सामग्री१/२ कप राजगीरे का आटा१/४ कप छिले और कसे हुए कच्चे आलू
२ टेबल-स्पून भूना हुआ मूँगफली पाउडर
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून नींबू का रस
२ टेबल-स्पून बारीक कटा धनिया
१ टी-स्पून हरी मिर्च पेस्ट
चुपड़ने और पकाने के लिये घी
परोसने के लिये
ताज़ा दही
हरी चटनी
विधि
सभी सामग्रीयों को 2 टी-स्पून पानी के साथ एक बाउल में डालकर अच्छि तरह से मिला लें। एक गाढ़ा घोल बना लें।
घोल को ४ बराबर हिस्सों में बाँटकर एक तरफ रख दें।
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और घी से हल्का चुपड़ लें।
उँगलीयों को गीला करें और घोल के एक हिस्से को तवे पर 100 mm (4'') व्यास के गोल आकार में फैलाकर मोटा गोल बना लें।
थोड़े से घी का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ से सुनहरे होने तक पकायें।
बचे हुए घोल का प्रयोग कर ३ और थालीपीठ बनायें।
ताजे दही और हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
Tags :
Fasting Foods - व्रत का खाना
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments