हेल्थ कॉन्शस हैं और पनीर पसंद नहीं करते हैं तो टोफू की यह लजीज कीमा करी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है...
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- कैलोरी : 380
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
4 कलियां लहसुन की कद्दूकस की हुई
1 प्याज कद्दूकस किया हुआ
450 ग्राम कोकोनट मिल्क
400 ग्राम टोफू
1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच करी पाउडर
डेढ़ छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
6 कप छोटा टोमैटो सॅास/प्यूरी
डेढ़ कप फ्रोजन मटर
डेढ़ कप बारीक कटा हुआ गाजर
1 छोटा चम्मच नमक/स्वादानुसार
एक चौथाई चम्मच तेल
सजावट के लिए
-
1 छोटा चम्मच बारीक कटी धनियापत्ती
विधि
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें .- अब पैन में लहसुन, प्याज डालकर इन्हें हल्का फ्राई कर लें.
- प्याज और लहसुन जब थोड़े सॅाफ्ट हो जाएं तब इसमें टोफू डालकर 10 मिनट तक पकाएं. इसे बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें.
- तय समय के बाद इसमें कोकोनट मिल्क, जीरा पाउडर, करी पाउडर, अदरक, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें. - अब इसमें टोमैटो सॅास, मटर और गाजर डालें और ढककर 30 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं.
- तय समय बाद आंच बंद कर दें और कोकोनट टोफू कीमा को चावल के साथ खाएं-खिलाएं.
Tags :
healthy food
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments