सामग्री-
पनीर- 250 ग्राम
प्याज- 2
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 5
बादाम- 10-12 30 मिनट के लिये पानी में भिगोया हुआ
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
कशमीरी सूखी मिर्च- 2
टमैटो प्यूरी- ½ कप
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
दूध- 1 कप
गरम मसाला- 1 चम्मच
लौंग- 1
चीनी- ½ चम्मच
तेज पत्ता- 1
नमक- स्वादअनुसार
विधि- 1. सबसे पहले बादाम, प्याज, अदरक, लहसुन और 2 सूखी लाल मिर्च को एक साथ बारीक पीस लें, उसमें हल्का सा पानी भी मिला दें। 2. एक पैन लें और उसमें तेल गरम करें। पनीर को क्यूब में काटे और तल लें। 3. एक कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और हल्का सा पानी मिलाएं, जिससे वह पेस्ट बन जाए। 4. अब पैन में 1½ चम्मच तेल डालें, फिर तेज पत्ता, लौंग और 1 सूखी लाल मिर्च डालें। उसके बाद धनिया पाउडर वाला पेस्ट डालें और अच्छी प्रकार से मिक्स करें। 5. अब पैन में बादाम वाला पेस्ट डालें और हाई फ्लेम पर 2 मिनट के लिये पकाएं और फिर टमैटो प्यूरी डालें। फिर उसमें गरम मसाला और जीरा पाउडर छिड़के। 6. जब ग्रेवी तैयार होने लगे तब उसमें आधा कप पानी डाल दें। ग्रेवी गाढी होने पर उसमें तले हुए पनीर के टुकडे़, दूध और चीनी डालें और 2 मिनट तक चलाने के बाद गैस को बंद कर दें। 7. आपकी बादामी पनीर ग्रेवी तैयार है, इस पर कटे हुए प्याज और हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।

Tags :
Paneer Recipes
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments