thumbnail

Soya and Vegetable Pulao recipe

सामग्री
१/४ कप सोया ग्रैन्यूल्स्
१/४ कप चावल , धोकर छाने हुए
१/४ कप बारीक कटे हुए गाजर
१/४ कप हरे मटर
१ टी-स्पून घी
१/२ टी-स्पून ज़ीरा
१ दालचीनी का छोटा टुकड़ा
१ इलायची
एक चुटकी हींग
१/४ कप कटा हुआ प्याज़
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
१ टी-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर
नमक स्वादअनुसार

परोसने के लिए
ताज़ा दही
रायता

विधि
    सोया ग्रैन्यूल्स् को 3/4 कप पानी के साथ एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 1-2 मिनट या उनके नरम होने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें। एक तरफ रख दें।
    प्रैशर कुकर में घी गरम करें और ज़ीरा डालें।
    जब बीज चटकने लगे, दालचीनी, इलायची, हींग और प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भुनें।
    गाजर, हरे मटर, चावल, पके हुए सोया ग्रैन्यूल्स्, हल्दी पाउडर, धनिया-ज़ीरा पाउडर, नमक और 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलायें और 3 सिटी तक प्रैशर कुक करें।
    ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
    ताज़े दही या रायता के साथ गुनगुने तापमान पर परोसें।
Tags :

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About