सामग्री -
- मूंग की दाल, धुली हुई - 1 कप
- बूरा - 1 1/2 कप
- घी - 1 कप
- बादाम - 1/4 कप
- काजू - 1/4 कप
- इलायची - 8-10
- पिस्ते - 8-10
- सबसे पहले मूंग की दाल को धो कर उसे पानी में 3-4 घंटे के लिये भिगो दें।
- फिर दाल को धो कर मिक्सी में पीस कर किनारे रख दें।
- बादाम को भी मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लीजिए, काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
- इसी तरह से पिस्ते को भी पतला पतला काट लें और इलायची को भी पीस लें।
- अब कढाई में घी डाल कर गरम करें, उसमें पिसी दाल डाल कर कलछी से चलाएं।
- दाल को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग ना बदल जाए और उसमें से अच्छी खुशबू ना आना शुरु हो।
- दाल को भूनने में लगभग 20 मिनट लग जाएंगे। दाल को एक अलग प्लेट में निकाल कर रख दें, जिससे वह ठंडी हो जाए।
- जब दाल ठंडी हो जाए तब उसमें बूरा और सभी ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण से लड्डू तैयार करें और उसे पिस्ते से गार्निश करें।
- आपके लड्डू खाने के लिये एकदम तैयार हैं, इसे चाहें तो किसी डिब्बे में भर कर 20 दिनों तक आराम से खा सकते हैं।
Tags :
Sweets
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments