सामग्री१/४ कप कटा हुआ हरा धनिया
१ कप कटा हुआ प्याज़
७ टी-स्पून तेल
१/४ कप उड़द दाल , 15 मिनट के लिए भिगोकर छानी हुई
१/४ टी-स्पून हींग
१ टेबल-स्पून इमली का पल्प
४ सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
नमक स्वादअनुसार
१/२ टी-स्पून सरसों
विधि
एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में ६ टी-स्पून तेल गरम करें, उड़द दाल डालकर, मध्यम आँच पर २-३ मिनट के लिए भुन लें।
प्याज़, हींग, इमली का पल्प, आधी लाल मिर्च और नमक डालकर मध्यम आँच पर २ मिनट तक भुन लें। हल्का ठंडा करने एक तरफ रख दें।
धनिया डालकर, १/४ कप पानी के साथ मिक्सर में पीसकर दरदरा पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
बचे हुए १ टी-स्पून तेल को एक छोटे नॉन-स्टिक पॅन में गरम करें और सरसों डालें।
जब बीज चटकने लगे, बची हुई लाल मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
तड़के को तैयार पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फ्रिज में रखकर ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
Tags :
Chutney
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments