सामग्री :
डेढ़ कप दलिया, 2 प्याज (कटे हुए), 2 टे.स्पून उबली हुई हरी मटर, 1 गाजर छीलकर काटी हुई, 1 शिमला मिर्च, 2 हरी मिर्च, आधा टी स्पून जीरा, आधा टी स्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 टे.स्पून मक्खन, आधा टी स्पनू गरम मसाला पाउडर, 2 टे.स्पून स्वीट कॉर्न, 2 टमाटर, 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट, 2 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया।
विधि :
1. दलिये को गर्म कड़ाही में डालकर अच्छी तरह भून लें।
2. दलिया जब भुन जाये तो उसमें आलू-गाजर के टुकड़े और 4-5 कप पानी डालकर उबलने दें। जब दलिया और सभी सब्जियां उबल जायें तो उसे आंच से उतार लें।
3. अब एक पैन में मक्खन गर्म करें। उसमें कटा हुआ प्याज डालकर पारदर्शी होने तक भून लें। अब इसमें अदरक का पेस्ट और कटा हुआ टमाटर डालकर 2 मिनट तक भूनें।
4. कटी हुई सब्जियां, उबली हुई मटर और स्वीट कॉर्न डालकर फ्राई करें। नमक और सभी मसाले भी डाल दें।
5. अब इसमें दलिया डालकर 2-3 मिनट तक पकने दें।
6. सर्र्विंग बाउल में निकालकर हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें। आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकती हैं।
ऐसे ही अन्य व्यंजनों के लिए क्लिक करें
Tags :
Daliya and Kichri Etc
,
Pulao
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments