सामग्री -
¾ कप कच्ची मूँगफली
2 कप माखाने
सेंधा नमक स्वादानुसार
2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई )
2 मध्यम आलू (उबले हुए)
हरा धनिया (बारीक़ कटा हुआ )
1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
2½ छोटा चम्मच तेल / घी
- फलाहारी भेल बनाने की विधि -
एक कड़ाही में 1½ चम्मच घी/ तेल गरम करें,
अब इसमें मूँगफली को मध्यम आँच पर लगभग 10 मिनट के लिए भूनें. जब मूँगफली भुन जाएँगी तो उनका रंग बदल जाएगा और सौंधी सी खुश्बू भी आएगी. भुनी मूँगफली को अलग रखें ।
अब उसी कड़ाही में 1 चम्मच घी/ तेल गरम करें, और मध्यम आँच पर मखाने को भूनें जब तक कि मखाने करारे ना हो जाएँ. इसमें 2-3 मिनट का समय लगता है. मखाने को ठंडा होने के लिए अलग रखें ।
उबले आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ।
अब एक कटोरे में भुनी मूँगफली, मखाने, सेंधा नमक, हरी मिर्च,और कटे आलू लें. सब सामग्री को अच्छे से मिलाएँ ।
इसमें नींबू का रस डालें और फिर अच्छे से मिलाएँ ।
फलाहारी भेल तैयार है सर्व करने के लिए । चटपटी करारी भेल को तुरंत सर्व करें नही तो मखाने सील जाएगें ।
अगर आप चाहे तो उबले आलू की जगह तैयार आलू का लच्छा भी डाल सकते है।
अगर आप चाहें तो मूँगफली और मखाने को पहले से भून कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें और जब भेल बनानी हो तो बाकी सामग्री डाल लें ।

Tags :
Fasting Foods - व्रत का खाना
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments