- कुटु आटे का केक की सामग्री -
1 कप कुटु का आटा
3 चम्मच दूध की मलाई
2 चम्मच ताज़ा दही
2 चम्मच ताज़ा मक्खन (बिना नमक वाला)
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
4 चम्मच चीनी (पिसी)
1/2 चम्मच खाना सोडा
1/2 कॉर्न पाउडर
1/2 कप ड्राई फ्रूट्स (बारीक कटे हुए)
1/2 चम्मच वनीला एसेंस
- कुटु आटे का केक बनाने की विधि -
सबसे पहले कुटु का आटा, बेकिंग पाउडर, खाना सोडा और कॉर्न पाउडर को 2-3 बार छान ले।
अब एक बाऊल में दही, मक्कन, चीनी (पिसी), वनीला एसेंस और मलाई को अच्छे से फैट ले।
फैटी हुई सामिग्री में थोड़ा-थोड़ा करके कुटु का आटा डालते हुए फैटे (धयान रहे गुठलिया न बने) फैटने के बाद इसमें ड्राई फ़्रूट्स मिला ले...
एक ही दिशा में फैटते हुए गाड़ा घोल तैयार करे।(अगर आप को घोल ज्यादा गाड़ा लग रहा है तो 1/2 चम्मच दूध भी डाल सकते हैं)
अब आप माइक्रोवेव वाले कप्स में घी लगाकर चिकना कर ले, ओर कपो में कुटु का आटा डाल कर चारो तरफ हिला-हिलाकर फैला दे। (बचा हुआ आटा कपो से निकाल दे)
अब फैटा हुआ गाड़ा घोल एक एक चम्मच कपो में डाले।
अब इन कपो को 2 मिनट्स के लिए माइक्रोवेव करे।
माइक्रोवेव से निकाल कर केक को चाकू की सहायता से चेक करे, यदि चाकू साफ़ बहार आता है तो आप का केक तैयार हैं और अगर चिपकता हैं तो 30sec के लिए ओर माइक्रोवेव करे।
आप का व्रत वाला केक तैयार हैं, आप केक को बनाकर पूरे नवरात्रे खा सकते है......
Tags :
Cookies
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments