Showing posts with label Paneer Recipes. Show all posts
thumbnail

अचारी पनीर


सामग्री
अचारी मॅरीनेड के लिए
1/2 कप चक्का दही
1 टेबल-स्पून हरीमिर्च का आचार
1 टी-स्पून कटा लहसुन
1 टी-स्पून सौंफ
1/4 टी-स्पून मेथी दाना
1/4 टी-स्पून कलौंजी
1 टी-स्पून जीरा
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर
1 टेबल-स्पून राई का तेल
नमक स्वादानुसार
विधि :
अचारी मॅरीनेड के लिए:
दही, हरीमिर्च का आचार और लहसुन को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लीजिए। एक बाउल में निकालकर एक तरफ रख दीजिए। शेष बची सारी सामग्री को ब्लैंडर में डालकर दरदरा पीस लीजिए। दरदरे पिसे पाउडर और दही के पेस्ट को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। एक तरफ रख दीजिए। अब कड़ाही में तेल डालकर उसमें सारे सामग्री को मिला लें थोड़ी देर पकाने के बाद उसमें पनीर के टुकड़ों को डाल दीजिए और फिर थोड़ी देर पकने दें उसके बाद उसे किसी बाउल में निकाल लीजिए, हो गया आपका अचारी पनीर तैयार। आप इसे पराठा, पूरी या फिर चावल के साथ भी खाने का मजा लें सकते हैं।
सुझाव
यदि आपके पास हरीमिर्च का आचार नही है तो इस व्यंजन को बनाने के लिए आप किसी भी अन्य अपने मनपसंद अचार का प्रयोग कर सकते हैं।

thumbnail

तिल पनीर टिक्का



सामग्री :
800 ग्राम कॉटेज चीज, 25 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 टी स्पून पीली मिर्च पाउडर, 200 मिलीलीटर, 75 ग्राम पनीर, 1 ग्राम सौंफ, 1 टी स्पून जीरा, 2 टे. स्पून भुना हुआ बेसन, नमक स्वादानुसार, 2 टी स्पून तिल के दाने, 1 टी स्पून छोटी इलायची पाउडर, चौथाई टी स्पून जावित्री पाउडर।
विधि :
कॉटेज चीज के डेढ़-डेढ़ इंच के टुकड़े काट लें। इन टुकड़ों पर नमक, पीली मिर्च पाउडर व अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 45 मिनट के लिए रख दें। इसमें से अतिरिक्त पानी बाहर निकल आएगा।
अब एक बड़ा बाउल लें। उसमें पनीर डालें। हाथ से मसलें। उसमें भुना चना पाउडर, बेसन, जीरा, धनिया पाउडर, नमक व जावित्री पाउडर मिलाएं। गीले पानी में भीगी सौंफ को उसमें मिला दें।
अब उसमें क्रीम मिला दें। इस मिश्रण में कॉटेज चीज के टुकड़े मिला दें और एक-दो घंटे के लिए मेरीनेट होने के लिए रख दें।

thumbnail

पनीर मखमली



सामग्री :
3 कप पनीर, 1 कप प्याज (कटी हुई), 1/4 कप दूध, डेढ़ टी स्पून गरम मसाला, 1 टे.स्पून मक्खन, 1 टी स्पून तेल।
मेरीनेट के लिए मिश्रण की सामग्री:
2 कप हरा धनिया, डेढ़ कप पुदीना पत्ती, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच का टुकड़ा अदरक, चौथाई कप काजू, चौथाई कप दही, 1 टे स्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार।
विधि :
पनीर के टुकड़ों को कांटे की सहायता से गोद लें। मेरीनेट के लिए तैयार किए गए मिश्रण में 15 मिनट के लिए मिलाकर रख दें।
एक पैन में मक्खन गरम करें इसमें प्याज डालकर पारदर्शी होने तक फ्राई करें। अब इसमें मेरीनेट किया हुआ पनीर डालकर 5 से 7 मिनट तक पकायें।
अब इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। सर्रि्वग बाउल में पलटकर ऊपर से गरम मसाला डालकर सर्व करें।

thumbnail

पनीर-कॉर्न मसाला


सामग्री :
1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न, 200 ग्राम पनीर, 1 टे.स्पून तेल, आधा टी स्पून जीरा, 1 प्याज, 4 स्प्रिंग ऑनियन, 1 टमाटर, 1 टी स्पून जीरा पाउडर, 2 टी स्पून धनिया पाउडर, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया, आधा टी स्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार।
विधि :
एक पैन में तेल गरम करें। गरम तेल में जीरा डाल दें जब जीरा भुन जाए तो उसमें कटी हुई प्याज और स्प्रिंग ऑनियन भी डाल दें। प्याज गुलाबी होने तक भूने, फिर उसमें टमाटर डालकर नरम होने तक पकाये।
अब उसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
कॉर्न और आधा कप पानी डालकर ढककर पकाये। अब इसमें पनीर के टुकड़े और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म नान या रोटी के साथ सर्व करें।

thumbnail

शाही आलू-पनीर


सामग्री :
4 मध्यम आकार के आलू उबले हुए, 300-350 ग्राम पनीर, आधा कप सूखी मेथी, एक बड़ा चम्मच घी, डेढ़ इंच टुकड़ा अदरक, 2-3 हरी मिर्च, 4 टमाटर बारीक कटे हुए, 10 कलियां लहसुन की पिसी हुई, डेढ़ कप दही, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार लाल पिसी मिर्च, आधा कप पानी, 10 बादाम कटे हुए, 15-16 किशमिश, 10-15 पिस्ते कटे हुए, चुटकी भर केसर भीगी हुई, चुटकी भर पिसी काली मिर्च, सजाने के लिए पुदीने की पत्ती या चांदी का वर्क।
कितने लोगों के लिए : 5
विधि :
1. उबले हुए आलू और पनीर को काट लें। अब एक बड़े बाउल में आलू और पनीर डालें।
2. फिर उसमें दही, सूखी मेथी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, 3/4 चम्मच लाल मिर्च, नमक, आधा चम्मच पिसा धनिया डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
3. एक पैन में घी डाल कर गर्म करें। गर्म होने पर सारी सामग्री उसमें डाल दें। तब तक पकाएं जब तक पैन चिकनाई न छोड़ने लगे।
4. अब आधा छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च डाल कर मिलाएं। सूखे मेवे और भीगी हुई केसर मिलाएं।
5. चांदी का वर्क या बारीक कटे पुदीने से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

thumbnail

पनीर पापड़ की सब्जी



सामग्री :
350 ग्राम मलाई पनीर, 2-3 उड़द के पापड़, 150 ग्राम उबले हुए प्याज का पेस्ट, 40 ग्राम काजू पेस्ट, 200 ग्राम ताजा टोमैटो प्यूरी, 1-2 साबुत लाल मिर्च, 3 ग्राम हल्दी पाउडर, 5 ग्राम जीरा पाउडर, 10 ग्राम साबुत जीरा, 5 ग्राम यलो चिली पाउडर, 5 ग्राम हरी मिर्च कटी हुई, 10 ग्राम धनिया पाउडर, 10 ग्राम अदरक कटा हुआ, 3 ग्राम गरम मसाला, 60 ग्राम देसी घी, 1 लीटर पानी
कितने लोगों के लिए : 5
विधि :
- एक भारी तले वाली हांडी में घी डालकर गर्म करें। साबुत लाल मिर्च व जीरा डालकर चटकाएं। उबले प्याज का पेस्ट डालकर भूनें। जब सुनहरा होना शुरु हो जाए तब हल्दी पाउडर, नमक, यलो चिली पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, डालकर अच्छी तरह भूनें।
- जब मसाला चिकनाई छोड़ने लगे तब टोमैटो प्यूरी डालकर अच्छी तरह चलाएं। 10-15 मिनट तक पकाएं।
- काजू पेस्ट डालकर 5-6 मिनट पकाएं। जरूरत हो तो पानी मिलाएं। जब ग्रेवी तेल छोडने लगे तब 250 मिली, पानी, पनीर, क्रश किया हुआ पापड़ डालकर पकाएं। गरम मसाला, हरी मिर्च और अदरक डालकर गरमागरम सर्व करें।

thumbnail

मलाई पनीर

सामग्री :
250 ग्राम पनीर3 प्याज
2 टीस्पून कटी हुई अदरक
1 चुटकी हल्दी
1 टीस्पून पिसी हुई काली मिर्च
2 टीस्पून कसूरी मेथी
3 टी-कप मलाई
थोड़ा सा हरा धनिया
1 हरी शिमला मिर्च
1 लाल शिमला मिर्च
2 टीस्पून तेल
नमक स्वादानुसार

विधि :
सबसे पहले पनीर को बराबर टुकड़ों में काट लें।इसके बाद प्याज, अदरक और हरा धनिया भी काट लें। शिमला मिर्च को भी पनीर की तरह काट लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके प्याज को तब तक फ्राई करें, जब तक कि वो हल्के सुनहरे रंग का न हो जाये। इसमें कटी हुयी अदरक, कसूरी मेथी, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाइये। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर पकने दीजिये।अब इसमें हल्दी और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से फ्रेश मलाई डालकर अच्छी तरह चलाइए। अब इसे हरी धनिया से सजाकर गरमागरम परोसिये।
thumbnail

बटर पनीर

सामग्रीः

पनीर 500 ग्राम
बटर 100 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट 1 1/2 चम्मच
प्याज 2 (पेस्ट)
टमौटो प्यूरी 3/4 कप
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
गरम मसाला 1 1/2 चम्मच
चीनी 1 चम्मच
मलाई 1 चम्मच
हरी धनिया 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
विधिः
पनीर को क्यूब में काट लीजिये। एक पैन लीजिये और उसमें 3-4 चम्मच बटर डाल कर गरम कर लीजिये। अब पनीर के कटे टुकडों को उसमें फ्राइ कर लीजिये। अब पनीर को छान कर निकाल लीजिये और फिर उसी पैन में दुबारा थोडा बटर डाल कर गरम कीजिये। अब इस गरम बटर में, प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर 4-5 मिनट के लिये हल्की आंच पर भूंन लीजिये। जब यह भुन जाए तब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर फिर से 2 से 3 मिनट तक भूनिये। अब इस पैन में मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चीनी और नमक डालिये और पैन को अच्छे से चलाइये। अब इस मिश्रण में तली हुई पनीर डाल कर उपर से डेढ कप पानी डालिये और चलाइये! अब आंच को धीमा कीजिये और 4-5 मिनट के लिये पकने दीजिये। अब इसमें मलाई डालिये और 2-3 मिनट के लिये पकने दीजिये। अब आपका पनीर बटर मसाला महमानों को सर्व करने के लिये बिल्कुल रेडी हो चुका है।
thumbnail

पनीर मिर्च मसाला

सामग्री
पनीर 200 ग्राम
प्‍याज स्‍लाइस 1
टमाटर स्‍लाइस 1
हरी मिर्च 1
शिमला मिर्च 1
जीरा ½ चम्‍मच
अदरक लहसुन पेस्‍ट 2 चम्‍मच
हरी धनिया 5 चम्‍मच
लाल मिर्च पाउडर ½ चम्‍मच
हरी धनिया पाउडर 1 चम्‍मच
गरम मसाला चुटकी भर
नमक स्‍वादअनुसार
तेल 3 चम्‍मच
दूध ½ कप
विधि -
एक नॉन स्‍टिक पैन में तेल डालिये और गरम कीजिये, उसके बाद उसमें जीरा और स्‍लाइस में कटे हुए प्‍याज डालिये और भूरा होने तक फ्राई कीजिये। जब प्‍याज हो जाए तब उसमें अदरक लहसुन पेस्‍ट डालिये और अच्‍छे से मिक्‍स कीजिये। फिर टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और नमक डाल कर हल्‍का भून लीजिये जिससे सारी सब्‍जियां गल जाएं। उसके बाद कटी हुई हरी धनिया छिड़किये और मिलाइये। आखिर में दूध डालिये और 3 मिनट तक ग्रेवी को पकाइये। उसके बाद क्‍यूब्‍स में कटी हुई पनीर मिलाइये लेकिन पनीर को ज्‍यादा भूनिये मत क्‍यूकि वह कठोर हो जाएगी। जब पनीर त्‍यार हो जाए तब इसे रोटी या नान के साथ सर्व कीजिये।
thumbnail

हॉट गार्लिक पनीर

सामग्री-
लहसुन 8-10 कलियाँ, पनीर 300 ग्राम, तेल 2 बड़े चम्मच, प्याज़ 2, सूखी लाल मिर्च 2-3, लाल मिर्च पेस्ट 1 चम्मच, रेड चिल्ली सॉस 1 चम्मच, वेजिटेबल स्टॉक 1/2 कप, हरी शिमला मिर्च 1, नमक, सोय सॉस 1 चम्मच, कालीमिर्च पावडर 1/2 चम्मच, कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च 3 बड़े चम्मच, विनेगर 1 बड़ा चम्मच।
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें। प्याज़ को मोटे स्लाइस में काट लें और उनकी परतें अलग करें। लाल मिर्चों को 4 भागों मे तोड़कर उनके बीज निकालें और पैन में डालें। लहसुन का आधा भाग डालें और महक आने तक भूनें। प्याज़ और पनीर डालकर तेज़ आँच पर टॉस करें। एक चौथाई कप पानी, लाल मिर्च का पेस्ट और रेड चिल्ली सॉस डालकर टॉस करें। आधा कप स्टॉक डालें और मिलाएँ। हरी शिमला मिर्च को 1 इन्च के टुकडों मे काटकर डालें। अब डाले सॉय सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर और मिला लें। कॉर्नफ्लावर का मिश्रण डालकर गाढ़ा होने तक पकाएँ। अब डाले शिमला मिर्च, बचा हुआ लहसुन और फिर एक बार टॉस करें। विनेगर डालकर मिला लें। लीजिये तैयार हो गया आपका स्‍वादिष्‍ट हॉट गार्लिक पनीर खाने और खिलाने के लिए।
thumbnail

स्टफ पनीर


सामग्री :
300 ग्राम पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टमाटर बारीक कटा, 1 आलू उबला एवं मैश किया हुआ, 2 टे.स्पून चावल का आटा एवं मैदा, 1 टे.स्पून लहसुन एवं हरी मिर्च पेस्ट, आधा टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून गरम मसाला, 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया, तेल एवं नमक ।
कितने लोगों के लिए : 4
विधि :
1. पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर 1 चम्मच नीबू के रस में मेरिनेट करें।
2. थोड़े से तेल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, लहसुन, मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर एवं उबला एवं मैश किया आलू डालकर अच्छी तरह भून लें।
3. एक बाउल में चावल का आटा व मैदा थोड़ी सी हल्दी पाउडर डालकर स्वादानुसार नमक डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
4. भरावन को पनीर में हाथ से दबाकर भरें।
5. अब इन टुकड़ों को घोल में डुबोकर डीप फ्राई करें।
6. बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें।

thumbnail

बादामी पनीर शोरबा

सामग्री- पनीर- 250 ग्राम प्‍याज- 2 अदरक- 1 इंच लहसुन- 5 बादाम- 10-12 30 मिनट के लिये पानी में भिगोया हुआ हल्‍दी पाउडर- 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच धनिया पाउडर- 1 चम्‍मच कशमीरी सूखी मिर्च- 2 टमैटो प्‍यूरी- ½ कप जीरा पाउडर- 1 चम्‍मच दूध- 1 कप गरम मसाला- 1 चम्‍मच लौंग- 1 चीनी- ½ चम्‍मच तेज पत्‍ता- 1 नमक- स्‍वादअनुसार                                                                            
                                                               व‍िधि-                                                                                                                                                                       1. सबसे पहले बादाम, प्‍याज, अदरक, लहसुन और 2 सूखी लाल मिर्च को एक साथ बारीक पीस लें, उसमें हल्‍का सा पानी भी मिला दें।                                                                                                                                                        2. एक पैन लें और उसमें तेल गरम करें। पनीर को क्‍यूब में काटे और तल लें।                                                            3. एक कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्‍दी पाउडर, नमक और हल्‍का सा पानी मिलाएं, जिससे वह पेस्‍ट बन जाए।                                                                                                                                                                    4. अब पैन में 1½ चम्‍मच तेल डालें, फिर तेज पत्‍ता, लौंग और 1 सूखी लाल मिर्च डालें। उसके बाद धनिया पाउडर वाला पेस्‍ट डालें और अच्‍छी प्रकार से मिक्‍स करें।                                                                                                      5. अब पैन में बादाम वाला पेस्‍ट डालें और हाई फ्लेम पर 2 मिनट के लिये पकाएं और फिर टमैटो प्‍यूरी डालें। फिर उसमें गरम मसाला और जीरा पाउडर छिड़के।                                                                                                             6. जब ग्रेवी तैयार होने लगे तब उसमें आधा कप पानी डाल दें। ग्रेवी गाढी होने पर उसमें तले हुए पनीर के टुकडे़, दूध और चीनी डालें और 2 मिनट तक चलाने के बाद गैस को बंद कर दें।                                                                        7. आपकी बादामी पनीर ग्रेवी तैयार है, इस पर कटे हुए प्‍याज और हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।

thumbnail

पनीर स्टफ्ड टॉमेटो



सामग्री :
8-10 लाल कड़े टमाटर, 200 ग्राम चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ पनीर, 4 बड़ी चम्मच तेल, 2 बारीक कटे हुए हुआ प्याज, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हरी धनिया, 1 चम्मच जीरा, टूथपिक्स आवश्यकतानुसार।
कितने लोगों के लिए : 6
विधि :
टमाटर धोकर ऊपर से स्लाइस काट लें व स्कूपर से खोखला कर लें। टमाटर के अंदर की तरफ नमक लगाकर उल्टा रख दें। एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और जीरा भूनें। फिर प्याज तथा हरी मिर्च डालकर भूनें। हल्दी डालें। पनीर डालकर सावधानी से मिलाएं। अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर तथा हरी धनिया मिलाएं। आंच से उतार लें।
तैयार भरावन को खोखले टमाटर में भरकर स्लाइस से ढंककर टूथपिक्स से जोड़ दें। पैन में बचे तेल को गर्म करके टमाटर रखें। टमाटर एक के ऊपर एक ही हो। पैन को हलकी आग पर रख दें। थोड़े से तेल को पैन से लेकर टमाटर पर डाल दें। हलकी आग पर ढंककर टमाटर गलने तक पकाएं। हरी धनिया व गरममसाले से सजाकर नान या परांठे के साथ सर्व करें।

thumbnail

Paneer Chow Mein

Ingredients (serves 4)
    Flat wheat/ white noodles 5 ounce (about 150 gms)
    Paneer about 150 gms
    Cashew nuts 10-12
    Cabbage, juliennes1½ cup
    Carrot 1 / 1 cup juliennes
    Bell pepper 1 (capscium) / ¾ cups juliennes * I have used red and green bell pepper
    Spring onion 2
    Red Onions 1 medium
    Salt 1 tsp
    White pepper, freshly ground ¼ tsp
    Red chili flakes ¼ tsp (optional)
    Soy sauce 1½ tbsp
    Brown sugar ¼ tsp (optional)
    Distilled vinegar 1 ½ tsp
    Tomato chili sauce 1 tbsp (optional)
    Oil 3 tbsp

Method of preparation:

    Cook the noodles as suggested on the noodle packet. Do not overcook the noodles. Leave the noodles on the strainer to remove extra water.
    Cut paneer in about 1/4 inch wide and 2 inches long pieces.
    Wash and cut the spring onions diagonally in about one and half inch long pieces. Wash, peel and cut the red onions in juliennes.
    Peel, wash, and finely cut the juliennes of carrots.
    Wash and cut the cabbage lengthwise. Wash the colored bell peppers (capscium), cut in halves, take out the seeds, and cut in juliennes.

Veggies for chowmein
red onions, cabbage, carrots, and bell pepper juliennes

    Heat a wok, add oil. Add red onions and stir fry for a minute on high heat. Add carrots, and bell pepper and fry for another minute. Now add shredded cabbage and fry for 30 seconds on high heat.

    Now add spring onions, boiled noodles, paneer and cashew nuts. Stir Well. Add soy sauce, chili sauce, salt, red chili flakes, sugar, vinegar and freshly ground white pepper. Stir well for one to two minutes.
    Taste and balance the spice, salt, and sugar level as per taste. Turn off the heat.
    Delicious paneer chow mein is ready to serve.



thumbnail

पनीर मालपुआ

सामग्री :
100 ग्राम कसा हुआ पनीर, 100 ग्राम भुरभुरा किया हुआ खोया, 1/2 कप अरारोट, 1/2 कप दूध, 1/4 टी स्पून छोटी इलायची पाउडर, तलने के लिए शुद्ध घी, 1 कप चीनी, 1/2 कप पानी, चुटकीभर केसर।

सजाने के लिए :

भीगे और कटे हुए बादाम।

कितने लोगों के लिए : 4

विधि :

एक बाउल में पनीर, खोया, अरारोट और इलायची डालकर हाथ से मसलकर खूब अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें दूध मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। एक बड़े पैन में धीमी आंच पर पानी के साथ चीनी डालें और घुलने दें। लगातार चलाती रहें और उबाल न आने दें। जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो आंच तेज कर दें और केसर मिलाएं। एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं। इसे एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। घी गर्म करें और एक टेबल स्पून घोल डालें और धीमी आंच पर दोनों तरफ हलका सुनहरा होने तक तलें। घी से निकालकर चीनी की चाशनी में डालें।

जब सभी पुए बन जाएं और चाशनी में भीग जाएं तब एक बार पलटकर छोड़ दें। निकालकर बादाम से सजाकर गरमागरम सर्व करें।



thumbnail

Methi Paneer Pulav

Ingredients (serves 4)
    Basmati rice ¾ cup
    Methi leaves (fenugreek leaves) 1½ cups finely chopped
    Paneer 150 gms/ 1 cup cut into small cubes
    Onion 1 medium
    Tomato 1 medium
    Ginger 1 inch piece
    Green chili 1-2
    Cumin seeds 2 tsp
    Bay leaves 2
    Whole red chili 2
    Garam masala 1 tsp
    Salt 1 tsp
    ¼ tsp sugar
    Oil/Ghee 3 Tbsp

Method of preparation:

    Clean, wash, and soak Basmati rice in 1½ cups of water for 30 minutes.
    Cook the rice in microwave or in the pan until they are almost done but not overcooked. Keep the cooked rice aside to cool down.
    Remove the thick stems of methi leaves. Wash the leaves thoroughly and leave it on the colander to remove the extra water. You can also wipe the extra water with kitchen towel. Now finely chop methi leaves.

methileaves

    Peel, wash, and finely chop the onions, and ginger. Wash, and finely chop the tomato. Remove the stem, wash and finely chop green chili.
    In the wok, heat oil/ghee. Add cumin seeds; when cumin changes color, add bay leaves and whole red chili. Fry for a few seconds. Add chopped onions. Fry onions until they are transluscent (takes about 2-3 minutes). Add chopped green chili and ginger. Fry for 30 seconds. Add chopped tomatoes. Fry for a couple of minutes.

    Add finely chopped methi leaves. Mix well and cook for a few minutes. Add garam masala, salt, and a hint of sugar. Cook for another minute.

methi paneer pulav
after adding methi leves to the fried onion and tomato masala

    Separate the rice with fork. Add cooked rice to the masala. Mix the rice gently with the masala. Cook for a couple of minutes.

after adding rice to methi paneer pulav

    Add paneer. Mix well and cook for another minute. Turn off the heat and cover the lid so that the rice absorbs the aroma of the spices.
    Delicious Methi Paneer Pulav is ready. Serve delicious pulav with the Raita of your taste, or with curry. I like to serve it with Boondi Raita.

Some Tips/ Suggestions:

    You can sauté paneer separately befor adding it to the pulav.
    You can also use leftover rice from previous day.
    I like to add a little bit of sugar in this preparation to cut the bitterness of methi and enhance the flavor.


thumbnail

मसालेदार पनीर टिक्‍का

सामग्री-

पनीर- 300 ग्राम
प्‍याज- 2 कटे हुए
शिमला मिर्च- 1 कटा हुआ
बटर- 50 ग्राम
टमौटो प्‍यूरी- 2 चम्‍मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्‍मच
कस्‍तूरी मेथी - 2 चम्‍मच
ताजी क्रीम- 2 चम्‍मच
हरी धनिया- 1/2 कप
हरी मिर्च- 4 (बीच से कटी हुइ)
नमक- स्‍वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले पैन में बटर पिघला लें। उसके बाद उसमें टमैटो प्‍यूरी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और कस्‍तूरी मेथी मिलाएं। उसके बाद उसमें नमक मिलाएं और 4 मिनट तक के लिये हल्‍की आंच पर पकने दें। अब फ्रेश क्रीम मिलाएं और ग्रेवी को गाढी होने तक 2-3 मिनट तक के लिये पकाएं। अब ग्रेवी को ठंडा होने दीजिये और फिर पनीर के पीस को उसमें डाल कर मैरीनेट कीजिये। प्‍याज और शिमला मिर्च भी डाल दीजिये तथा 15 मिनट तक के लिये पकने दीजिये। जब तक पनीर हो रही हो, तब तक आप माइक्रोवेव को 250 डिग्री पर गरम कर लें। उसके बाद लकडी की सींक ले कर उसे बटर से ग्रीस कर दीजिये और उसमें पनीर पीस, प्‍याज के टुकडे और शिमला मिर्च के टुकडे को लगा दीजिये। ब्रश की मदद से इन पर बटर लगा दीजिये और 10-12 मिनट के लिये ग्रिल्‍ल कर दीजिये। जब यह पक जाए तब पांच मिनट तक के लिये ऐसे ही रहने दीजिये और फिर सींक को बाहर निकाल लीजिये। लीजिये तैयार हो गया आपका मसालेदार पनीर टिक्‍का। अब इसे सर्व करने से पहले हरी मिर्च, कटे हुए प्‍याज और कटी हुइ रही धनिया डालिये।
thumbnail

नूरानी सीख कबाब

Ingredients
(makes 14-16)
    Bengal gram lentils (chana dal) ½ cup
    Mashed paneer 2 cups
    Onion 1 medium, finely chopped
    Grated ginger 2 tsp
    Green chiles 2, finely chopped
    Cabbage ¼ cup, finely chopped (optional)
    Carrots 2-3 tbsp, finely chopped
    Bell pepper(capscium) 2 tbsp, finely chopped
    Salt 1 ½ tsp or to taste
    Red chili powder ¼ tsp
    Garam masala ½ tsp
    Chaat masala ½ tsp
    Tandoor masala 1 tsp
    Ghee  for brushing

Method of preparation

    Clean, wash, and soak bengal gram lentils (chana dal)  for ½ hour. Boil chana dal with ½ tea spoon salt in a little water. (we do not want soggy dal so make sure that amount of water is perfect)
    Let it  cool, then mash the lentils (can be done in a mixer/blender). In case if the mixture is wet, fry it until the water has been evaporated.
    In a mixing bowl, take mashed lentils, crumbled/ mashed paneer, chopped bell pepper (capscium/ shimla mirch), cabbage, carrot, onion, green chilis, and ginger

    Now add all the spices in the mixture and mix them very well.

    Make about 16 oval shape kebabs. Now hold an oval kebab in your hand and gently slip a skewer in the center. Press and give the required shape .
    Brush a little ghee from every side of the kebab.
Cooking Options-
I prefer to cook the kebab in the barbeque as this is the most traditional way. For a change, I tried baking the kebabs in the oven. Here are the options.....

    Oven- If you do not have barbeque do not worry we can make kebabs in the oven. First preheat the oven till 350 F . Now set a butter paper/ foil on the cookie tray and arrange all the skewers in the grill/pizza tray/ cookie tray. Cook till kebabs are golden brown . It takes about 20-25 minutes to cook the kebab in the oven.
    Barbeque- Usually I like to barbeque the kebabs over charcoal.
    Gas Stove-If you do not have either barbeque or oven, you can still make seekh kebab at home on gas stove. Put a metal net on the flame, hold the skewers and cook over the medium flame.
    Deep frying- These kebab can also be deep fried.

I like to serve these Noorani Kebabs with Lakhnawi Green chutney but kebab can also be served with other chutney of your taste.


thumbnail

मोती महल दाल

सामग्री
साबत उडद दाल – 250 ग्राम राजमा – 50 ग्राम
प्याज कटा – 1
अदरक-लहसन पेस्ट – 1 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
लाल मिर्च साबत – 4-5
गरम मसाला – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च कटी – 3-4
मलाई या क्रीम – 1 कप
दही – 1 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
टमाटर कटे – 4-5
घी – 3 चम्मच

विधि
  • दाल और राजमा को रातभर पानी में भिगो दें।
  • पानी से निकाल कर 3कप पानी व नमक डाल कर कूकर में गलने तक पकाएं।
  • एक बर्तन में घी गरम करें उसमे हींग ,साबत लाल मिर्च,अदरक-लहसन पेस्ट,प्याज व हरी मिर्च डाल कर भुनें।
  • टमाटर डाल कर भुनें। दाल डालें व भुनें।
  • दही दाल कर मिलाएं व कुछ देर पकाएं। दाल गाढी होने पर उतार कर मलाई या क्रीम मिलाएं।
  • हरे धनिये से सजाएं व परोसें।
thumbnail

कश्‍मीरी चमन

आवश्यक सामग्री
250 ग्राम पनीर
1/2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट
1/2 चम्‍मच जीरा
1 चम्‍मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्‍मच धनिया पाउडर
1/4 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
1 चम्‍मच कटा हरा धनिया
2 चम्‍मच तेल/घी
चुटकीभर हींग
नमक स्‍वादानुसार
विधि
– सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें.
– अब एक पैन में एक चम्‍मच तेल डालकर गर्म करें और इसमें पनीर के टुकड़ों को सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
– एक बॉउल में पनीर के टुकड़े, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्‍ट, हींग, धनिया पाउडर, हल्‍दी पाउडर और नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
– बाकी बचे तेल को पैन में डालकर गरम करें और पनीर के टुकड़ों को इसमें डालें और 3 से चार कप पानी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
– धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए इसे पका लें.
– कश्‍मीरी चमन तैयार है. इसे कटे हरे धनिए से सजाकर रोटी या राइस के साथ सर्व करें.
ध्‍यान दें: पैन में तेल को अच्‍छी तरह गरम कर लें ताकि पनीर के टुकड़े तेल में अच्‍छी तरह फ्राई हो जाएं.
– पनीर को ज्‍यादा देर तक न पकाएं वरना ये कड़ा हो जाएगा.

About