thumbnail

तिरंगे पराठे लाजवाब और चटपटे

सामग्री :
1 कटोरा गेंहू का आटा, आधी कटोरी मैथी साफ की और कटी हुई, 1 गाजर कद्दूकस की हुई, 2 चम्मच लाल मिर्च पावडर, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच सौंफ और सेंकने के लिए तेल।

विधि :
सर्वप्रथम आटे को तीन भाग में बांट लें। अब पहले भाग को सादा गूंध लें। शेष बचे दो भागों में एक में मैथी और दूसरे में गाजर डालें व मसाला डालकर अलग-अलग गूंथ लें।   अब तीनों आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर एक पर एक रख दें। अब उनको गोल या तिकोने आकार में बेल लें। गरम-गरम तवे पर अच्छी तरह सेंक लें। तैयार तिरंगी पराठे को अचार या चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें। 

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments

About