thumbnail

पंजाबी हरी चटनी - Panjabi Hari Chatni

एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    समय : 5 से 15 मिनट
    मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    एक प्याज, छिली और कटा
    एक टमाटर, कटा
    1/4 कप पुदीना पत्तियां, कटी
    आधा कप धनिया पत्तियां, कटी
    अदरक का आधा इंच टुकड़ा
    लहसुन की 4 कलियां, छिली
    2 हरी मिर्च, कटी
    आधा चम्मच अनार दाने
    स्वादानुसार काला नमक

विधि
- ब्लेंडर जार में धनिया, पुदीना पत्तियां, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च लहसुन, अदरक और 2 बड़े चम्मच पानी डालें.
- अब जार का ढक्कन लगाकर इसे ब्लेंडर पर सेट करके बारीक पेस्ट बनने तक ग्राइंड करें.
- इसके बाद ब्लेंडर बंद करके जार में अनारदाने और काला नमक डालकर ढक्कन लगाएं और फिर से ग्राइंड करें.
- 2 से 3 बार हाई पर ग्राइंड करके चटनी को बॉउल में निकाल लें.
- अब पंजाबी हरी चटनी को किसी भी स्नैक्स का टेस्ट बढ़ाने के लिए उसके साथ सर्व करें. इसे 3 से 4 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.
Tags :

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About