thumbnail

French Fries Recipe For Fast (Vrat) फ्रेंच फ्राई (व्रतवाले)

फ्रेंच फ्राई (व्रतवाले) की सामग्री :-

    6 आलू
    1/२ चम्मच कालीमिर्च (पाउडर)
    1/2 चम्मच अमचूर (पाउडर)
    1/2चम्मच गरम मसाला
    शुद्ध घी (तलने के लिए)
    सेंदा नमक स्वादानुसार

फ्रेंच फ्राई (व्रतवाले) बनाने की विधि :-

    आलुओं को छीलकर लंबाई में पतला-पतला काट लें।
    आलू के टुकड़ों को चिल्ड पानी में डालकर सामान्य तापमान पर 1 घंटे के लिए रख दें।
    एक घंटे बाद पानी से निकालकर सूती कपड़े पर फैला दें, जिससे इनका पानी सुख जाये।
    कड़ाही में शुद्ध घी डालकर गरम करें। आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें ।
    एक प्लेट पर पेपर नैपकिन बिछा लें, उस पर फ्रेंच फ्राइज  रखें, ऊपर दिए सारे मसाले छिड़क कर  टेस्टी बना लें।
    आपके गरमागरम और स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज तैयार  हैं आप इन्हें हरी चटनी या इमली की खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About