thumbnail

व्रत वाला चिली पनीर - Vart Wala Chilli Paneer

आवश्यक सामग्री

    250 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
    आधा छोटा चम्मच जीरा
    स्वादानुसार सेंधा नमक
    2 टमाटर बारीक कटे हुए
    एक चौथाई कप पाइनएपल, पतला लंबा कटा हुआ
    आधा छोटा चम्मच चीनी
    आधा कप लाल और पीली शिमला मिर्च लंबी व पतली कटी हुई
    1 छोटा चम्मच तेल

विधि
- एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, टमाटर , शिमला मिर्च डालकर हल्का भूनें.
- इसके बाद इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- फिर इसमें नमक और चीनी डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- सर्व करने से पहले पाइनएपल से गार्निश करें.

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About