thumbnail

क्रंची केले के चिप्स (Banana Chips)

 उपवास में खाने योग्य रेसिपी-
आज हम बनते है कुछ स्पैशल, यानि कच्चे केले के चिप्स
इनको बनाना बहुत आसान है और खाने में भी बहुत स्वादिस्ट होते है।
 - सामिग्री -
४ कच्चे केले
आधा चम्मच काली मिर्च
आधा चम्मच आमचूर पाउडर
सेंदा नमक स्वादानुसार
तलने के लिए रिफाइंड

- चलिए बनाएं क्रंची कच्चे केले के चिप्स -


सबसे पहले कच्चे केलो को छील कर चिप्स कटर से कट ले
(यदि चिप्स कटर उपलब्ध नहो तो आप ये काम चाकू की सहायता से भी कर सकते है)

फिर एक बर्तन में पानी और सेंदा नमक मिला ले सभी, कटे हुए चिप्स को 15 मिनट तक पूरा डुबा दे,
 फिर एक तौलिए पर पानी सूखने तक फैला दीजिए |

अब एक कड़ाई में रिफाईंड डाल कर चिप्स को सुनहरा होने तक फ्राई करें । 

लीजिए तैयार है क्रंची चिप्स ,प्लेट  में निकल कर सेंदा नमक , काली मिर्च और आमचूर पाउडर छिड़क  दे |
(चाहे तो आप एयर टाइट डिब्बे में भर कर कभी भी चाय के साथ खा सकते है।

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About