और घोल में चाकू या टूथपिक डालकर निकालें. अगर इसमें घोल नहीं चिपका तो डिश को बाहर निकाल लें.

- अगर चाकू या टूथपिक में घोल चिपक रहा है तो इसे माइक्रोवेव में हाई पर एक मिनट और पकाएं.

- अब डिश को निकालकर चौकोर ढोकले काट लें.

तड़का लगाने का तरीका :

- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई डालें.

- जब राई तड़कने लगे तो इसमें करी पत्ते, तिल और हरी मिर्च डालकर 10 सैकेंड फ्राई करें.

- अब पैन में मट्ठा और चीनी डालकर एक मिनट पकाएं.

- इसके बाद गैस बंद करके ढोकले के ऊपर तड़का डालकर मिक्स करें.

- तैयार है ढोकला. इसे हरी धनिया और कसे हुए नारियल से गार्निश करके सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.
thumbnail

कटोरी चाट बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री –

कटोरी के लिए -

  1. मैदा – 1 कप
  2. नमक – ¼ चम्मच(स्वादानुसार)
  3. कलौंजी – ¼ चम्मच
  4. तेल – 2 चम्मच,
  5.      तलने के लिए
  6. चाट के लिए –
  7. मटर/चना – 1 कप (उबला हुआ)
  8. आलू - ½ कप (उबला हुआ)
  9. प्याज़ – बारीक कटा हुआ
  10. टमाटर –  बारीक कटा हुआ
  11. हरी मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
  12. हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  13. मूली –  कद्दूकस किया हुआ 
  14. चाट मसाला - चाट पर छिड़कने के लिए
  15. जीरा पाउडर – ½ चम्मच, चाट पर छिड़कने के लिए
  16. काला नमक – ¼ चम्मच(स्वादानुसार), चाट पर छिड़कने के लिए
  17. नमक – ¼ चम्मच(स्वादानुसार)
  18. दही – चाट पर डालने के लिए
  19. धनिया चटनी – चाट पर डालने के लिए
  20. इमली चटनी – चाट पर डालने के लिए
  21. सेव नमकीन – चाट पर डालने के लिए

विधि –

कटोरी बनाने के लिए –

मैदे को एक बर्तन मे निकालिए, अब मैदे मे तेल, नमक, कलौंजी मिलाइए, आवश्यतानुसार पानी मिलाकर आटा गूथकर तैयार कर लिजिए.
आटे के छोटे-छोटे गोले बना लिजिए, एक गोला लिजिए और थोड़ा बेलिए, एक कटोरी लिजिए और बेले हुए आटे के ऊपर रखिए, आटे को कटोरी का आकार देते हुए कटोरी से चिपकाए, और काटे से निशान लगाइए,
 कढ़ाई मे तेल गरम करिए, अब तैयार कटोरी को तेल मे डालिए और मध्यम आँच पर पकाइए
थोड़ा पकने के बाद कटोरी आटे से अलग हो जाएगी, फिर कटोरी कढ़ाई से बाहर निकाल लिजिए
 अब आटे की कटोरी को गोल्डेन होने तक तल कर बाहर निकाल लिजिए, अब आपकी कटोरी, चाट बनाने के लिए तैयार है,

चाट बनाने के लिए –

एक बर्तन मे, मटर, आलू, हरी मिर्च, 1/2 चम्मच हरा धनिया, काला नमक, नमक, जीरा पाउडर मिलाइए, चाट मे भरने के लिए मिश्रण तैयार है
अब कटोरी लिजिए, 2 चम्मच मिश्रण डालिए, अब उपर से प्याज़, टमाटर और मूली फैलाइए,
दही डालिए, फिर चुटकी से काला नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला ऊपर से छिड़किए,

अब 1 चम्मच धनिया चटनी और 1 चम्मच इमली चटनी डालिए,
  अब सेव और धनिया से सजाइए. आपका कटोरी चाट तैयार है, कटोरी चाट बनाकर तुरंत ही परोसे
thumbnail

बचे चावल से बनाएं डोसा

अगर रात के बने चावल बच गए हैं तो अब इसे हर समय की तरह सिर्फ छौंक कर ही क्यों खाना? जाने बचे हुए चावल से डोसा बनाने का तरीका.
आवश्यक सामग्री

    एक कटोरी पका चावल (रात के बचे हुए)
    एक कटोरी चावल का आटा
    आधी कटोरी गेंहू का आटा
    आधी कटोरी दही
    चुटकीभर बेकिंग सोडा
    1 छोटा चम्मच जीरा
    नमक स्वादानुसार
    एक कप पानी

विधि
- डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में पके हुए चावल, दही, चावल का आटा, गेंहू का आटा, नमक और पानी डालकर पीस लें.

- बैटर तैयार है. एक कटोरी में निकालकर इसमें बेकिंग सोडा और जीरा मिलाएं.

- धीमी आंच में एक तवे पर एक चम्मच तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.

- तेल के गर्म होते ही डोसे का बैटर फैलाएं.

- एक साइड से सिक जाने के बाद इसके किनारों पर तेल डालकर इसे पलटें और दूसरे साइड से भी सुनहरा होने तक सेंक लें.

- तैयार है बचे हुए चावल से बना क्रिस्पी डोसा.

नोट:
- मसाला डोसा खाना चाहते हैं तो आप साथ में आलू की सब्जी भी बना सकते हैं.
thumbnail

कैसे बनता है मिठाई पर लगा चांदी वर्क ! ये जानने के बाद आप भी इसे खाना छोड़ देंगे !

चांदी का वर्क लगी मिठाई आप जरूर खरीदते होंगे क्योंकि चांदी का वर्क लगी मिठाई देखने में सुंदर लगती हैं। किसी भी शुभ कार्य में चांदी के वर्क लगी मिठाई, चांदी का वर्क लगा पान आदि जरूर लाया जाता है और लोग इसे शाकाहारी मानते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि चांदी का वर्क मिठाइयों को सुंदर बना देता है और हम सब बहुत चांव से खाते हैं।

ऐसा इसलिए है कि हमें चांदी के वर्क के बारे में जानकारी ही नहीं होती कि यह क्या है और कैसे बनाया जाता है। चांदी का वर्क कैसे तैयार किया जाता है, यदि आप जान जाएंगे तो मेरा विश्वास है कि आप चांदी का वर्क लगी मिठाइयां खाना छोड़ देंगे। आपको बताते हैं कि चांदी का वर्क कैसे तैयार किया जाता है। हांलाकि चांदी का वर्क वास्तव में शुद्ध चांदी का होता ही नहीं है बल्कि एल्मीनियम जैसी किसी चमकीली धातु से बनाया जाता है।

चांदी का वर्क बनाने के लिए गाय को मारा जाता है और उसके पेट से आंत निकालकर उसके अंदर चमकीली चांदी जैसी धातु का टुकड़ा परत-दर-परत आंत में लपेट कर रखा जाता है, कि उसका खोल बन जाए। उसके बाद लकड़ी के हथौड़े से जोर-जोर से पीटा जाता है, जिससे आंत फैल जाती है और और आंत के साथ धातु का टुकड़ा वर्क के रूप में पतला होता चला जाता है।

चांदी का वर्क गाय की अांत में ही बनाया जाता है क्योंकि उसकी आंत पीटने पर फटती नहीं है। चांदी के वर्क बनाने के लिए हर वर्ष 116000 गायों की हत्या की जाती है। बाबा रामदेव ने तो चांदी के वर्क पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है। चांदी के वर्क के बारे में लखनऊ के इंडियन इंस्टीटय़ूट आफ टाक्सकोलॉजी रिसर्च (आईआईटीआर) के अध्यनन के मुताबिक बाजार में उपलब्ध चांदी के वर्क में निकल, लेड, क्रोमियम और कैडमियम बहुतायत मात्ा में पाया जाता है। इसको खाने से कैंसर जैसे घातक रोग हो सकता है।

इसी तरह शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डा. राजेश कश्यप ने बताया कि धातु चाहे किसी भी रूप में हो, सेहत के लिए नुकसानदेय है। इसके सेवन से ज्यादा नुकसान लिवर, किडनी और गले को होता है। पुणो स्थित एनजीओ ब्यूटी बिदाउट क्रुएलिटी (बीडब्ल्यूसी) के मुताबिक एक किलोचांदी का वर्क बनाने के लिए लगभग 12500 गायों की आंतों चाहिए होती हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश में सालाना लगभग 30 टन चांदी के वर्क की खपत होती है। इसे बनाने का काम मुख्य रूप से कानपुर, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, रतलाम, पटना, भागलपुर, वाराणसी, गया, मुम्बई आदि में होता है।

इस जानकारी के बाद हम सभी लोग पण्रकरें कि चांदी के वर्क लगी मिठाई न हम खाएंगे और न ही चांदी वर्क लगी मिठाई अपने किसी मित्र या सगे-संबंधी को खाने को देंगे और इसके बारे में मित्र/संबंधी को अवगत कराएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग चांदी के वर्क के बारे में जागरूक हो जाएं। गौहत्या को रोकने के लिए हम एकीकृत छोटे-छोटे प्रयास स्वयं शुरू करें।

मिठाई बनाने वालों से भी अनुरोध है कि आप भी चांदी के वर्क का प्रयोग न करें और इस आंदोलन की शुरूआत आज से ही करें। आपके जरा से प्रयास और जागरूकता से आप पुण्य के भागी बनेंगे और बेजुवान गायों को जीने का मौका देंगे।
thumbnail

सावधान !! चटाकेदार गोलगप्पों में मिला रहे टॉयलेट क्लीनर

ऊपर की हेडिंग पढ़कर चकित होने की जरूरत नहीं है। आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। गोलपगप्पे के पानी को स्वादिष्ट और तीखा बनाने के लिए उसमें टॉयलेट क्लीनर मिलाया जाता है। ये मामला भले ही अहमदाबाद का है लेकिन ये किसी के साथ भी हो सकता है।

गोलगप्पा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद है, खासकर महिलाओं को। ये एक ऐसी चीज है जिसके लिए महिलाएं शायद ही कभी मना करती हैं और लोग पेट भरे होने के बावजूद भी मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए ये खा लेते हैं। तो अगर आप भी गोलगप्पा या पानी पूरी खाने के शौकीन हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। क्योंकि इस खबर को पढ़ने के बाद आप शायद ही अगली बार गोलगप्पा खाएं।

क्या है मामला? -
 ये मामला अहमदाबाद में गोलगप्पा बेचने वाले का है। अहदाबाद के गोलगप्पा वेंड
चेतन नान्जी गोलगप्पे का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें टॉयलेट क्लीनर मिलाते थे। ये 2009 का मामला है। जिसका फैसला बीते सप्ताह आया और चेतन नान्जी को गोलगप्पे में टॉयलट क्लीनर मिलाने का दोषी पाये जाने के कारण 6 महीने की सजा सुनाई गई।

गोलगप्पा वेंडर चेतन नान्जी अहमदाबाद के लाल दरवाजा इलाके में गोलगप्पा बेचता था और पानी का जायका बढ़ाने के लिए उसमें टॉयलट क्लीनर मिलाता था। शाम के अंत में गोलगप्पा और गोलगप्पे के पानी को वहीं सड़क पर फेंक देता था। जिसके कारण सड़क खराब होने लगी। सड़क खराब होने की शिकायत मिलने के बाद निगम ने गोलगप्पे के पानी सैंपल लिया और उसे टेस्टिंग के लिए लैब भेजा।

हैरानजनक टेस्टिंग परिणाम
लैब टेस्टिंग के परिणाम देखने के बाद निगम के लोग हैरान रह गए। दरअसल गोलगप्पे के पानी में उस ऐसिड का इस्तेमाल किया गया था जिसका इस्तेमाल टॉयलट क्लीनर में किया जाता है। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद स्पेशल कोर्ट में चेतन नान्जी के खिलाफ मिलावट का केस दर्ज किया गया जिसका फैसला अब आया है। इस मिलावट में दोषी पाये जाने के बाज उसे 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई।

क्या है नुकसान
टॉयलट क्लीनर में ट्राइक्लोज़न (Triclosan) और क्वाट्र्नरी (Quaternary) जैसे तत्व पाएं जाते हैं। ये दोनों तत्व सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैँ। इसी से फुड प्वॉयजनिंग की शिकायत होती है।
thumbnail

चेंजिंग रूम में लगा हैंगर हो सकता है हिडन कैमरा, देख‍िये...

चैंजिंग रूम में कैमरा लगे होने की बात कई बार सामने आई है. यह आम लोगों के साथ-साथ कई नेताओं और सिलेब्रिटी के लिए भी मुसीबतों का सबब बन चुका है. जाहिर तौर पर आप चेंजिंग रूम में कपड़े ट्राई करने से पहले इस बात की तस्दीक जरूर कर लेती होंगी कि चेंजिंग रूम में कोई कैमरा तो नहीं लगा हुआ है. आपने चेंजिंग रूम में लगे आइने पर भी उंगलियां रखकर उसके दो तरफा होने की जांच की होगी.

पर हम यहां आपको एक ऐसे कैमरे के बारे में बता रहे हैं जिसे देखकर आप कहीं से भी उसके कैमरा होने का अंदाजा नहीं लगा सकते.

जी हां, बाजार में इन दिनों ऐसे कैमरे आ गए हैं, जो देखने में बिल्कुल पेंच की तरह लगते हैं. बहुत सस्ते होने के कारण छोटी-छोटी दुकानों में भी इन्हें अब इंस्टॉल किया जाने लगा है.

पहली नजर में आपको यह कपड़े टांगने वाले हुक की तरह लगेगा. पर जब आप इसके करीब जाएंगे तो आपको इसमें एक छेद नजर आएगा, जो कि कैमरा लेंस है. ऑनलाइन बाजार में आसानी से मौजूद यह कैमरा बहुत ही हल्का और सस्ता भी है. पब्ल्‍िाक टॉयलेट्स में ऐसे कैमरे पाए जाने के बाद पुलिस ने वाॅर्निंग जारी की है और यह कहा है कि अगर आपको पब्ल‍िक टॉयलेट या चेंजिंग रूम में आपको यह कैमरा दिखता है तो इसकी श‍िकायत नजदीक के पुलिस स्टेशन में करें.

अगर आपने भी कोई हैंगर किसी चेंजिंग रूम में देखा है तो पुलिस को जरूर बताएं.
thumbnail

One-Pan Chili Maple Salmon

Ingredients
4 skin-on salmon filets (4-5 oz each)
3 tablespoons pure maple syrup
2 tablespoons soy sauce
1 teaspoon sesame oil
1 teaspoon chili powder
1 tablespoon canola oil, for cooking
1 teaspoon sesame seeds
Scallions, for garnish
Directions
Preheat oven to 350°F. In a medium bowl, whisk together maple syrup, soy sauce, sesame oil and chili powder. Pour over salmon filets and marinate in the fridge for at least 10 minutes.
Heat a large oven-safe skillet over medium heat. Add canola oil and place salmon filets in the skillet, skin-side down. Cook for 4 minutes.
Spoon filets with any remaining glaze in the skillet or left over from marinade. Sprinkle filets with sesame seeds. Move skillet to the oven and bake for another 6-8 minutes until salmon filets are cooked through.
Remove filets from oven and sprinkle with scallions. Serve immediately while warm.
thumbnail

दाब चिंगड़ी

सामग्री-
  • प्रॉन्‍स 
  • 1 बड़ा दाब (नारियल)
  • 1 छोटा प्याज
  • 2 लहसुन की कलियां 
  • 1/2 छोटा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
  • 2 चम्‍मच सरसों का पेस्ट
  • 1/4 छोटा चम्मच पंच फोरन 
  • 3 चम्‍मच सरसों का तेल
  • नमक
  • हल्दी पाउडर
विधि -
  1. हरे नारियल को ऊपर से काट कर उसकी मलाई निकाल लें। इसके साथ नारियल के ऊपरी हिससे (ढक्‍कन) को संभाल कर रख लें। 
  2. नारियल को नीचे से सीधा काट लें जिससे वह ओवन या प्रेशर कुकर में सीधा रखा जा सके। 
  3. अग एक पैन में तेल गरम करें। 
  4. उसमें पंच फोरन डाल कर उसे तड़कने दें। 
  5. फिर उसमें प्‍याज और लहसुन डाल कर फ्राई करें। 
  6. उसके बाद एक बड़े कटोरे में पैन की सामग्री को तेल सहित पलट दें। 
  7. फिर उसमें सरसों का पेस्‍ट, मिर्च पेस्‍ट, हल्‍दी, नमक, नारियल पेस्‍ट और नारियल पानी डालें। 
  8. इसे मिक्‍स करें, उसमें प्रॉन्‍स मिलाएं। 
  9. अब इन प्रॉन्‍स को नारियल में डालें और नारियल का जो ऊपरी हिस्‍सा काटा था, उससे नारियल को ढंक दें। 
  10. अब ओवन को 220 डिग्री पर प्रिहीट करें और उसमें नारियल को 45 मिनट तक पकाएं।
दूसरा तरीका भी पढ़ें-
  1. नारियल में प्रॉन्‍स को भर दें और आटे की लोई लगा कर इसे सील कर दें। 
  2. अब प्रेशर कुकर में नारियल रखें और चारो ओर थोड़ा पानी डालें। 
  3. अब प्रेशर कुकर का ढक्‍कन लगा दें और इसे मध्‍यम आंच पर गरम होने दें और तीन बार सीटी आने दें। 
  4. जब भाप पूरी तरह से निकल जाए तब इसे सर्व कीजिये।
thumbnail

Sitaphal Cream


Ingredients

    1 large or 2 medium sized custard apples with seeds removed from the flesh
    300 ml thickened/ heavy/ double cream, chilled
    3-4 drops vanilla essence/ extract
    1/3 cup sugar, ground to a fine powder (you can also use caster sugar or confectioners sugar)
   

Preparation

    If you want smaller pieces of fruit in the cream, roughly chop up the fruit into pieces of the size you prefer.
    In a large, chilled, (preferably metal) bowl, mix the cream, powdered sugar, vanilla essence/ extract in a mixing bowl and stir to blend. Now add the deseeded sitaphal (custard apple) and stir gently to mix well.
    Chill again for an hour or so in the fridge and serve in large dessert bowls... small ones just won't do!

    This recipe can be adapted similarly to a few different fruits... It works really, really well with Chikkoo (Sapodilla), strawberries, mangoes, pineapple and lychees or a combination of these fruits. Basically you can use an fruit that is not too tart. This is probably not a recipe to try with most citrus fruits!
    Sitaphal Cream tastes really good as a side/ accompaniment with other desserts like Halwa... try it with Badam Ka Halwa or Moong Daal Halwa. Total decadence!


thumbnail

Aam ki Launji recipe

सामग्री
१ कप छिले हुए कैरी के टुकड़े
२ टेबल-स्पून तेल
१/२ टी-स्पून सौंफ
१/४ टी-स्पून कलौंजी
१ टेबल-स्पून धनिया पाउडर
१ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१/४ कप शक्कर
नमक स्वादअनुसार
                       
विधि
    एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, सौंफ और कलौंजी डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
    कैरी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला ले और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर २ मिनट तक पका लें।
    १/४ कप पानी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले और बीच-बीच मे हिलाते हुए, मध्यम आँच पर २ से ३ मिनट तक पका ले।
    लौजी को पुरी तरह ठंडा कर लें।
    ठंडा करने के बाद, परोसें या हवा बंद डब्बे में डालकर फ्रिज में रखें।
thumbnail

How to make Ellu Podi

सामग्री२ टी-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१/२ कप तिल
१/२ कप सूखा कसा नारियल
५ सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
१ टी-स्पून हींग
नमक स्वादअनुसार

 विधि

    एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें, तिल, सूखा नारियल, लाल मिर्च और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें और धिमी आँच पर, लगातार हिलाते हुए ५-७ मिनट तक भुन लें। एक तरफ रख दें।
    ठंडा करने के बाद, मिक्सर में पीसकर दरदरा पाउडर बना लें।
    हवा बद डब्बे में रखकर ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
thumbnail

Kand Na Dabada ( Gujarati Recipe)

सामग्री१/२ किलो कन्द
नमक स्वादअनुसार
१ टी-स्पून तेल , चुपड़ने के लिए

मिलाकर भरवां मिश्रण बनाने के लिए
१/४ कप भुनी हुई चना दाल , दरदरी पीसी हुई
१/४ कप कटा हुआ हरा धनिया
१ टेबल-स्पून कसा हुआ नारियल
१/२ टेबल-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
१/२ टेबल-स्पून नींबू का रस
१/२ टी-स्पून शक्कर
१/४ टी-स्पून हींग
२ टी-स्पून तेल
नमक स्वादअनुसार                                            
     विधि

    कन्द को छिलकर, लगभग ६। ५ मिमी (१/४") मोटे और २५ मिमी (१") के चौकोर टुकड़ो में काट लें। आपको लगभग ४० टुकड़े मिलेंगे।
    कन्द के टुकड़ो को स्टीमर में १५ से २० मिनट या उनके पक जाने तक सटीम कर लें।
    कन्द के टुकड़ो पर हल्का नमक लगाकर एक तरफ रख दें।
    कन्द के एक स्लाईस को समतल सूखी जगह पर रखें, थोड़ा सा भरवां मिश्रण अच्छी तरह फैला लें और कन्द के सुदरे स्लाईस से सेन्डविच बना लें।
    बचे हुए कन्द के स्लाईस और भरवां मिश्रण का प्रयोग कर १९ और डबाड़े बना लें।
    एक बेकिंग ट्रे गरम करें और डबाडे रख दें।
    पहले से गरम अवन में १८०°c (३६०°f) के तापमान पर ३० मिनट या उनके सुनहरा होने तक पका लें।
    अवन से निकालकर गरमा गरम परोसें।
thumbnail

South Indian Curry Leaves Powder recipe

सामग्री
१ कप कड़ी पत्ता
२ टी-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
२ टेबल-स्पून खड़ा धनिया
१ टेबल-स्पून चना दाल
१ टेबल-स्पून उड़द दाल
१ टी-स्पून काली मिर्च
२ टी-स्पून ज़ीरा
१ टी-स्पून सरसों
१ टी-स्पून तिल
२ सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
१/२ कप सूखा कसा नारियल
१ टेबल-स्पून कटी हुई इमली
१ टेबल-स्पून कसा हुआ गुड़
नमक स्वादअनुसार
     विधि

    एक छोटा पॅन गरम करें, कड़ी पत्ता डालकर, धिमी आँच पर ३-४ मिनट के लिए लगातार हिलाते हुए भुन लें। निकालकर एक तरफ रख दें।
    एक छोटे पॅन में तेल गरम करें, खड़ा धनिया, चना दाल, उड़द दाल, काली मिर्च, ज़ीरा, सरसों, तिल, लाल मिर्च और नारियल डालकर धिमी आँच पर लगातार हिलाते हुए ५ मिनट के लिए भुन लें।
    ठंडा करने के बाद, कड़ीपत्ता, इमली, गुड़ और नमक डालकर, मिक्सर में पीसकर मुलायम पाउडर बना लें।
    हवा बन्द डब्बे में रखकर ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
thumbnail

Coconut Fondue recipe

सामग्री
३/४ कप तैयार नारियल का दूध
१/२ कप तैयार संतरे का रस
१/२ टेबल-स्पून नींबू का रस
३ टेबल-स्पून शक्कर
४ टी-स्पून कोर्नफ्लॉर

परोसने के लिए
केले के स्लाईस
सेब के टुकड़े
        विधि

    सबी सामग्री को एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और मध्यम आँच पर ५ मिनट के लिए या मिश्रण के गाढ़ा होने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें।
    कम से कम १ घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
    केले के स्लाईस और सेब के टुकड़ो के साथ ठंडा परोसें।
thumbnail

Cauliflower Nu Bhanolu ( Gujarati Recipe)

सामग्री
१ १/४ कप बारीक कटी हुई फूलगोभी के फूल
१ १/२ कप नारियल का दूध
६ टेबल-स्पून बेसन
१ टेबल-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
१ टी-स्पून शक्कर
१ टी-स्पून नींबू का रस
नमक स्वादअनुसार
३ १/४ टी-स्पून तेल , चुपड़ने और तड़का लगाने के लिए
१/२ टी-स्पून सरसों
१/२ टी-स्पून ज़ीरा
१/४ टी-स्पून हींग
  विधि

    नारियल का दूध और बेसन को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें और मुलायम पेस्ट बना लें।
    फूलगोभी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, शक्कर, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें।
    एक १५० मिमी (६") व्यास के माईक्रोवेव सुरक्षित बेकिंग डिश को १/४ टी-स्पून तेल से चुपड़ लें।
    घोल डालकर, गोल घुमाते हुए घोल को अच्छी तरह फैला लें। एक तरफ रख दें।
    तड़के के लिए, एक माईक्रोवेव सुरक्षित बाउल में ३ टी-स्पून तेल गरम करें और माईक्रोवेव में उच्च पर १ मिनट के लिए गरम कर लें।
    सरसों, ज़ीरा और हींग डालकर, माईक्रोवेव में उच्च पर १ मिनट के लिए पका लें। तड़के को घोल पर डालकर, माईक्रोवेव सुरक्षित ढ़क्कन से ढ़क लें और माईक्रोवेव में उच्च पर ४ मिनट तक पका लें।
    ढ़क्कन हठाकर माईक्रोवेव में उच्च पर ३ मिनट के लिए पका लें।
    ४ बराबर भाग में बाँटकर तुरंत परोसें।
    विकल्पः
    इस व्यंजन को अवन में बनाने के लिए, विधी क्रमांक ३ में घोल को एल्युमिनियम ट्रे में डालें। विधी क्रमांक ५ और ६ में तड़के को एक छोटी कढ़ाई में बना लें और घोल में डालकर, पहले से गरम अवन में १८०°c (३६०°f) के तापमान पर २५-३० मिनट के लिए पका लें।
thumbnail

Khandvi ( Faraal Recipe) recipe

सामग्री
१ कप अरारोट का आटा
१/४ कप राजगीरे का आटा
२ टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
१ कप दही
१/४ टी-स्पून तेल , चुपड़ने के लिये
१ टेबल-स्पून तेल
१ टी-स्पून ज़ीरा
१ टी-स्पून तिल
५ to ६ 5 से 6 कड़ी पत्ते

सजाने के लिये
२ टेबल-स्पून कटा हुआ धनिया
२ टेबल-स्पून कसा हुआ नारीयल , ऐच्छिक

परोसने के लिये
हरी चटनी
      विधि

    आरारोट का आटा, राजगीरे का आटा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, सेंधा नमक, दहीं और १ कप पानी को एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में अच्छि तरह से मिलायें जिससे सारे डल्ले धुल जायें।
    धिमी आँच पर लगातार हिलाते हुए ८ से १० मिनट तक या मिश्रण के गाढ़े होने तक पकायें।
    थाली के उल्टे तरफ को तेल से चुपड़े और मिश्रण के एक चम्मच को अच्छि तरह से फैलाकर कुछ सेकन्ड तक रखें। अगर घोल तब भी न पकें, कुछ और मिनट तक पका कर दुबारा कोशिश करें।
    घोल को २ बराबर हिस्सों में बाँट लें।
    प्रत्येक हिस्से को २ थालीयों के उल्टे हिस्से पर फैलाकर १०'' व्यास के गोल आकार में फैलायें।
    ठंडा कर, २'' का फर्क रखकर लम्बी पट्टीयों में काटें और घुमाकर रोल बनायें। खाण्डवी को प्लेट पर रखें।
    बघार के लिये, एक छोटे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और जीरा डालें।
    जब जीरा चटकने लगे, तिल और कड़ी पत्ते डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भूनें।
    बघार को खाण्डवी के उपर डालें।
    नारीयल और धनिया से सजाकर हरी चटनी के साथ परोसें।
thumbnail

Whole Wheat Spaghetti in Spinach Sauce recipe

सामग्री
स्पिनॅच सॉस के लिए
४ कप कटी हुई पालक , धोकर छानी हुई
३/४ कप कद्दू के टुकड़े

अन्य सामग्री
२ कप पकाई हुई गेहूं से बनी स्पैगेटी
२ टी-स्पून जैतून का तेल
२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
१/२ कप बारीक कटी हुई हरी प्याज़ (सफेद भाग और पत्ते)
१/२ कप स्लाईस्ड लाल शिमला मिर्च
१ टी-स्पून शक्कर
२ टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस्
२ टी-स्पून सूखा ओरेगानो
नमक और ताज़ी पीसी हुई काली मिर्च स्वादअनुसार

सजाने के लिए
१/४ कप कटे हुए अखरोट

विधि
स्पिनॅच सॉस के लिए
    पालक, कद्दू और १ कप पानी को एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर ८ मिनट या कद्दू के पकने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
    मिश्रण को पुरी तरह ठंडा कर लें और मिक्सर में पीसकर मुलायम प्युरी बना लें। एक तरफ रख दें।

आगे बढ़ने की विधी

    एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में जैतून के तेल को गरम करें, लहसुन डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
    हरी पयाज़ और लाल शिमला मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर १ मिनट के लिए भुन लें।
    स्पिनॅच सॉस, शक्कर, लाल मिर्च के फ्लैक्स्, ओरेगानो, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए, १ मिनट के लिए पका लें।
    गेहूं से बनी स्पैगेटी डालकर हल्के हाथों मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर २ मिनट तक पका लें।
    अखरोट से सजाकर तुरंत परोसें।
thumbnail

Baby Corn and Broccoli recipe

सामग्री
१कप तिरछे कटे हुए और हल्के उबले हुए बेबी कॉर्न
१ कप हल्के उबले हुए ब्रॉकली के फूल
२ टेबल-स्पून तेल
२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ अदरक
२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१/४ कप टमॅटो कैचप
२ टेबल-स्पून सेज़वान सॉस
२ टी-स्पून कोर्नफ्लॉर
१/२ टी-स्पून शक्कर
नमक स्वादअनुसार

विधि
    एक गहरे बाउल में कोर्नफ्लॉर और ½ कप पानी को अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें।
    एक वॉक या चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर, तेज़ आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
    बेबी कॉर्न और ब्रॉकली डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर १ मिनट तक भुन लें।
    टमॅटो कैचप, सेज़वान सॉस, कोर्नफ्लॉर-पानी का मिश्रण, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच मे हिलाते हुए, मध्यम आँच पर १ से २ मिनट के लिए पका लें।
    गरमा गरम परोसें।
thumbnail

Gujarati Sev Tameta Nu Shaak Recipe recipe

सामग्री
१ १/२ कप सेव , बाज़ार में आसानी से उपलब्ध
२ १/४ कप टमाटर के टुकड़े
२ टेबल-स्पून तेल
१/२ टी-स्पून ज़ीरा
१/२ टी-स्पून हींग
१/२ टी-स्पून कटा हुआ अदरक
१/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१ १/२ टी-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर
१ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
१ टी-स्पून शक्कर
नमक स्वादअनुसार

परोसने के लिए
रोटली
विधि

    एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और ज़ीरा, हींग और अदरक डालें।
    जब बीज चटकने लगे, टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया-ज़ीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच मे हिलाते हुए, धिमी आँच पर ८-१० मिनट या टमाटर के नरम होने तक पका लें।
    आँच से हठाकर, सेव डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    रोटली के साथ तुरंत परोसें।

सुलभ सुझावः

    जितना हो सके, इस व्यंजन को परोसने से पहले बनाऐं वरना सेव नरम हो जाती है।

About