Showing posts with label Pakode. Show all posts
thumbnail

पनीर चिली पकौड़ा


सामग्री

12 मोटी हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)

भरावन के लिए:

1 कप कसा हुआ पनीर, डेढ़ चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, डेढ़ बड़े चम्मच महीन कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार।

घोल के लिए

आधा कप बेसन, आधा कप चावल का आटा, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अजवायन, एक चम्मच गर्म तेल, नमक स्वादानुसार।

अन्य सामग्रियां

तलने के लिए तेल

बनाने की विधि

भरावन के लिए:

सारी सामग्री को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसके 12 बराबर भाग करके अलग रख दें।

घोल के लिए:

सारी सामग्री को एक कटोरे में डालकर इतना पानी मिलाएं कि घोल गाढ़ा बने।

बनाने के विधि

प्रत्येक मिर्च में एक हिस्सा सामग्री भरकर उन्हें अलग रख लें।

स्टफ्ड मिर्च को घोल में डुबोने के बाद तेल में तब तक तलें जब तक वह सुनहरे रंग के न हो जाएं।

बचे हुए बाकी 11 पकौड़ों को भी ऐसे ही तल लें।

उन्हें नैपकिन में लपेटकर तेल सुखा लें और खट्टी मीठी डिप या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
thumbnail

Kand Aloo Pakoda ( Faraal Recipe) recipe

सामग्री१ कप उसना और कसा हुआ कन्द
१ कप कच्चे आलू, छिले और कसे हुए
२ टी-स्पून सेका हुआ मूँगफली पाउडर
१ टेबल-स्पून अरारूट का आटा
२ टी-स्पून बारीक कटा धनिया
१ टी-स्पून बारीक कटी हरी मिर्च
सेंधा नमक
तेल, तलने के लिये

परोसने के लिये
हरी चटनी
   विधि

    सभी सामग्रीयों को एक बाउल में डालकर अच्छि तरह से मिला लें।
    एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और चम्मचभर मिश्रण डालकर, मध्यम आँच पर पकोड़ो को चारो तरफ से सुनहरा होने तक तलें। तेल सोखनेवाले कागज़ पर निकाल लें।
    हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

thumbnail

राजमा पकोड़े रेसिपी - Rajma Pakode Recipe

राजमा पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री –

    राजमा- 1 कटोरी
    बेसन -तीन -चार चम्मच
    हरी मिर्च -2
    हरा धनिया
    प्याज़ -1
    अदरक – छोटा टुकड़ा
    लहसुन -3 -4 कलिया
    लाल मिर्च -एक चम्मच
    धनिया पाउडर -एक चम्मच
    नमक -स्वादानुसार
    जीरा -एक चम्मच
    चावल का आटा -2 चम्मच
    तेल

समय -30 मिन्ट्स

विधि – सबसे पहले राजमा को रात भर भिगो कर रख लें ! जब राजमा थोड़े सॉफ्ट हो जाएँ तो इसे कुकर में डाल कर गलने के लिए रख दें ! प्याज़ ,अदरक ,लहसुन कर छिलके निकाल कर इन्हें अच्छे से छोटे टुकड़ों में काट लें और हरी मिर्च और हरे धनिये को भी काट कर रख लें !

गले हुए राजमा का पानी निकाल लें और इन्हें मिक्सी में पीस लें ! अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमे राजमाँ ,कटे हुए प्याज़ ,चावल का आटा ,नमक ,हरी मिर्च ,हरा धनिया ,अदरक ,लहसुन ,लाल मिर्च ,जीरा बेसन और धनिया पाउडर सब को अच्छे से मिक्स कर लें और थोड़ा पानी मिला कर पेस्ट बना लें ! पेस्ट ऐसा हो जो न तो बहुत पतला हो न गाढ़ा !

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और बनाने हुए मिश्रण में से थोड़ा से मिक्सर को हाथ में ले कर पकोड़ो का आकर दे लें ! फिर दो -तीन पकोड़ो को एक साथ कढ़ाई में डाल कर तल लें ! हल्का ब्राउन होने तक इन पकोड़ो को तलें फिर कढ़ाई से बहार निकल लें !

अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ परोसे और गर्म गर्म चाय के साथ परोसे !

About