thumbnail

चिकन सूप - chicken


आवश्यक सामग्री

   200 ग्राम बोनलेस चिकन
    4 स्‍प्रिंग अनियन, छोटे टुकड़ों में कटे हुए 
    4-6 लहसुन की कलियां
    कुछ पत्‍ते हरी धनिया
    3 चम्‍मच बटर
    पिसी हुई सूखी धनिया
    नमक स्‍वादानुसार

विधि
- सबसे पहले बोन लेस चिकन को दो लहसुन और दो स्‍प्रिंग अनियन के साथ मिला कर प्रेशर कूकर में पका लें.
- चिकन जब पक जाए तो इसके पानी को छान लें और एक किनारे रख दें.
- अब चिकन को निकाल कर अलग रख दें और बाकी उबाली गई सामग्रियों को चाकू से काट लें.
- एक पैन में बटर डालकर उसे गर्म करें और कटी हई सामग्रियां डालकर हल्‍का फ्राई कर लें.
- अब इसमें चिकन के पीस डालें और उन्‍हें कुछ मिनट तक के लिए हल्‍का फ्राई करें.
- अब चिकन को एक भारी तले के पैन में पलटकर इसमें 2 कप पानी डालकर 15 मिनट तक पकाएं.
- सूप को आंच से उतारने से पहले इसमें पिसी हुई सूखी धनिया डाल दें.
- गरमागर्म सूप को बॉउल में डालकर हरी धनिया के पत्‍तों से सजाकर सर्व करें.
Tags :

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About