सामग्री
१/२ कप बारीक कटी हुई तुरई
३ टी-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१ टी-स्पून सरसों
२ टी-स्पून चना दाल
२ टी-स्पून उड़द दाल
एक चुटकी हींग
१ कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
२ हरी मिर्च , कटी हुई
१ कप कटा हुआ हरा धनिया
१ टेबल-स्पून इमली
२ टेबल-स्पून ताज़ा कसा हुआ नारियल
नमक स्वादअनुसार
विधि
एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में २ टी-स्पून तेल गरम करें, तुरई डालकर, मध्यम आँच पर २ मिनट तक भुन लें। निकालकर एक तरफ रख दें।
तड़के के लिए, उसी कढ़ाई में १ टी-स्पून तेल गरम करें और सरसों डालें।
जब बीज चटकने लगे, चना दाल, उड़द दाल, हींग और लाल मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए २ मिनट के लिए भुन लें।
तड़के को भुनी हुई तुरई के उपर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
धनिया, इमली, नारियल, नमक और १/४ कप पानी डालकर मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। हवा बंद डब्बे में रखकर ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
Tags :
Chutney
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments