thumbnail

Spinach and Carrot Risotto recipe

सामग्री
१/२ कप हल्का उबला और कटा हुआ पालक
१/४ कप बारीक कटे हुए गाजर
३ कप पके हुए चावल
१ टेबल-स्पून जैतून का तेल
१ टी-स्पून कटा हुआ लहसुन
१/४ कप उबले हुए हरे मटर
१ कप दूध
१/२ कप कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़
२ टेबल-स्पून टमॅटो प्युरी
२ टेबल-स्पून फ्रेश क्रीम
नमक स्वादअनुसार
२ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ ताज़ा बेसिल
२ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ अजमोद
१ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ पार्सले

विधि
    एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में जैतून का तेल गरम करें, लहसुन डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
    गाजर डालकर, मध्यम आँच पर २ मिनट तक भुन लें।
    हरे मटर और पालक डालकर, मध्यम आँच पर और १ मिनट के लिए भुन लें।
    चावल, दूध, चीज़, टमॅटो प्युरी, फ्रेश क्रीम और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर और २ मिनट के लिए पका लें। आलू मैशर का प्रयोग कर हल्का मसल लें।
    बेसिल, अजमोद, पार्सले डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर और १ मिनट के लिए पका लें।
    तुरंत परोसें।

Tags :

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About