एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- कैलोरी : 300
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
आधा किलो चावल
2 दालचीनी (छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटा हुआ)
2 लौंग
1 तेजपत्ता
1 छोटा कटोरी काजू बारीक कटा हुआ
2 गाजर (पतले-लंबे टुकड़ों में कटा हुआ)
1 छोटी कटोरी मटर
2 से 3 बड़ा चम्मच घी
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
विधि
- सबसे पहले तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल, पानी और जरा सा घी डालकर 2 सीटी में पकाएं.- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता डालें. तेजपत्ता के हल्का सुनहरा होते ही काजू डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- काजू के भुनते ही गाजर, मटर और नमक डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें.
- तय समय के बाद आप पाएंगे कि गाजर और मटर अच्छे से भुन चुके हैं.
- अब कड़ाही में चावल डालकर अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट तक और भून लें. अगर जरूरत हो थोड़ा सा नमक आप आखिर में भी डाल सकते हैं.
- गाजर-मटर फ्राइड राइस तैयार है. हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
Tags :
Pulao
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments