आवश्यक सामग्री (Ingredients):
लौकी_Bottle Gourd - 500 ग्राम,
शक्कर_Sugar - 200 ग्राम,
माव/ख़ोया_Mawa - 200 ग्राम,
काजू_Cashew - 01 बड़ा चम्मच (बारीक कतरे हुए),
पिस्ता_Pistachios - 01 छोटा चम्मच (बारीक कतरे हुए),
चिरौंजी_Charoli - 01 छोटा चम्मच,
देशी घी_Pure ghee - 01 छोटा चम्मच,
हरी इलाइची_Green cardamom - 2-3 नग।
लौकी की बर्फी बनाने की विधि:
लौकी की बर्फी_Lauki ki Barfi बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें। इसके बाद लौकी को बीच से काट कर उसे बीज निकाल दें और उसे कद्दूकस कर लें।
अब भगोने में 2 लीटर पानी डाल कर गैस पर उबालें। जब पानी गरम हो जाए, उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें।
पानी में 1 एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इसके बाद पानी को छान कर लौकी को अलग कर लें और ठंडी होने दें। लौकी ठंडी होने पर उसे हाथ से निचोड़ कर पानी पूरी तरह से निकाल दें।
इसके बाद लौकी और शक्कर को एक कड़ाही में डाल दें और धीमी आंच पर पकायें। लौकी को बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे वह तली में लगने न पाए।
जब लौकी का पानी सूखने के करीब पहुंच जाए, उसमें मावा/खोया और काजू डाल दें और चलाते हुए पकाएं। जब लौकी जमने वाली हालत में पहुंच जाए, उसमें इलायची के दाने पीस कर डाल दें और गैस बंद कर दें।
अब एक समतल थाली में एक चम्मच देशी घी लेकर उसकी सतह को चिकना कर लें। इसके बाद लौकी के मिश्रण को थाली में निकालें और चम्मच से बराकर कर लें। इसके बाद थाली में ऊपर से चिरौंजी और पिस्ता डालें और उन्हें दबा कर बराबर कर लें। इसके बाद थाली को 1 घंटे के लिए रख दें।
1 घंटे में लौकी की बर्फी_Lauki ki Burfi अच्छी तरह से जम जाएगी। अब एक चाकू की मदद से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें और परिवार के साथ आनंद लें। आप चाहें तो एयर टाइट कंटेनर में रख 1 सप्ताह तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags :
Fasting Foods - व्रत का खाना
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments