thumbnail

काबुली पुलाव - Kabuli pulao

काबुली पुलाव खानें में मजेदार स्वाद देता है. इसे बनाना आसान भी है साथ ही मसाले का कम इस्तेमाल इसे और भी जायकेदार बना देता है...
एक नज़र

    रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    कितने लोगों के लिए : 1 - 2
    समय : 15 से 30 मिनट
    मील टाइप : नॉन-वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कप बासमती चावल, उबले हुए
    3 कप मटन पीस, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
    2 प्याज, स्लाइस में कटी हुई
    2 गाजर, बारीक स्लाइस में कटे हुए
    आधा कप किशमिश
    आधा कप काजू
    1 चम्मच जीरा
    दालचीनी के 2 टुकड़े
    आधा चम्मच काली मिर्च
    1 चम्मच मक्खन
    4 चम्मच तेल
    नमक स्‍वादानुसार

विधि
- एक पैन में मक्खन डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें.
- मक्खन गरम होने के बाद इसमें गाजर, काजू और किशमिश डालकर 2 मिनट तक भून लें और निकाल कर एक कटोरी में रख लें.
- अब इसी पैन में 2 चम्‍मच तेल डालें, फिर सारे खडे़ मसाले और प्याज डालकर भूनें.
- जब प्‍याज पूरी तरह सुनहरी हो जाए तब इसमें मटन और उबले हुए चावल डालें.
- फिर इसमें नमक डालें और ढककर तब तक पकाएं जब तक मटन पूरी तरह पक न जाए. इसमें 10-15 मिनट लगेंगे.
- बीच-बीच में इसे कड़छी से चलाते रहें ताकि चावल बर्तन में चिपके नहीं.
- स्‍वादिष्‍ट काबुली पुलाव तैयार है.
- इसे रायते के साथ गरमागरम सर्व करें.
Tags :

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About