thumbnail

कच्चे केले के कटलेट (व्रत )

कच्चे केले के कटलेट की सामग्री (Raw Banana Cutlet):

    कच्चा केला 2-3
    आलू 2 (उबले )
    सिंघाड़े का आटा 2 बड़े चम्मच
    सेंधा नमक स्वादानुसार
    काली मिर्च 2 बारीक कटी
    हरा धनिया 2 चम्मच बारीक कटी
    हरी मिर्च 2 बारीक कटी
    तेल तलने के लिए

बनाने की विधि :
कच्चा केला धो कर दोनों सिरों से काट ले एक बर्तन में रख कर प्रेशर कुक करे और स्टीम में पकाए
केले को छीले और आलू के साथ मेश कर ले
अब इस मिक्सचर में सेंधा नमक ,काली मिर्च ,हरा धनिया ,हरी मिर्च और सिंघाड़े का आटा मिलाये और गूँथे
अब इन्हें मन चाहा कटलेट का आकार दे
एक कढ़ाही में तेल गर्म करे और इन कटलेट को डीप फ्राई करें ,जब तक सुनहरी न हो जाए
एक टिशू पेपर पर निकले
हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About