thumbnail

गुजराती फुल्के (रोटी) - Gujrati Chapati


आवश्यक सामग्री
    एक कप गेहूं का आटा
    स्वादानुसार नमक
    तेल
    रोटी बेलने के लिए सूखा आटा
    घी, रोटी में लगाने के लिए

विधि
- बर्तन में आटा छान लें. इसमें नमक और तेल डालकर दोनों हाथों से मसलते हुए मिलाएं.
- अब आटे में आवश्यकतानुसार पानी डालकर नर्म गूंद लें.
- आटा गूंदते समय इसमें 3 से 4 बूंद तेल और डालकर गूंदें.
- इसके बाद आटे को कम से कम 15 मिनट के लिए ढककर रखें.
- फिर हाथों में थोड़ा तेल या घी लगाकर आटे को थोड़ा और गूंदकर इससे बराबर छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- अब एक लोई गोल करके हल्के हाथों से दबाएं और इस पर सूखा आटा लपेटकर पतले बेलन से रोटी बेलें.
- रोटी को एक दम पतला बेलें.
- गैस पर तवा गर्म करने रखें और इस पर रोटी डालकर हल्की ब्राउन होने तक सेंकें.
- फिर रोटी पलटकर दूसरी तरफ से भी हल्की ब्राउन होने तक सेकें.
- अब रोटी को तवे से हटाकर सीधे गैस पर तेज आंच में अच्छी तरह फुलाकर दोनों तरफ से सेकें.
- इसी तरह सभी रोटियों को बनाकर सेकें. इन पर घी लगाकर गर्मागर्म खाने की थाली में परोसें.

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About