Prepare Kadai Chicken :-
1) 250 ग्राम चिकन (हड्डियों वाला और बिना हड्डियों वाला)
2) ¾ कप कटी हुई शिमला मिर्च
3) ½ कप प्याज के टुकड़े (एक-एक पत्ती अलग हुई हुयी) (वैकल्पिक लेकिन इससे आपकी डिश में गजब का टेस्ट आयेगा)
4) 1 कप टमाटर (कटे हुए और टमाटर का गुदा)
5) 1 चम्मच तेल (जरुरत के मुताबिक कम-ज्यादा कर सकते हो)
6) 1 कटी हुई लाल मिर्च
7) ½ चम्मच कटे हुए प्याज
8) 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
9) स्वादानुसार नमक
10) ¾ चम्मच गरम मसाला पाउडर (1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर में मिला हुआ और 1 चम्मच कड़ाई मसाला पाउडर)
11) 1/8 चम्मच गरम मसाला पाउडर
12) ¼ कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
13) 10 काजू के टुकड़े और
14) थोड़ी धनिया पत्ती (कटी हुई)
कढाई चिकन बनाने की विधि
कटे हुए टमाटर को मिक्सी में डाले और उसका गुदा तैयार करे. यदि आप टमाटर का उपयोग नही करना चाहते तो इस स्टेप को छोड़ सकते हो.10 मिनट तक काजू को गर्म पानी में भिगोये और उसका हल्का सा पानी डालकर मिश्रण तैयार करे. यदि आप काजू क्रीम का उपयोग कर रहे हो तो इस स्टेप को छोड़ सकते हो.
अब एक कड़ाई में तेल गर्म करे और उसमे शिमला मिर्च और कटे प्याज दो मिनट तक तले, तबतक तलते रहे जबतक को आपको अच्छी सुगंध न आये. तलने के बाद एक प्लेट में डाले और अलग रख दे.अब उसी कढाई में कटी हुई मिर्च, जीरा डाले और अच्छी तरह तले.अब तलने के बाद उसमे प्याज डाले और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक तले. अब उसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले और मिश्रण को अच्छी तरह तले जबतक की लहसुन की सुंगंध न आये. ध्यान रहे की तलते समय पेस्ट को जलने न दे.
अब कड़ाई में चिकन डाले और सिर्फ 1 या 2 मिनट तक ही तले.
अब उसे ढक दे और जबतक वह पूरी तरह पक न जाये तबतक पकने दे. अब उसमे कड़ाई मसाला और लाल मिर्च पाउडर के साथ गरम मसाला डाले. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाये और 1 से 2 मिनट तक तले. अब मिश्रण में टमाटर का गुदा डाले. और जबतक टमाटर का गुदा अच्छी तरह मिश्रण में मिल नही जाता तब तक तलते रहे. धीमी आंच पर कम से कम 5 मिनट टमाटर के गुदे को तलते रहे. अब उसमे कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च डाले. मिश्रण को अच्छी तरह कम से कम 2-3 मिनटों तक पकने दे.
अब कड़ाई में काजू पेस्ट डाले और अच्छी तरह मिलाये. यदि आपकी इच्छा हो तो आप और ज्यादा लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हो, इससे आपकी ग्रेवी का रंग काफी अच्छा दिखेगा. आप ग्रेवी को अपने हिसाब से पका सकते हो. यदि आप क्रीम का उपयोग कर रहे हो तो क्रीम को एक भगोने में डाले और टमाटर का मिश्रण लेके उसे क्रीम के साथ मिलाये. अब भगोने के मिश्रण को कड़ाई में डाले और अच्छी तरह हिलाकर तलते रहे. और डालते ही गैस की आंच बंद कर दे.कड़ाई चिकन को ज्यादा पकाने की कोशिश न करे. शिमला मिर्च और प्याज कुरकुरे लग सकते है.
अब चिकन पर गरम मसाला और धनिया पत्ती छिडके. अच्छी तरह मिलाये और 1 मिनट तक पकाये. और गैस बंद कर दे.
तैयार चिकन कड़ाई को आप चावल, चपाती या रोटी के साथ परोस सकते हो………
Tags :
Chicken
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments