thumbnail

अचारी पनीर


सामग्री
अचारी मॅरीनेड के लिए
1/2 कप चक्का दही
1 टेबल-स्पून हरीमिर्च का आचार
1 टी-स्पून कटा लहसुन
1 टी-स्पून सौंफ
1/4 टी-स्पून मेथी दाना
1/4 टी-स्पून कलौंजी
1 टी-स्पून जीरा
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर
1 टेबल-स्पून राई का तेल
नमक स्वादानुसार
विधि :
अचारी मॅरीनेड के लिए:
दही, हरीमिर्च का आचार और लहसुन को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लीजिए। एक बाउल में निकालकर एक तरफ रख दीजिए। शेष बची सारी सामग्री को ब्लैंडर में डालकर दरदरा पीस लीजिए। दरदरे पिसे पाउडर और दही के पेस्ट को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। एक तरफ रख दीजिए। अब कड़ाही में तेल डालकर उसमें सारे सामग्री को मिला लें थोड़ी देर पकाने के बाद उसमें पनीर के टुकड़ों को डाल दीजिए और फिर थोड़ी देर पकने दें उसके बाद उसे किसी बाउल में निकाल लीजिए, हो गया आपका अचारी पनीर तैयार। आप इसे पराठा, पूरी या फिर चावल के साथ भी खाने का मजा लें सकते हैं।
सुझाव
यदि आपके पास हरीमिर्च का आचार नही है तो इस व्यंजन को बनाने के लिए आप किसी भी अन्य अपने मनपसंद अचार का प्रयोग कर सकते हैं।

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About