आवश्यक सामग्री
1 कप मकई के दाने, उबले हुए
7-8 बींस, बारीक कटी हुई
1 छोटा गाजर
4-5 छोटे ब्रोकली
आधी लाल शिमला मिर्च
आधी पीली शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच तेल
3 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर
3 कप वेजिटेबल स्टॉक
स्वादानुसार नमक
4-5 दाने काली मिर्च, कुटी हुई
विधि
- सबसे पहले गाजर, ब्रोकली , लाल और पीली शिमला मिर्च को बारीक काट लें.
- अब मध्यम आंच में एक गहरे तल वाला नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मकई के दाने, गाजर, लाल और पीली शिमला मिर्च डालकर भूनें. इसके बाद इसमें कॉर्न फ्लोर डालें और 2-3 मिनट और भूनें.
- फिर इसमें वेजिटेबल स्टॉक , नमक व कालीमिर्च डालें और मिलाएं.
- जब सब्जियां पकने वाली हों तब बीन्स और ब्रोकली डालकर 2-3 मिनट और पकाएं.
- शोरबा गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें और गर्मागर्म शोरबा सर्व करें.
Tags :
Soup
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments